मुख्य पृष्ठ › सूरतें › सूरा Al-Hijr
सूरा Al-Hijr الحجر
99 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 54
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ الٓر تِلْكَ ءَايَٰتُ ٱلْكِتَٰبِ وَقُرْءَانٍ مُّبِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अलिफ़, लाम, रा। ये किताब और स्पष्ट क़ुरआन की आयतें हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
رُّبَمَا يَوَدُّ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ لَوْ كَانُوا۟ مُسْلِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (एक समय आएगा कि) काफ़िर चाहेंगे कि काश वे (दुनिया में) मुसलमान होते![1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ذَرْهُمْ يَأْكُلُوا۟ وَيَتَمَتَّعُوا۟ وَيُلْهِهِمُ ٱلْأَمَلُ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (ऐ नबी!) आप उन्हें छोड़ दें। वे खाएँ और लाभ उठाएँ, तथा (लंबी) आशा उन्हें ग़ाफ़िल रखे, फिर शीघ्र ही जान लेंगे।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَآ أَهْلَكْنَا مِن قَرْيَةٍ إِلَّا وَلَهَا كِتَابٌ مَّعْلُومٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने जिस बस्ती को भी नष्ट किया, उसका एक निर्धारित समय था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَّا تَسْبِقُ مِنْ أُمَّةٍ أَجَلَهَا وَمَا يَسْتَـْٔخِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कोई जाति अपने नियत समय से न आगे बढ़ती है और न वे पीछे रहते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقَالُوا۟ يَٰٓأَيُّهَا ٱلَّذِى نُزِّلَ عَلَيْهِ ٱلذِّكْرُ إِنَّكَ لَمَجْنُونٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा उन (काफ़िरों) ने कहा : ऐ वह व्यक्ति जिसपर स्मरण (क़ुरआन) अवतरित किया गया है, निःसंदेह तू तो पागल है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّوْ مَا تَأْتِينَا بِٱلْمَلَٰٓئِكَةِ إِن كُنتَ مِنَ ٱلصَّٰدِقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यदि तू सच्चों में से है, तो हमारे पास फ़रिश्तों को क्यों नहीं ले आता?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَا نُنَزِّلُ ٱلْمَلَٰٓئِكَةَ إِلَّا بِٱلْحَقِّ وَمَا كَانُوٓا۟ إِذًا مُّنظَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हम फ़रिश्तों को सत्य के साथ ही उतारते हैं और उस समय उन्हें कोई मोहलत नहीं दी जाती।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا نَحْنُ نَزَّلْنَا ٱلذِّكْرَ وَإِنَّا لَهُۥ لَحَٰفِظُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हमने ही यह ज़िक्र (क़ुरआन) उतारी है और निःसंदेह हम ही इसकी अवश्य रक्षा करने वाले[3] हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ أَرْسَلْنَا مِن قَبْلِكَ فِى شِيَعِ ٱلْأَوَّلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह हमने आपसे पहले विगत समुदायों के समूहों में रसूल भेजे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا يَأْتِيهِم مِّن رَّسُولٍ إِلَّا كَانُوا۟ بِهِۦ يَسْتَهْزِءُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और उनके पास जो भी रसूल आता, वे उसका मज़ाक उड़ाया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَذَٰلِكَ نَسْلُكُهُۥ فِى قُلُوبِ ٱلْمُجْرِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari इसी तरह हम यह[4] (झुठलाने की प्रवृत्ति) अपराधियों के दिलों में डाल देते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَا يُؤْمِنُونَ بِهِۦ وَقَدْ خَلَتْ سُنَّةُ ٱلْأَوَّلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे उसपर ईमान नहीं लाते। और प्रथम जातियों से यही परंपरा चली आ रही है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَوْ فَتَحْنَا عَلَيْهِم بَابًا مِّنَ ٱلسَّمَآءِ فَظَلُّوا۟ فِيهِ يَعْرُجُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और यदि हम उनपर आकाश का कोई द्वार खोल दें, फिर वे उसमें चढ़ते चले जाएँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَقَالُوٓا۟ إِنَّمَا سُكِّرَتْ أَبْصَٰرُنَا بَلْ نَحْنُ قَوْمٌ مَّسْحُورُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तब भी निश्चय वे यही कहेंगे कि हमारी निगाहें बाँध दी गई हैं। बल्कि हमपर जादू कर दिया गया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ جَعَلْنَا فِى ٱلسَّمَآءِ بُرُوجًا وَزَيَّنَّٰهَا لِلنَّٰظِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हमने आकाश में कई