caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Al-Qalam القلم

52 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 2

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ نٓ وَٱلْقَلَمِ وَمَا يَسْطُرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनून। क़सम है क़लम की तथा उसकी[1] जो वे लिखते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَآ أَنتَ بِنِعْمَةِ رَبِّكَ بِمَجْنُونٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआप, अपने रब के अनुग्रह से हरगिज़ दीवाना नहीं हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ لَكَ لَأَجْرًا غَيْرَ مَمْنُونٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निःसंदेह आपके लिए निश्चय ऐसा प्रतिफल है जो निर्बाध है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّكَ لَعَلَىٰ خُلُقٍ عَظِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निःसंदेह निश्चय आप एक महान चरित्र पर हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَسَتُبْصِرُ وَيُبْصِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः शीघ्र ही आप देख लेंगे तथा वे भी देख लेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

بِأَييِّكُمُ ٱلْمَفْتُونُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि तुममें से कौन पागलपन से ग्रसित है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ رَبَّكَ هُوَ أَعْلَمُ بِمَن ضَلَّ عَن سَبِيلِهِۦ وَهُوَ أَعْلَمُ بِٱلْمُهْتَدِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह आपका पालनहार ही उसे अधिक जानता है, जो उसकी राह से भटक गया तथा वही अधिक जानता है उन्हें, जो सीधे मार्ग पर हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَا تُطِعِ ٱلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप झुठलाने वालों की बात न मानें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَدُّوا۟ لَوْ تُدْهِنُ فَيُدْهِنُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे चाहते हैं काश! आप नरमी करें, तो वे भी नरमी[2] करें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا تُطِعْ كُلَّ حَلَّافٍ مَّهِينٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आप किसी बहुत क़समें खाने वाले, हीन व्यक्ति की बात न मानें।[3]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

هَمَّازٍ مَّشَّآءٍۭ بِنَمِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो बहुत ग़ीबत करने वाला, चुग़ली में बहुत दौड़-धूप करने वाला है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَّنَّاعٍ لِّلْخَيْرِ مُعْتَدٍ أَثِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariभलाई को बहुत रोकने वाला, हद से बढ़ने वाला, घोर पापी है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

عُتُلٍّۭ بَعْدَ ذَٰلِكَ زَنِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्रूर है, इसके उपरांत हरामज़ादा (वर्णसंकर) है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَن كَانَ ذَا مَالٍ وَبَنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइस कारण कि वह धन और बेटों वाला है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذَا تُتْلَىٰ عَلَيْهِ ءَايَٰتُنَا قَالَ أَسَٰطِيرُ ٱلْأَوَّلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उसके सामने हमारी आयतें पढ़ी जाती हैं, तो कहता है : यह पहले लोगों की (कल्पित) कहानियाँ हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

سَنَسِمُهُۥ عَلَى ٱلْخُرْطُومِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariशीघ्र ही हम उसकी थूथन[4] पर दाग़ लगाएँगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّا بَلَوْنَٰهُمْ كَمَا بَلَوْنَآ أَصْحَٰبَ ٱلْجَنَّةِ إِذْ أَقْسَمُوا۟ لَيَصْرِمُنَّهَا مُصْبِحِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हमने उन्हें परीक्षा में डाला[5] है, जिस प्रकार बाग़ वालों को परीक्षा में डाला था, जब उन्होंने क़सम खाई कि भोर होते ही उसके फल अवश्य तोड़ लेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا يَسْتَثْنُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर वे 'इन शा अल्लाह' नहीं कह रहे थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَطَافَ عَلَيْهَا طَآئِفٌ مِّن رَّبِّكَ وَهُمْ نَآئِمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो आपके पालनहार की ओर से उस (बाग़) पर एक यातना फिर गई, जबकि वे सोए हुए थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَصْبَحَتْ كَٱلصَّرِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो वह अंधेरी रात जैसा (काला) हो गया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَتَنَادَوْا۟ مُصْبِحِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उन्होंने भोर होते ही एक-दूसरे को पुकारा :

