मुख्य पृष्ठ › सूरतें › सूरा Al-Muddaththir
सूरा Al-Muddaththir المدثر
56 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 4
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ يَٰٓأَيُّهَا ٱلْمُدَّثِّرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ऐ कपड़े में लिपटने वाले![1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قُمْ فَأَنذِرْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari खड़े हो जाओ, फिर सावधान करो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَرَبَّكَ فَكَبِّرْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा अपने पालनहार ही की महिमा का वर्णन करो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَثِيَابَكَ فَطَهِّرْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा अपने कपड़े को पवित्र रखो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلرُّجْزَ فَٱهْجُرْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और गंदगी (बुतों) से दूर रहो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَا تَمْنُن تَسْتَكْثِرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा उपकार न जताओ (अपनी नेकियों को) अधिक समझ कर।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلِرَبِّكَ فَٱصْبِرْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और अपने पालनहार ही के लिए धैर्य से काम लो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِذَا نُقِرَ فِى ٱلنَّاقُورِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर जब सूर में फूँक[2] मारी जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَذَٰلِكَ يَوْمَئِذٍ يَوْمٌ عَسِيرٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो वह दिन अति भीषण दिन होगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَلَى ٱلْكَٰفِرِينَ غَيْرُ يَسِيرٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari काफ़िरों पर आसान न होगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ذَرْنِى وَمَنْ خَلَقْتُ وَحِيدًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari आप मुझे और उसे छोड़ दें, जिसे मैंने अकेला पैदा किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَعَلْتُ لَهُۥ مَالًا مَّمْدُودًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और मैंने उसे बहुत सारा धन प्रदान किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَبَنِينَ شُهُودًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और उपस्थित रहने वाले बेटे[3] दिए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَهَّدتُّ لَهُۥ تَمْهِيدًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और मैंने उसे प्रत्येक प्रकार का संसाधन दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ يَطْمَعُ أَنْ أَزِيدَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर वह लोभ रखता है कि मैं उसे और अधिक दूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِنَّهُۥ كَانَ لِـَٔايَٰتِنَا عَنِيدًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कदापि नहीं! निश्चय वह हमारी आयतों का सख़्त विरोधी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سَأُرْهِقُهُۥ صَعُودًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari शीघ्र ही मैं उसे एक कठोर चढ़ाई[4] चढ़ाऊँगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُۥ فَكَّرَ وَقَدَّرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह उसने सोच-विचार किया और बात बनाई।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَقُتِلَ كَيْفَ قَدَّرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो वह मारा जाए! उसने कैसी कैसी बात बनाई?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ قُتِلَ كَيْفَ قَدَّرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर मारा जाए! उसने कैसी बात बनाई?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ نَظَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उसने देखा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ عَبَسَ وَبَسَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उसने त्योरी चढ़ाई और मुँह बनाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ أَدْبَرَ وَٱسْتَكْبَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उसने पीठ फेरी और घमंड किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَقَالَ إِنْ هَٰذَآ إِلَّا سِحْرٌ يُؤْثَرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उसने कहा : यह तो मात्र एक जादू है, जो (पहलों से) नक़ल (उद्धृत) किया जाता है।[6]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنْ هَٰذَآ إِلَّا قَوْلُ ٱلْبَشَرِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यह तो मात्र मनुष्य[7] की वाणी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سَأُصْلِيهِ سَقَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari मैं उसे शीघ्र ही 'सक़र' (जहन्नम) में झोंक दूँगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا سَقَرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि 'सक़र' (जहन्नम) क्या है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَا تُبْقِى وَلَا تَذَرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह न शेष रखेगी और न छोड़ेगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَوَّاحَةٌ لِّلْبَشَرِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह खाल को झुलस देने वाली है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَلَيْهَا تِسْعَةَ عَشَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसपर उन्नीस (फ़रिश्ते) नियुक्त हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا جَعَلْنَآ أَصْحَٰبَ ٱلنَّارِ إِلَّا مَلَٰٓئِكَةً وَمَا جَعَلْنَا عِدَّتَهُمْ إِلَّا فِتْنَةً لِّلَّذِينَ كَفَرُوا۟ لِيَسْتَيْقِنَ ٱلَّذِينَ أُوتُوا۟ ٱلْكِتَٰبَ وَيَزْدَادَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوٓا۟ إِيمَٰنًا وَلَا يَرْتَابَ ٱلَّذِينَ أُوتُوا۟ ٱلْكِتَٰبَ وَٱلْمُؤْمِنُونَ وَلِيَقُولَ ٱلَّذِينَ فِى قُلُوبِهِم مَّرَضٌ وَٱلْكَٰفِرُونَ مَاذَآ أَرَادَ ٱللَّهُ بِهَٰذَا مَثَلًا