बुर्ज (बड़े सितारे) बनाए हैं और उन्हें देखने वालों के लिए सुशोभित किया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَحَفِظْنَٰهَا مِن كُلِّ شَيْطَٰنٍ رَّجِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने उसे प्रत्येक धिक्कारे हुए शैतान से सुरक्षित किया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا مَنِ ٱسْتَرَقَ ٱلسَّمْعَ فَأَتْبَعَهُۥ شِهَابٌ مُّبِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari परंतु जो (शैतान) चोरी-छिपे सुनना चाहे, तो एक स्पष्ट ज्वाला (उल्का) उसका पीछा[5] करती है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْأَرْضَ مَدَدْنَٰهَا وَأَلْقَيْنَا فِيهَا رَوَٰسِىَ وَأَنۢبَتْنَا فِيهَا مِن كُلِّ شَىْءٍ مَّوْزُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने धरती को फैलाया और उसमें पर्वत डाल (गाड़) दिए और उसमें हर चीज़ निर्धारित मात्रा में उगाई।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَعَلْنَا لَكُمْ فِيهَا مَعَٰيِشَ وَمَن لَّسْتُمْ لَهُۥ بِرَٰزِقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने उसमें तुम्हारे लिए जीवन के संसाधन बना दिए। तथा उनके लिए (भी) जिन्हें तुम हरगिज़ रोज़ी देने वाले नहीं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِن مِّن شَىْءٍ إِلَّا عِندَنَا خَزَآئِنُهُۥ وَمَا نُنَزِّلُهُۥٓ إِلَّا بِقَدَرٍ مَّعْلُومٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और कोई चीज़ ऐसी नहीं है, जिसके ख़ज़ाने हमारे पास न हों। और हम उसे एक निश्चित मात्रा ही में उतारते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَرْسَلْنَا ٱلرِّيَٰحَ لَوَٰقِحَ فَأَنزَلْنَا مِنَ ٱلسَّمَآءِ مَآءً فَأَسْقَيْنَٰكُمُوهُ وَمَآ أَنتُمْ لَهُۥ بِخَٰزِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने बादलों को पानी से गर्भित करने वाली हवाओं को भेजा, फिर हमने आकाश से पानी उतारा, और उसे तुम्हें पिलाया, तथा तुम हरगिज़ उसे संग्रह करने वाले नहीं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّا لَنَحْنُ نُحْىِۦ وَنُمِيتُ وَنَحْنُ ٱلْوَٰرِثُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हम ही जीवित करते और मारते हैं और हम ही (सबके) उत्तराधिकारी हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ عَلِمْنَا ٱلْمُسْتَقْدِمِينَ مِنكُمْ وَلَقَدْ عَلِمْنَا ٱلْمُسْتَـْٔخِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हम तुम्हारे पहले लोगों को भी जानते हैं, और बाद में आने वालों को भी जानते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّ رَبَّكَ هُوَ يَحْشُرُهُمْ إِنَّهُۥ حَكِيمٌ عَلِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह आपका पालनहार ही उन्हें इकट्ठा[6] करेगा। निश्चय वह पूर्ण हिकमत वाला, सब कुछ जानने वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ خَلَقْنَا ٱلْإِنسَٰنَ مِن صَلْصَٰلٍ مِّنْ حَمَإٍ مَّسْنُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह हमने मनुष्य को सड़े हुए गारे की खनखनाती हुई मिट्टी से बनाया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْجَآنَّ خَلَقْنَٰهُ مِن قَبْلُ مِن نَّارِ ٱلسَّمُومِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और इससे पहले जिन्नों को हमने धुँआ रहित अति गर्म आग से पैदा किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِذْ قَالَ رَبُّكَ لِلْمَلَٰٓئِكَةِ إِنِّى خَٰلِقٌۢ بَشَرًا مِّن صَلْصَٰلٍ مِّنْ حَمَإٍ مَّسْنُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और (याद करो) जब आपके पालनहार ने फ़रिश्तों से कहा : मैं सड़े हुए गारे की खनखनाती मिट्टी से एक मनुष्य पैदा करने वाला हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِذَا سَوَّيْتُهُۥ وَنَفَخْتُ فِيهِ مِن رُّوحِى فَقَعُوا۟ لَهُۥ سَٰجِدِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो जब मैं उसे पूरा बना लूँ और उसमें अपनी रूह़ फूँक दूँ, तो तुम उसके आगे सजदा करते हुए गिर जाओ।[7]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَسَجَدَ ٱلْمَلَٰٓئِكَةُ كُلُّهُمْ أَجْمَعُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो सब के सब फ़रिश्तों ने सजदा किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّآ إِبْلِيسَ أَبَىٰٓ أَن يَكُونَ مَعَ ٱلسَّٰجِدِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय इबलीस के। उसने सजदा करने वालों के साथ शामिल होने से इनकार कर दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ يَٰٓإِبْلِيسُ مَا لَكَ أَلَّا تَكُونَ مَعَ ٱلسَّٰجِدِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अल्लाह ने पूछा : ऐ इबलीस! तुझे क्या हुआ कि तू सजदा करने वालों में शामिल नहीं हुआॽ