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَنِ ٱغْدُوا۟ عَلَىٰ حَرْثِكُمْ إِن كُنتُمْ صَٰرِمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि अपने खेत पर सवेरे ही जा पहुँचो, यदि तुम फल तोड़ने वाले हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱنطَلَقُوا۟ وَهُمْ يَتَخَٰفَتُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariचुनाँचे वे आपस में चुपके-चुपके बातें करते हुए चल दिए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَن لَّا يَدْخُلَنَّهَا ٱلْيَوْمَ عَلَيْكُم مِّسْكِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि आज उस (बाग़) में तुम्हारे पास कोई निर्धन[6] हरगिज़ न आने पाए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَغَدَوْا۟ عَلَىٰ حَرْدٍ قَٰدِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर वे सुबह-सुबह (यह सोचकर) निकले कि वे (निर्धनों को) रोकने में सक्षम हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَمَّا رَأَوْهَا قَالُوٓا۟ إِنَّا لَضَآلُّونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जब उन्होंने उसे देखा, तो कहा : निःसंदेह हम निश्चय रास्ता भूल गए हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

بَلْ نَحْنُ مَحْرُومُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariबल्कि हम वंचित[7] कर दिए गए हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ أَوْسَطُهُمْ أَلَمْ أَقُل لَّكُمْ لَوْلَا تُسَبِّحُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउनमें से बेहतर ने कहा : क्या मैंने तुमसे नहीं कहा था कि तुम (अल्लाह की) पवित्रता का वर्णन क्यों नहीं करते?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوا۟ سُبْحَٰنَ رَبِّنَآ إِنَّا كُنَّا ظَٰلِمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : हमारा रब पवित्र है। निःसंदेह हम ही अत्याचारी थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلَىٰ بَعْضٍ يَتَلَٰوَمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वे आपस में एक दूसरे को दोष देने लगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوا۟ يَٰوَيْلَنَآ إِنَّا كُنَّا طَٰغِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : हाय हमारा विनाश! निश्चय हम ही सीमा का उल्लंघन करने वाले थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

عَسَىٰ رَبُّنَآ أَن يُبْدِلَنَا خَيْرًا مِّنْهَآ إِنَّآ إِلَىٰ رَبِّنَا رَٰغِبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआशा है कि हमारा पालनहार हमें बदले में इस (बाग़) से बेहतर प्रदान करेगा। निश्चय हम अपने पालनहार ही की ओर इच्छा रखने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَٰلِكَ ٱلْعَذَابُ وَلَعَذَابُ ٱلْـَٔاخِرَةِ أَكْبَرُ لَوْ كَانُوا۟ يَعْلَمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइसी तरह होती है यातना, और आख़िरत की यातना तो इससे भी बड़ी है। काश वे जानते होते!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ لِلْمُتَّقِينَ عِندَ رَبِّهِمْ جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह डरने वालों के लिए उनके पालनहार के पास नेमत के बाग़ हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَفَنَجْعَلُ ٱلْمُسْلِمِينَ كَٱلْمُجْرِمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो क्या हम आज्ञाकारियों[8] को अपराध करने वालों की तरह कर देंगे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَا لَكُمْ كَيْفَ تَحْكُمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतुम्हें क्या हुआ, तुम कैसे फ़ैसले करते हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ لَكُمْ كِتَٰبٌ فِيهِ تَدْرُسُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या तुम्हारे पास कोई पुस्तक है, जिसमें तुम पढ़ते हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ لَكُمْ فِيهِ لَمَا تَخَيَّرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(कि) निश्चय तुम्हारे लिए आख़िरत में वही होगा, जो तुम पसंद करोगे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ لَكُمْ أَيْمَٰنٌ عَلَيْنَا بَٰلِغَةٌ إِلَىٰ يَوْمِ ٱلْقِيَٰمَةِ إِنَّ لَكُمْ لَمَا تَحْكُمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया तुम्हारे लिए हमारे ऊपर क़समें हैं, जो क़ियामत के दिन तक बाक़ी रहने वाली हैं कि तुम्हारे लिए निश्चय वही होगा, जो तुम निर्णय करोगे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

