सूरा Al-Qiyaama القيامة
40 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 31
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ لَآ أُقْسِمُ بِيَوْمِ ٱلْقِيَٰمَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं क़सम खाता हूँ क़ियामत के दिन[1] की।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَآ أُقْسِمُ بِٱلنَّفْسِ ٱللَّوَّامَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा मैं क़सम खाता हूँ निंदा[2] करने वाली अंतरात्मा की।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَيَحْسَبُ ٱلْإِنسَٰنُ أَلَّن نَّجْمَعَ عِظَامَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या इनसान समझता है कि हम कभी उसकी हड्डियों को एकत्र नहीं करेंगे?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلَىٰ قَٰدِرِينَ عَلَىٰٓ أَن نُّسَوِّىَ بَنَانَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्यों नहीं? हम इस बता का भी सामर्थ्य रखते हैं कि उसकी उंगलियों की पोर-पोर सीधी कर दें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلْ يُرِيدُ ٱلْإِنسَٰنُ لِيَفْجُرَ أَمَامَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariबल्कि मनुष्य चाहता है कि अपने आगे भी[3] गुनाह करता रहे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَسْـَٔلُ أَيَّانَ يَوْمُ ٱلْقِيَٰمَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह पूछता है कि क़ियामत का दिन कब होगा?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِذَا بَرِقَ ٱلْبَصَرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो जब आँख चौंधिया जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَخَسَفَ ٱلْقَمَرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर चाँद को ग्रहण लग जाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجُمِعَ ٱلشَّمْسُ وَٱلْقَمَرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर सूर्य और चाँद एकत्र[4] कर दिए जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَقُولُ ٱلْإِنسَٰنُ يَوْمَئِذٍ أَيْنَ ٱلْمَفَرُّ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन मनुष्य कहेगा कि भागने का स्थान कहाँ है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّا لَا وَزَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकदापि नहीं, शरण लेने का स्थान कोई नहीं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ ٱلْمُسْتَقَرُّ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन तेरे पालनहार ही की ओर लौटकर जाना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يُنَبَّؤُا۟ ٱلْإِنسَٰنُ يَوْمَئِذٍۭ بِمَا قَدَّمَ وَأَخَّرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन इनसान को बताया जाएगा जो उसने आगे भेजा और जो पीछे छोड़ा।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلِ ٱلْإِنسَٰنُ عَلَىٰ نَفْسِهِۦ بَصِيرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariबल्कि इनसान स्वयं अपने विरुद्ध गवाह[6] है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَوْ أَلْقَىٰ مَعَاذِيرَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअगरचे वह अपने बहाने पेश करे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَا تُحَرِّكْ بِهِۦ لِسَانَكَ لِتَعْجَلَ بِهِۦٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(ऐ नबी!) आप इसके साथ अपनी ज़ुबान न हिलाएँ[7], ताकि इसे शीघ्र याद कर लें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ عَلَيْنَا جَمْعَهُۥ وَقُرْءَانَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह उसको एकत्र करना और (आपका) उसे पढ़ना हमारे ज़िम्मे है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِذَا قَرَأْنَٰهُ فَٱتَّبِعْ قُرْءَانَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः जब हम उसे पढ़ लें, तो आप उसके पठन का अनुसरण करें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ إِنَّ عَلَيْنَا بَيَانَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर निःसंदेह उसे स्पषट करना हमारे ही ज़िम्मे है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّا بَلْ تُحِبُّونَ ٱلْعَاجِلَةَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकदापि नहीं[8], बल्कि तुम शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से प्रेम करते हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَذَرُونَ ٱلْـَٔاخِرَةَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर बाद में आने वाली (आख़िरत) को छोड़ देते हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَّاضِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन कई चेहरे तरो-ताज़ा होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَوُجُوهٌ يَوْمَئِذٍۭ بَاسِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर कई चेहरे उस दिन बिगड़े हुए होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تَظُنُّ أَن يُفْعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्हें विश्वास होगा कि उनके साथ कमड़ तोड़ देने वाली सख्ती की जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلتَّرَاقِىَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकदापि नहीं[9], जब प्राण हँसलियों तक पहुँच जाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقِيلَ مَنْ رَاقٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर कहा जाएगा : कौन है झाड़-फूँक करने वाला?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَظَنَّ أَنَّهُ ٱلْفِرَاقُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उसे विश्वास हो जाएगा कि यह (संसार से) जुदाई का समय है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْتَفَّتِ ٱلسَّاقُ بِٱلسَّاقِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर पिंडली, पिंडली[10] के साथ लिपट जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَىٰ رَبِّكَ يَوْمَئِذٍ ٱلْمَسَاقُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन तेरे पालनहार ही की ओर जाना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो न उसने (सत्य को) माना और न नमाज़ पढ़ी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَٰكِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariलेकिन उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ ذَهَبَ إِلَىٰٓ أَهْلِهِۦ يَتَمَطَّىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर अकड़ता हुआ अपने परिजनों की ओर गया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ أَوْلَىٰ لَكَ فَأَوْلَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर तेरे लिए विनाश है, फिर तेरे लिए बर्बादी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَيَحْسَبُ ٱلْإِنسَٰنُ أَن يُتْرَكَ سُدًى
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या इनसान समझता है कि उसे यूँ ही बेकार छोड़ दिया जायेगा?[11]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَلَمْ يَكُ نُطْفَةً مِّن مَّنِىٍّ يُمْنَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या वह वीर्य की एक बूंद नहीं था, जो (गर्भाशय में) गिराई जाती है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वह जमे हुए रक्त का टुकड़ा हुआ, फिर अल्लाह ने पैदा किया और दुरुस्त बनाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَجَعَلَ مِنْهُ ٱلزَّوْجَيْنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसने उससे दो प्रकार : नर और मादा बनाए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَلَيْسَ ذَٰلِكَ بِقَٰدِرٍ عَلَىٰٓ أَن يُحْـِۧىَ ٱلْمَوْتَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या वह इसमें समर्थ नहीं कि मुर्दों को जीवित कर दे?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→