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ لَمْ أَكُن لِّأَسْجُدَ لِبَشَرٍ خَلَقْتَهُۥ مِن صَلْصَٰلٍ مِّنْ حَمَإٍ مَّسْنُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसने कहा : मैं ऐसा नहीं कि एक मनुष्य को सजदा करूँ, जिसे तूने सड़े हुए गारे की खनखनाती मिट्टी से पैदा किया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ فَٱخْرُجْ مِنْهَا فَإِنَّكَ رَجِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अल्लाह ने कहा : फिर तू यहाँ से निकल जा। क्योंकि निश्चय तू धिक्कारा हुआ है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّ عَلَيْكَ ٱللَّعْنَةَ إِلَىٰ يَوْمِ ٱلدِّينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह तुझपर बदले (क़ियामत) के दिन तक धिक्कार है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ رَبِّ فَأَنظِرْنِىٓ إِلَىٰ يَوْمِ يُبْعَثُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उस (इबलीस) ने कहा[8] : ऐ मेरे पालनहार! तो फिर मुझे उस दिन तक मोहलत दे, जब वे (पुनः जीवित कर) उठाए जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ فَإِنَّكَ مِنَ ٱلْمُنظَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (अल्लाह ने) कहा : तू निःसंदेह मोहलत दिए गए लोगों में से है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَىٰ يَوْمِ ٱلْوَقْتِ ٱلْمَعْلُومِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ज्ञात समय के दिन तक।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ رَبِّ بِمَآ أَغْوَيْتَنِى لَأُزَيِّنَنَّ لَهُمْ فِى ٱلْأَرْضِ وَلَأُغْوِيَنَّهُمْ أَجْمَعِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह बोला : ऐ मेरे पालनहार! चूँकि तूने मुझे पथभ्रष्ट किया है, मैं अवश्य ही उनके लिए धरती में (पाप को) सुशोभित करूँगा और उन सभी को पथभ्रष्ट कर दूँगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا عِبَادَكَ مِنْهُمُ ٱلْمُخْلَصِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय तेरे उनमें से चुने हुए बंदों के।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ هَٰذَا صِرَٰطٌ عَلَىَّ مُسْتَقِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (अल्लाह ने) कहा : यह रास्ता है जो मुझ तक सीधा है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ عِبَادِى لَيْسَ لَكَ عَلَيْهِمْ سُلْطَٰنٌ إِلَّا مَنِ ٱتَّبَعَكَ مِنَ ٱلْغَاوِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह मेरे बंदों पर तेरा कोई वश नहीं[9], परंतु जो बहके हुए लोगों में से तेरे पीछे चले।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّ جَهَنَّمَ لَمَوْعِدُهُمْ أَجْمَعِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निश्चय ही उन सब के वादा की जगह जहन्नम है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَهَا سَبْعَةُ أَبْوَٰبٍ لِّكُلِّ بَابٍ مِّنْهُمْ جُزْءٌ مَّقْسُومٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उस (जहन्नम) के सात द्वार हैं। और प्रत्येक द्वार के लिए उन (इबलीस के अनुयायियों) का एक विभाजित भाग[10] है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى جَنَّٰتٍ وَعُيُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह आज्ञाकारी लोग जन्नतों तथा स्रोतों में होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱدْخُلُوهَا بِسَلَٰمٍ ءَامِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (उनसे कहा जाएगा :) इसमें सलामती के साथ निर्भय होकर प्रवेश कर जाओ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَزَعْنَا مَا فِى صُدُورِهِم مِّنْ غِلٍّ إِخْوَٰنًا عَلَىٰ سُرُرٍ مُّتَقَٰبِلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हम निकाल देंगे उनके दिलों में जो कुछ द्वेष होगा। वे भाई-भाई होकर एक-दूसरे के आमने-सामने तख़्तों पर (बैठे) होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَا يَمَسُّهُمْ فِيهَا نَصَبٌ وَمَا هُم مِّنْهَا بِمُخْرَجِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari न उसमें उन्हें कोई थकान होगी और न वे वहाँ से निकाले जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