سَلْهُمْ أَيُّهُم بِذَٰلِكَ زَعِيمٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआप उनसे पूछिए कि उनमें से कौन इसकी ज़मानत लेता है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ لَهُمْ شُرَكَآءُ فَلْيَأْتُوا۟ بِشُرَكَآئِهِمْ إِن كَانُوا۟ صَٰدِقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या उनके कोई साझी हैं? फिर तो वे अपने साझियों को ले आएँ[9], यदि वे सच्चे हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَوْمَ يُكْشَفُ عَن سَاقٍ وَيُدْعَوْنَ إِلَى ٱلسُّجُودِ فَلَا يَسْتَطِيعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन पिंडली खोल दी जाएगी और वे सजदा करने के लिए बुलाए जाएँगे, तो वे सजदा नहीं कर सकेंगे।[10]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

خَٰشِعَةً أَبْصَٰرُهُمْ تَرْهَقُهُمْ ذِلَّةٌ وَقَدْ كَانُوا۟ يُدْعَوْنَ إِلَى ٱلسُّجُودِ وَهُمْ سَٰلِمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउनकी आँखें झुकी होंगी, उनपर अपमान छाया होगा। हालाँकि उन्हें (संसार में) सजदे की ओर बुलाया जाता था, जबकि वे भले-चंगे थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَذَرْنِى وَمَن يُكَذِّبُ بِهَٰذَا ٱلْحَدِيثِ سَنَسْتَدْرِجُهُم مِّنْ حَيْثُ لَا يَعْلَمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप मुझे तथा उसको छोड़ दें, जो इस वाणी (क़ुरआन) को झुठलाता है। हम उन्हें धीरे-धीरे (यातना की ओर) इस प्रकार ले जाएँगे[11] कि वे जान भी न सकेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأُمْلِى لَهُمْ إِنَّ كَيْدِى مَتِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर मैं उन्हें मोहलत (अवकाश) दूँगा।[12] निश्चय मेरा उपाय बड़ा मज़बूत है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ تَسْـَٔلُهُمْ أَجْرًا فَهُم مِّن مَّغْرَمٍ مُّثْقَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या आप उनसे कोई पारिश्रमिक[13] माँगते हैं कि वे तावान के बोझ से दबे जा रहे हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ عِندَهُمُ ٱلْغَيْبُ فَهُمْ يَكْتُبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअथवा उनके पास परोक्ष (का ज्ञान) है, तो वे लिख[14] रहे हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱصْبِرْ لِحُكْمِ رَبِّكَ وَلَا تَكُن كَصَاحِبِ ٱلْحُوتِ إِذْ نَادَىٰ وَهُوَ مَكْظُومٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः अपने पालनहार के निर्णय तक धैर्य रखें और मछली वाले के समान[15] न हो जाएँ, जब उसने (अल्लाह को) पुकारा, इस हाल में कि वह शोक से भरा हुआ था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَّوْلَآ أَن تَدَٰرَكَهُۥ نِعْمَةٌ مِّن رَّبِّهِۦ لَنُبِذَ بِٱلْعَرَآءِ وَهُوَ مَذْمُومٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यदि उसके पालनहार की अनुकंपा ने उसे संभाल न लिया होता, तो निश्चय वह चटियल मैदान में इस दशा में फेंक दिया जाता कि वह निंदित होता।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱجْتَبَٰهُ رَبُّهُۥ فَجَعَلَهُۥ مِنَ ٱلصَّٰلِحِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसके पालनहार ने उसे चुन लिया और उसे सदाचारियों में से बना दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِن يَكَادُ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ لَيُزْلِقُونَكَ بِأَبْصَٰرِهِمْ لَمَّا سَمِعُوا۟ ٱلذِّكْرَ وَيَقُولُونَ إِنَّهُۥ لَمَجْنُونٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर वे लोग जिन्होंने इनकार किया, निश्चय क़रीब हैं कि वे अपनी निगाहों से (घूर घूरकर) आपको अवश्य ही फिसला देंगे, जब वे क़ुरआन को सुनते हैं और कहते हैं कि यह अवश्य ही दीवाना है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا هُوَ إِلَّا ذِكْرٌ لِّلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहालाँकि वह सर्व संसार के लिए मात्र एक उपदेश[16] है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70