सूरा Al-Ghaashiya الغاشية
26 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 68
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ هَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلْغَٰشِيَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या तेरे पास ढाँपने लेने वाली (क़ियामत) की ख़बर पहुँची?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ خَٰشِعَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन कई चेहरे अपमानित होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَامِلَةٌ نَّاصِبَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकठिन परिश्रम करने वाले, थक जाने वाले।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تَصْلَىٰ نَارًا حَامِيَةً
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे गर्म धधकती आग में प्रवेश करेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تُسْقَىٰ مِنْ عَيْنٍ ءَانِيَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्हें खौलते सोते का जल पिलाया जाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّيْسَ لَهُمْ طَعَامٌ إِلَّا مِن ضَرِيعٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउनके लिए कांटेदार झाड़ के सिवा कोई खाना नहीं होगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّا يُسْمِنُ وَلَا يُغْنِى مِن جُوعٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो न मोटा करेगा और न भूख मिटाएगा।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَّاعِمَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन कई चेहरे प्रफुल्लित होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِّسَعْيِهَا رَاضِيَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअपने प्रयास पर प्रसन्न होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى جَنَّةٍ عَالِيَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऊँची जन्नत में होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّا تَسْمَعُ فِيهَا لَٰغِيَةً
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसमें कोई बेकार (अशिष्ट) बात नहीं सुनेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِيهَا عَيْنٌ جَارِيَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसमें बहने वाले स्रोत (चश्मे) हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِيهَا سُرُرٌ مَّرْفُوعَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसमें ऊँचे-ऊँचे तख्त हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَكْوَابٌ مَّوْضُوعَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर (पीने वालों के लिए तैयार) रखे हुए प्याले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَمَارِقُ مَصْفُوفَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर क्रम में लगे हुए गाव-तकिए हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَزَرَابِىُّ مَبْثُوثَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर बिछाए हुए क़ालीन हैं।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَلَا يَنظُرُونَ إِلَى ٱلْإِبِلِ كَيْفَ خُلِقَتْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या वे ऊँटों को नहीं देखते कि वे कैसे पैदा किए गए हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِلَى ٱلسَّمَآءِ كَيْفَ رُفِعَتْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आकाश को (नहीं देखते) कि उसे कैसे ऊँचा किया गया?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِلَى ٱلْجِبَالِ كَيْفَ نُصِبَتْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर पर्वतों को (नहीं देखते) कि कैसे गाड़े गए हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِلَى ٱلْأَرْضِ كَيْفَ سُطِحَتْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा धरती को (नहीं देखते) कि कैसे बिछाई गई है?[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَذَكِّرْ إِنَّمَآ أَنتَ مُذَكِّرٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप नसीहत करें, आप केवल नसीहत करने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّسْتَ عَلَيْهِم بِمُصَيْطِرٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआप उनपर कोई दरोग़ा (नियंत्रक) नहीं हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا مَن تَوَلَّىٰ وَكَفَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariपरंतु जिसने मुँह फेरा और कुफ़्र किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَيُعَذِّبُهُ ٱللَّهُ ٱلْعَذَابَ ٱلْأَكْبَرَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो अल्लाह उसे सबसे बड़ी यातना देगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ إِلَيْنَآ إِيَابَهُمْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हमारी ही ओर उनका लौटकर आना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ إِنَّ عَلَيْنَا حِسَابَهُم
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर बेशक हमारे ही ज़िम्मे उनका ह़िसाब लेना है।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→