نَبِّئْ عِبَادِىٓ أَنِّىٓ أَنَا ٱلْغَفُورُ ٱلرَّحِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (ऐ नबी!) आप मेरे बंदों को सूचित कर दें कि निःसंदेह मैं ही बड़ा क्षमाशील, अत्यंत दयावान्[11] हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَنَّ عَذَابِى هُوَ ٱلْعَذَابُ ٱلْأَلِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और यह भी कि निःसंदेह मेरी यातना ही कष्टदायक यातना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَبِّئْهُمْ عَن ضَيْفِ إِبْرَٰهِيمَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और आप उन्हें इबराहीम (अलैहिस्सलाम) के अतिथियों के बारे में सूचित कर दें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذْ دَخَلُوا۟ عَلَيْهِ فَقَالُوا۟ سَلَٰمًا قَالَ إِنَّا مِنكُمْ وَجِلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जब वे इबराहीम के पास आए, तो उन्होंने सलाम किया। उसने कहा : हमें तो तुमसे डर लग रहा है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوا۟ لَا تَوْجَلْ إِنَّا نُبَشِّرُكَ بِغُلَٰمٍ عَلِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उन्होंने कहा : डरिए नहीं, निःसंदेह हम आपको एक ज्ञानी बालक की शुभ सूचना देते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ أَبَشَّرْتُمُونِى عَلَىٰٓ أَن مَّسَّنِىَ ٱلْكِبَرُ فَبِمَ تُبَشِّرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसने कहा : क्या तुम मुझे इस बुढ़ापे के आ जाने के उपरांत शुभ सूचना दे रहे हो? तो तुम किस आधार पर यह शुभ सूचना दे रहे होॽ
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوا۟ بَشَّرْنَٰكَ بِٱلْحَقِّ فَلَا تَكُن مِّنَ ٱلْقَٰنِطِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उन्होंने कहा : हमने आपको सच्ची शुभ सूचना दी है। अतः आप निराश होने वालों में से न हों।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ وَمَن يَقْنَطُ مِن رَّحْمَةِ رَبِّهِۦٓ إِلَّا ٱلضَّآلُّونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (इबराहीम अलैहिस्सलाम ने) कहा : और पथभ्रष्टों के सिवा अपने पालनहार की दया से कौन निराश होता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ فَمَا خَطْبُكُمْ أَيُّهَا ٱلْمُرْسَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसने कहा : ऐ भेजे हुए फ़रिश्तो! तुम्हारा अभियान क्या है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوٓا۟ إِنَّآ أُرْسِلْنَآ إِلَىٰ قَوْمٍ مُّجْرِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उन्होंने उत्तर दिया : निःसंदेह हम एक अपराधी जाति की ओर भेजे गए हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّآ ءَالَ لُوطٍ إِنَّا لَمُنَجُّوهُمْ أَجْمَعِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari लूत के घर वालों के सिवा। निश्चय हम उन सभी को अवश्य बचा लेने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا ٱمْرَأَتَهُۥ قَدَّرْنَآ إِنَّهَا لَمِنَ ٱلْغَٰبِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari परंतु लूत की पत्नी, हमने नियत कर दिया है कि निःसंदेह वह निश्चय ही पीछे रह जाने वालों में से है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلَمَّا جَآءَ ءَالَ لُوطٍ ٱلْمُرْسَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर जब लूत के घर वालों के पास भेजे हुए (फ़रिश्ते) आए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ إِنَّكُمْ قَوْمٌ مُّنكَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो उस (लूत अलैहिस्सलाम) ने कहा : तुम तो अपरिचित लोग हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوا۟ بَلْ جِئْنَٰكَ بِمَا كَانُوا۟ فِيهِ يَمْتَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उन्होंने कहा : (डरो नहीं) बल्कि हम तुम्हारे पास वह चीज़ लेकर आए हैं, जिसमें वे संदेह किया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَتَيْنَٰكَ بِٱلْحَقِّ وَإِنَّا لَصَٰدِقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हम तुम्हारे पास सत्य लेकर आए हैं और निःसंदेह हम निश्चय सच्चे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَسْرِ بِأَهْلِكَ بِقِطْعٍ مِّنَ ٱلَّيْلِ وَٱتَّبِعْ أَدْبَٰرَهُمْ وَلَا يَلْتَفِتْ مِنكُمْ أَحَدٌ وَٱمْضُوا۟ حَيْثُ تُؤْمَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः तुम अपने घर वालों को लेकर रात के किसी हिस्से में निकल जाओ और खुद उनके पीछे-पीछे चलो। और तुममें से कोई मुड़कर न देखे। तथा चले जाओ, जहाँ तुम्हें आदेश दिया जाता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقَضَيْنَآ إِلَيْهِ ذَٰلِكَ ٱلْأَمْرَ أَنَّ دَابِرَ هَٰٓؤُلَآءِ مَقْطُوعٌ مُّصْبِحِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने उसकी ओर इस बात की वह़्य कर दी कि इन लोगों की जड़ सुबह होते ही काट दी जाने वाली है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَآءَ أَهْلُ ٱلْمَدِينَةِ يَسْتَبْشِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और उस नगर वाले इस हाल में आए कि बहुत खुश हो रहे थे।