كَذَٰلِكَ يُضِلُّ ٱللَّهُ مَن يَشَآءُ وَيَهْدِى مَن يَشَآءُ وَمَا يَعْلَمُ جُنُودَ رَبِّكَ إِلَّا هُوَ وَمَا هِىَ إِلَّا ذِكْرَىٰ لِلْبَشَرِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने जहन्नम के रक्षक फ़रिश्ते ही बनाए हैं और उनकी संख्या को काफ़िरों के लिए परीक्षण बनाया है। ताकि अह्ले किताब[8] विश्वास कर लें और ईमान वाले ईमान में आगे बढ़ जाएँ। और किताब वाले एवं ईमान वाले किसी संदेह में न पड़ें। और ताकि वे लोग जिनके दिलों में रोग है और वे लोग जो काफ़िर[9] हैं, यह कहें कि इस उदाहरण से अल्लाह का क्या तात्पर्य है? ऐसे ही, अल्लाह जिसे चाहता है गुमराह करता है और जिसे चाहता है सीधा मार्ग दिखाता है। और आपके पालनहार की सेनाओं को उसके सिवा कोई नहीं जानता। और यह तो केवल मनुष्य के लिए उपदेश है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّا وَٱلْقَمَرِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कदापि नहीं, क़सम है चाँद की!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّيْلِ إِذْ أَدْبَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा रात की, जब वह जाने लगे!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلصُّبْحِ إِذَآ أَسْفَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और सुबह की, जब वह प्रकाशित हो जाए!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهَا لَإِحْدَى ٱلْكُبَرِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह वह (जहन्नम) निश्चय बहुत बड़ी चीज़ों[10] में से एक है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
نَذِيرًا لِّلْبَشَرِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari मनुष्य के लिए डराने वाली है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِمَن شَآءَ مِنكُمْ أَن يَتَقَدَّمَ أَوْ يَتَأَخَّرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तुम में से उसके लिए, जो आगे बढ़ना चाहे अथवा पीछे हटना चाहे।[11]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كُلُّ نَفْسٍۭ بِمَا كَسَبَتْ رَهِينَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari प्रत्येक व्यक्ति उसके बदले जो उसने कमाया, गिरवी[12] रखा हुआ है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّآ أَصْحَٰبَ ٱلْيَمِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय दाहिने वालों के।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى جَنَّٰتٍ يَتَسَآءَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे जन्नतों में एक-दूसरे से पूछेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَنِ ٱلْمُجْرِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अपराधियों के बारे में।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَا سَلَكَكُمْ فِى سَقَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तुम्हें किस चीज़ ने जहन्नम में डाला?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوا۟ لَمْ نَكُ مِنَ ٱلْمُصَلِّينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे कहेंगे : हम नमाज़ पढ़ने वालों में से न थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَمْ نَكُ نُطْعِمُ ٱلْمِسْكِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और न हम निर्धन को खाना खिलाते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكُنَّا نَخُوضُ مَعَ ٱلْخَآئِضِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हम बेहूदा बहस करने वालों के साथ मिलकर व्यर्थ बहस किया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكُنَّا نُكَذِّبُ بِيَوْمِ ٱلدِّينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हम बदले के दिन को झुठलाया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
حَتَّىٰٓ أَتَىٰنَا ٱلْيَقِينُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यहाँ तक कि मौत हमारे पास आ गई।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَا تَنفَعُهُمْ شَفَٰعَةُ ٱلشَّٰفِعِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो उन्हें सिफ़ारिश करने वालों की सिफ़ारिश लाभ नहीं देगी।[13]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَا لَهُمْ عَنِ ٱلتَّذْكِرَةِ مُعْرِضِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो उन्हें क्या हो गया है कि उपदेश से मुँह फेर रहे हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَأَنَّهُمْ حُمُرٌ مُّسْتَنفِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जैसे वे सख़्त बिदकने वाले गधे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَرَّتْ مِن قَسْوَرَةٍۭ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो शेर से भागे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلْ يُرِيدُ كُلُّ ٱمْرِئٍ مِّنْهُمْ أَن يُؤْتَىٰ صُحُفًا مُّنَشَّرَةً
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बल्कि उनमें से प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे खुली पुस्तकें[14] दी जाएँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّا بَل لَّا يَخَافُونَ ٱلْـَٔاخِرَةَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ऐसा कदापि नहीं हो सकता, बल्कि वे आख़िरत से नहीं डरते।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِنَّهُۥ تَذْكِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हरगिज़ नहीं, निश्चय यह (क़ुरआन) एक उपदेश (याददेहानी) है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः जो चाहे, उससे नसीहत प्राप्त करे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا يَذْكُرُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ هُوَ أَهْلُ ٱلتَّقْوَىٰ وَأَهْلُ ٱلْمَغْفِرَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और वे नसीहत प्राप्त नहीं कर सकते, परंतु यह कि अल्लाह चाहे। वही इस योग्य है कि उससे डरा जाए और वही इस योग्य है कि क्षमा करे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
← सूरा Al-Muzzammil
सूरा Al-Qiyaama →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→
अरबी पाठ और अनुवाद Tanzil तथा QuranEnc के माध्यम से — यथावत, अपरिवर्तित · अनुवाद उनके अनुवादकों के हैं और स्वयं क़ुरआन नहीं हैं
यह एक शोध सहायक है, धार्मिक निर्णय का स्रोत नहीं।