caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Al-Haaqqa الحاقة

52 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 78

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ ٱلْحَآقَّةُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहोकर रहने वाली।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَا ٱلْحَآقَّةُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या है वह होकर रहने वाली?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْحَآقَّةُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि होकर रहने वाली क्या है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ ثَمُودُ وَعَادٌۢ بِٱلْقَارِعَةِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसमूद तथा आद (जातियों) ने खड़खड़ाने वाली (क़ियामत) को झुठला दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَمَّا ثَمُودُ فَأُهْلِكُوا۟ بِٱلطَّاغِيَةِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जो समूद थे, वे हद से बढ़ी हुई (तेज़) आवाज़ से विनष्ट कर दिए गए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَمَّا عَادٌ فَأُهْلِكُوا۟ بِرِيحٍ صَرْصَرٍ عَاتِيَةٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर रही बात आद की, तो वे बड़ी ठंडी और प्रचंड आँधी से नष्ट कर दिए गए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

سَخَّرَهَا عَلَيْهِمْ سَبْعَ لَيَالٍ وَثَمَٰنِيَةَ أَيَّامٍ حُسُومًا فَتَرَى ٱلْقَوْمَ فِيهَا صَرْعَىٰ كَأَنَّهُمْ أَعْجَازُ نَخْلٍ خَاوِيَةٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअल्लाह ने उसे उनपर सात रातें और आठ दिन निरंतर चलाए रखा, तो आप उस जाति के लोगों को उसमें इस तरह गिरे हुए देखते, जैसे वे गिरी हुई खजूरों के खोखले तने हों।[1]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَهَلْ تَرَىٰ لَهُم مِّنۢ بَاقِيَةٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो क्या आप उनका कोई भी बाक़ी रहने वाला देखते हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَجَآءَ فِرْعَوْنُ وَمَن قَبْلَهُۥ وَٱلْمُؤْتَفِكَٰتُ بِٱلْخَاطِئَةِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर फ़िरऔन ने तथा उससे पहले के लोगों ने एवं उलट जाने वाली बस्तियों ने पाप किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَعَصَوْا۟ رَسُولَ رَبِّهِمْ فَأَخَذَهُمْ أَخْذَةً رَّابِيَةً

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने अपने पालनहार के रसूल की अवज्ञा की। तो अल्लाह ने उन्हें बड़ी कठोर पकड़ में ले लिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّا لَمَّا طَغَا ٱلْمَآءُ حَمَلْنَٰكُمْ فِى ٱلْجَارِيَةِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हमने ही, जब पानी सीमा पार कर गया, तुम्हें नाव[2] में सवार किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لِنَجْعَلَهَا لَكُمْ تَذْكِرَةً وَتَعِيَهَآ أُذُنٌ وَٰعِيَةٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariताकि हम उसे तुम्हारे लिए एक (शिक्षाप्रद) यादगार बना दें और (ताकि) याद रखने वाले कान उसे याद रखें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَإِذَا نُفِخَ فِى ٱلصُّورِ نَفْخَةٌ وَٰحِدَةٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जब सूर (नरसिंघा) में एक फूँक मारी जाएगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَحُمِلَتِ ٱلْأَرْضُ وَٱلْجِبَالُ فَدُكَّتَا دَكَّةً وَٰحِدَةً

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर धरती तथा पर्वतों को उठाया जाएगा और दोनों को एक ही बार में चूर्ण-विचूर्ण कर दिया जाएगा।[3]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَيَوْمَئِذٍ وَقَعَتِ ٱلْوَاقِعَةُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उस दिन घटित होने वाली घटित हो जाएगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱنشَقَّتِ ٱلسَّمَآءُ فَهِىَ يَوْمَئِذٍ وَاهِيَةٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा आकाश फट जाएगा, तो उस दिन वह कमज़ोर होगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلْمَلَكُ عَلَىٰٓ أَرْجَآئِهَا وَيَحْمِلُ عَرْشَ رَبِّكَ فَوْقَهُمْ يَوْمَئِذٍ ثَمَٰنِيَةٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर फ़रिश्ते उसके किनारों पर होंगे तथा उस दिन आपके पालनहार का अर्श (सिंहासन) आठ फ़रिश्ते अपने ऊपर उठाए हुए होंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَوْمَئِذٍ تُعْرَضُونَ لَا تَخْفَىٰ مِنكُمْ خَافِيَةٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन तुम (अल्लाह के सामने) पेश किए जाओगे। तुम्हारी कोई छिपी हुई बात छिपी नहीं रहेगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ فَيَقُولُ هَآؤُمُ ٱقْرَءُوا۟ كِتَٰبِيَهْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जिसे उसका कर्म-पत्र उसके दाएँ हाथ में दिया गिया, तो वह कहेगा : यह लो, मेरा कर्म-पत्र पढ़ो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنِّى ظَنَنتُ أَنِّى مُلَٰقٍ حِسَابِيَهْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमुझे विश्वास था कि मैं अपने हिसाब से मिलने वाला हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَهُوَ فِى عِيشَةٍ رَّاضِيَةٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariचुनाँचे वह आनंदपूर्ण जीवन में होगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فِى جَنَّةٍ عَالِيَةٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariएक ऊँची जन्नत में।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قُطُوفُهَا دَانِيَةٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसके फल निकट होंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كُلُوا۟ وَٱشْرَبُوا۟ هَنِيٓـًٔۢا بِمَآ أَسْلَفْتُمْ فِى ٱلْأَيَّامِ ٱلْخَالِيَةِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(उनसे कहा जायेगा :) आनंदपूर्वक खाओ और पियो, उसके बदले जो तुमने बीते दिनों में आगे भेजे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَٰبَهُۥ بِشِمَالِهِۦ فَيَقُولُ يَٰلَيْتَنِى لَمْ أُوتَ كِتَٰبِيَهْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर लेकिन जिसे उसका कर्म-पत्र उसके बाएँ हाथ में दिया गया, तो वह कहेगा : ऐ काश! मुझे मेरा कर्म-पत्र न दिया जाता।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَمْ أَدْرِ مَا حِسَابِيَهْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा मैं न जानता कि मेरा हिसाब क्या है!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَٰلَيْتَهَا كَانَتِ ٱلْقَاضِيَةَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐ काश! वह (मृत्यु) काम तमाम कर देने वाली[4] होती।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَآ أَغْنَىٰ عَنِّى مَالِيَهْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमेरा धन मेरे किसी काम न आया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