[12]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ إِنَّ هَٰٓؤُلَآءِ ضَيْفِى فَلَا تَفْضَحُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उस (लूत अलैहिस्सलाम) ने कहा : ये लोग तो मेरे अतिथि हैं। अतः मुझे अपमानित न करो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَلَا تُخْزُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा अल्लाह से डरो और मुझे अपमानित न करो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوٓا۟ أَوَلَمْ نَنْهَكَ عَنِ ٱلْعَٰلَمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उन्होंने कहा : क्या हमने तुम्हें विश्व वासियों (को अतिथि बनाने) से मना[13] नहीं किया?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ هَٰٓؤُلَآءِ بَنَاتِىٓ إِن كُنتُمْ فَٰعِلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उस (लूत अलैहिस्सलाम) ने कहा : ये मेरी बेटियाँ हैं, यदि तुम कुछ करने वाले[14] हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَعَمْرُكَ إِنَّهُمْ لَفِى سَكْرَتِهِمْ يَعْمَهُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ऐ नबी! आपकी आयु की क़सम![15] निःसंदेह वे निश्चय अपनी मस्ती में भटके फिरते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَخَذَتْهُمُ ٱلصَّيْحَةُ مُشْرِقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अंततः सूर्योदय के समय ही चिंघाड़ ने उन्हें पकड़ लिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَجَعَلْنَا عَٰلِيَهَا سَافِلَهَا وَأَمْطَرْنَا عَلَيْهِمْ حِجَارَةً مِّن سِجِّيلٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर हमने उस बस्ती के ऊपरी भाग को नीचे कर दिया और उनपर कंकड़ के पत्थर बरसाए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَٰتٍ لِّلْمُتَوَسِّمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह इसमें सोच-विचार करने वालों[16] के लिए बहुत-सी निशानियाँ हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّهَا لَبِسَبِيلٍ مُّقِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह वह (बस्ती) एक सार्वजनिक[17] मार्ग पर स्थित है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً لِّلْمُؤْمِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह इसमें ईमान वलों के लिए निश्चय बड़ी निशानी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِن كَانَ أَصْحَٰبُ ٱلْأَيْكَةِ لَظَٰلِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह 'ऐका'[18] वाले निश्चित रूप से अत्याचारी थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱنتَقَمْنَا مِنْهُمْ وَإِنَّهُمَا لَبِإِمَامٍ مُّبِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो हमने उनसे बदला लिया। और निःसंदेह वे दोनों[19] (बस्तियाँ) स्पष्ट मार्ग पर हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ كَذَّبَ أَصْحَٰبُ ٱلْحِجْرِ ٱلْمُرْسَلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह ह़िज्र[20] के रहने वालों ने (भी) रसूलों को झुठलाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَءَاتَيْنَٰهُمْ ءَايَٰتِنَا فَكَانُوا۟ عَنْهَا مُعْرِضِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने उन्हें अपनी निशानियाँ दीं, तो वे उनसे मुँह फेरने वाले थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكَانُوا۟ يَنْحِتُونَ مِنَ ٱلْجِبَالِ بُيُوتًا ءَامِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और वे निर्भय होकर पर्वतों को काटकर घर बनाते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَخَذَتْهُمُ ٱلصَّيْحَةُ مُصْبِحِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अंततः सुबह होते ही उन्हें चिंघाड़ ने पकड़ लिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَآ أَغْنَىٰ عَنْهُم مَّا كَانُوا۟ يَكْسِبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उनके