caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Al-Fajr الفجر

30 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 10

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلْفَجْرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक़सम है फ़ज्र (उषाकाल) की!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَيَالٍ عَشْرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा दस रातों की!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلشَّفْعِ وَٱلْوَتْرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर सम (जोड़े) और विषम (अकेले) की!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلَّيْلِ إِذَا يَسْرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर रात की, जब वह चलती है!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

هَلْ فِى ذَٰلِكَ قَسَمٌ لِّذِى حِجْرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिश्चय इसमें बुद्धिमान के लिए बड़ी क़सम है?[1]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَمْ تَرَ كَيْفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِعَادٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या तुमने नहीं देखा कि तुम्हारे पालनहार ने "आद" के साथ किस तरह किया?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِرَمَ ذَاتِ ٱلْعِمَادِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(वे आद) जो स्तंभों वाले 'इरम' (गोत्र के लोग) थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّتِى لَمْ يُخْلَقْ مِثْلُهَا فِى ٱلْبِلَٰدِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिनके समान (दुनिया के) शहरों में कोई पैदा नहीं किया गया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَثَمُودَ ٱلَّذِينَ جَابُوا۟ ٱلصَّخْرَ بِٱلْوَادِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा 'समूद' के साथ (किस तरह किया) जिन्होंने वादी में चट्टानों को तराशा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَفِرْعَوْنَ ذِى ٱلْأَوْتَادِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर मेखों वाले फ़िरऔन के साथ (किस तरह किया)।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّذِينَ طَغَوْا۟ فِى ٱلْبِلَٰدِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे लोग, जो नगरों में हद से बढ़ गए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَكْثَرُوا۟ فِيهَا ٱلْفَسَادَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उनमें बहुत अधिक उपद्रव फैलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَصَبَّ عَلَيْهِمْ رَبُّكَ سَوْطَ عَذَابٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो तेरे पालनहार ने उनपर यातना का कोड़ा बरसाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ رَبَّكَ لَبِٱلْمِرْصَادِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह तेरा पालनहार निश्चय घात में है।[2]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَمَّا ٱلْإِنسَٰنُ إِذَا مَا ٱبْتَلَىٰهُ رَبُّهُۥ فَأَكْرَمَهُۥ وَنَعَّمَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّىٓ أَكْرَمَنِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariलेकिन मनुष्य (का हाल यह है कि) जब उसका पालनहार उसका परीक्षण करे, फिर उसे सम्मानित करे और नेमत प्रदान करे, तो कहता है कि मेरे पालनहार ने मुझे सम्मानित किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَمَّآ إِذَا مَا ٱبْتَلَىٰهُ فَقَدَرَ عَلَيْهِ رِزْقَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّىٓ أَهَٰنَنِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariलेकिन जब वह उसका परीक्षण करे, फिर उसपर उसकी रोज़ी तंग कर दे, तो कहता कि मेरे पालनहार ने मुझे अपमानित किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَلَّا بَل لَّا تُكْرِمُونَ ٱلْيَتِيمَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहरगिज़ ऐसा नहीं, बल्कि तुम अनाथ का सम्मान नहीं करते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا تَحَٰٓضُّونَ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلْمِسْكِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा तुम एक-दूसरे को ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتَأْكُلُونَ ٱلتُّرَاثَ أَكْلًا لَّمًّا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर तुम मीरास का सारा धन समेटकर खा जाते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتُحِبُّونَ ٱلْمَالَ حُبًّا جَمًّا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर तुम धन से बहुत अधिक प्रेम करते हो।[3]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَلَّآ إِذَا دُكَّتِ ٱلْأَرْضُ دَكًّا دَكًّا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहरगिज़ नहीं! जब धरती कूट-कूटकर चूर्ण-विचूर्ण कर दी जाएगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَجَآءَ رَبُّكَ وَٱلْمَلَكُ صَفًّا صَفًّا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर तेरा पालनहार आएगा और फ़रिश्ते जो पंक्तियों में होंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَجِا۟ىٓءَ يَوْمَئِذٍۭ بِجَهَنَّمَ يَوْمَئِذٍ يَتَذَكَّرُ ٱلْإِنسَٰنُ وَأَنَّىٰ لَهُ ٱلذِّكْرَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उस दिन नरक लाई जाएगी। उस दिन इनसान याद करेगा। लेकिन उस दिन याद करना उसे कहाँ से लाभ देगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَقُولُ يَٰلَيْتَنِى قَدَّمْتُ لِحَيَاتِى

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह कहेगा : ऐ काश! मैंने अपने (इस) जीवन के लिए कुछ आगे भेजा होता।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَيَوْمَئِذٍ لَّا يُعَذِّبُ عَذَابَهُۥٓ أَحَدٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariचुनाँचे उस दिन उस (अल्लाह) के दंड जैसा दंड कोई नहीं देगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا يُوثِقُ وَثَاقَهُۥٓ أَحَدٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर न उसके बाँधने जैसा कोई बाँधेगा।[4]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَٰٓأَيَّتُهَا ٱلنَّفْسُ ٱلْمُطْمَئِنَّةُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐ संतुष्ट आत्मा!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱرْجِعِىٓ إِلَىٰ رَبِّكِ رَاضِيَةً مَّرْضِيَّةً

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअपने पालनहार की ओर लौट चल, इस हाल में कि तू उससे प्रसन्न है, उसके निकट पसंदीदा है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱدْخُلِى فِى عِبَٰدِى

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः तू मेरे बंदों में प्रवेश कर जा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱدْخُلِى جَنَّتِى

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर मेरी जन्नत में प्रवेश कर जा।[5]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70