هَلَكَ عَنِّى سُلْطَٰنِيَهْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमेरी सत्ता[5] मुझसे जाती रही।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

خُذُوهُ فَغُلُّوهُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(आदेश होगा :) उसे पकड़ो और उसके गले में तौक़ डाल दो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ ٱلْجَحِيمَ صَلُّوهُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसे भड़कती हुई आग में झोंक दो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ فِى سِلْسِلَةٍ ذَرْعُهَا سَبْعُونَ ذِرَاعًا فَٱسْلُكُوهُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर एक ज़ंजीर में, जिसकी लंबाई सत्तर गज़ है, उसे जकड़ दो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّهُۥ كَانَ لَا يُؤْمِنُ بِٱللَّهِ ٱلْعَظِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह वह सबसे महान अल्लाह पर ईमान नहीं रखता था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلْمِسْكِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَيْسَ لَهُ ٱلْيَوْمَ هَٰهُنَا حَمِيمٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आज यहाँ उसका कोई मित्र नहीं है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا طَعَامٌ إِلَّا مِنْ غِسْلِينٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर न पीप के सिवा कोई भोजन है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَّا يَأْكُلُهُۥٓ إِلَّا ٱلْخَٰطِـُٔونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसे पापियों के अलावा कोई नहीं खाता।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَآ أُقْسِمُ بِمَا تُبْصِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं उन चीज़ों की क़सम खता हूँ, जिन्हें तुम देखते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا لَا تُبْصِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा उनकी जिन्हें तुम नहीं देखते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّهُۥ لَقَوْلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह यह (क़ुरआन) एक सम्मानित रसूल[6] का कथन है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا هُوَ بِقَوْلِ شَاعِرٍ قَلِيلًا مَّا تُؤْمِنُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह किसी कवि की वाणी नहीं है। तुम बहुत कम ईमान लाते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا بِقَوْلِ كَاهِنٍ قَلِيلًا مَّا تَذَكَّرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर न किसी काहिन की वाणी है, तुम बहुत कम शिक्षा ग्रहण करते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

تَنزِيلٌ مِّن رَّبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(यह) सर्व संसार के पालनहार की ओर से उतारा हुआ है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَوْ تَقَوَّلَ عَلَيْنَا بَعْضَ ٱلْأَقَاوِيلِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यदि वह (नबी) हमपर कोई बात बनाकर[7] लगाता।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَأَخَذْنَا مِنْهُ بِٱلْيَمِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो निश्चय हम उसे दाएँ हाथ से पकते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ لَقَطَعْنَا مِنْهُ ٱلْوَتِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर अवश्य हम उसके जीवन की धमनी काट देते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَمَا مِنكُم مِّنْ أَحَدٍ عَنْهُ حَٰجِزِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर तुममें से कोई भी हमें उससे रोकने वाला न होता।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّهُۥ لَتَذْكِرَةٌ لِّلْمُتَّقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह यह (क़ुरआन) डरने वालों के लिए एक उपदेश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّا لَنَعْلَمُ أَنَّ مِنكُم مُّكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निःसंदेह हम निश्चित रूप से जानते हैं कि बेशक तुममें से कुछ झुठलाने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّهُۥ لَحَسْرَةٌ عَلَى ٱلْكَٰفِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह वह निश्चित रूप से काफ़िरों[8] के लिए पछतावे का कारण है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّهُۥ لَحَقُّ ٱلْيَقِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह वह निश्चय विश्वसनीय सत्य है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَسَبِّحْ بِٱسْمِ رَبِّكَ ٱلْعَظِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप अपने महान पालनहार के नाम की पवित्रता का वर्णन करें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70