किसी काम न आया, जो वे कमाया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا خَلَقْنَا ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَآ إِلَّا بِٱلْحَقِّ وَإِنَّ ٱلسَّاعَةَ لَـَٔاتِيَةٌ فَٱصْفَحِ ٱلصَّفْحَ ٱلْجَمِيلَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने आकाशों तथा धरती और उन दोनों के बीच मौजूद सारी चीज़ों को सत्य के साथ पैदा किया है। और निःसंदेह क़ियामत अवश्य आने वाली है। अतः (ऐ नबी!) आप (उन्हें) भले तौर पर क्षमा कर दें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ رَبَّكَ هُوَ ٱلْخَلَّٰقُ ٱلْعَلِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह आपका पालनहार ही हर चीज़ को पैदा करने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ ءَاتَيْنَٰكَ سَبْعًا مِّنَ ٱلْمَثَانِى وَٱلْقُرْءَانَ ٱلْعَظِيمَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा (ऐ नबी!) हमने आपको बार-बार दोहराई जाने वाली सात आयतें और महान क़ुरआन[21] प्रदान किया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَا تَمُدَّنَّ عَيْنَيْكَ إِلَىٰ مَا مَتَّعْنَا بِهِۦٓ أَزْوَٰجًا مِّنْهُمْ وَلَا تَحْزَنْ عَلَيْهِمْ وَٱخْفِضْ جَنَاحَكَ لِلْمُؤْمِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari आप उसकी ओर हरगिज़ न देखें, जो सुख-सामग्री हमने उनमें से विभिन्न प्रकार के लोगों को दे रखी है और न उनपर दुखी हों और ईमान वालों के लिए अपने बाज़ू झुका दें (यानी उनके लिए विनम्र रहें)।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقُلْ إِنِّىٓ أَنَا ٱلنَّذِيرُ ٱلْمُبِينُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और कह दें कि निःसंदेह मैं तो खुल्लम-खुल्ला डराने[22] वाला हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَمَآ أَنزَلْنَا عَلَى ٱلْمُقْتَسِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जैसे कि हमने (अल्लाह की किताब को) विभाजित करने वालों[23] पर (यातना) उतारी थी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِينَ جَعَلُوا۟ ٱلْقُرْءَانَ عِضِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिन्होंने क़ुरआन को खंड-खंड कर दिया।[24]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَوَرَبِّكَ لَنَسْـَٔلَنَّهُمْ أَجْمَعِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः आपके पालनहार की क़सम! हम उन सबसे अवश्य पूछेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَمَّا كَانُوا۟ يَعْمَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसके बारे में जो वे किया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱصْدَعْ بِمَا تُؤْمَرُ وَأَعْرِضْ عَنِ ٱلْمُشْرِكِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः आपको जो आदेश दिया जा रहा है, उसका ऐलान कर दें और मुश्रिकों (अनेकेश्वरवादियो) से मुँह फेर लें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا كَفَيْنَٰكَ ٱلْمُسْتَهْزِءِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हम आपकी ओर से मज़ाक उड़ाने वालों के विरुद्ध काफ़ी हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِينَ يَجْعَلُونَ مَعَ ٱللَّهِ إِلَٰهًا ءَاخَرَ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो अल्लाह के साथ दूसरा पूज्य बनाते हैं। तो उन्हें जल्द पता चल जाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ نَعْلَمُ أَنَّكَ يَضِيقُ صَدْرُكَ بِمَا يَقُولُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निश्चय हम जानते हैं कि उनकी बातों से आपका सीना तंग होता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ وَكُن مِّنَ ٱلسَّٰجِدِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः आप अपने रब की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता का गान करें और सजदा करने वालों में शामिल हो जाएँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱعْبُدْ رَبَّكَ حَتَّىٰ يَأْتِيَكَ ٱلْيَقِينُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और अपने रब की इबादत करते रहें, यहाँ तक कि आपके पास यक़ीन (मौत) आ जाए।[25]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
← सूरा Ibrahim
सूरा An-Nahl →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→
अरबी पाठ और अनुवाद Tanzil तथा QuranEnc के माध्यम से — यथावत, अपरिवर्तित · अनुवाद उनके अनुवादकों के हैं और स्वयं क़ुरआन नहीं हैं
यह एक शोध सहायक है, धार्मिक निर्णय का स्रोत नहीं।