caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Al-Balad البلد

20 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 35

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ لَآ أُقْسِمُ بِهَٰذَا ٱلْبَلَدِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं इस नगर (मक्का) की क़सम खाता हूँ!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنتَ حِلٌّۢ بِهَٰذَا ٱلْبَلَدِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा तुम्हारे लिए इस नगर में लड़ाई हलाल होने वाली है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَوَالِدٍ وَمَا وَلَدَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा क़सम है पिता तथा उसकी संतान की!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَقَدْ خَلَقْنَا ٱلْإِنسَٰنَ فِى كَبَدٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हमने मनुष्य को बड़ी कठिनाई में पैदा किया है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَيَحْسَبُ أَن لَّن يَقْدِرَ عَلَيْهِ أَحَدٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या वह समझता है कि उसपर कभी किसी का वश नहीं चलेगा?[1]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَقُولُ أَهْلَكْتُ مَالًا لُّبَدًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह कहता है कि मैंने ढेर सारा धन ख़र्च कर दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَيَحْسَبُ أَن لَّمْ يَرَهُۥٓ أَحَدٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या वह समझता है कि उसे किसी ने नहीं देखा?[2]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَمْ نَجْعَل لَّهُۥ عَيْنَيْنِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या हमने उसके लिए दो आँखें नहीं बनाईं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلِسَانًا وَشَفَتَيْنِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा एक ज़बान और दो होंठ (नहीं बनाए)?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَهَدَيْنَٰهُ ٱلنَّجْدَيْنِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हमने उसे दोनों मार्ग दिखा दिए?!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَا ٱقْتَحَمَ ٱلْعَقَبَةَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariपरंतु उसने दुर्लभ घाटी में प्रवेश ही नहीं किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْعَقَبَةُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर तुम्हें किस चीज़ ने ज्ञात कराया कि वह दुर्लभ 'घाटी' क्या है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَكُّ رَقَبَةٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(वह) गर्दन छुड़ाना है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَوْ إِطْعَٰمٌ فِى يَوْمٍ ذِى مَسْغَبَةٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया किसी भूख वाले दिन में खाना खिलाना है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَتِيمًا ذَا مَقْرَبَةٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकिसी रिश्तेदार अनाथ को।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَوْ مِسْكِينًا ذَا مَتْرَبَةٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया मिट्टी में लथड़े हुए निर्धन को।[3]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ كَانَ مِنَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلصَّبْرِ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلْمَرْحَمَةِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वह उन लोगों में से हो, जो ईमान लाए और एक-दूसरे को धैर्य रखने की सलाह दी और एक-दूसरे को दया करने की सलाह दी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أُو۟لَٰٓئِكَ أَصْحَٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariयही लोग दाहिने हाथ वाले (सौभाग्यशाली) हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ بِـَٔايَٰتِنَا هُمْ أَصْحَٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जिन लोगों ने हमारी आयतों का इनकार किया, वही लोग बाएँ हाथ वाले (दुर्भाग्यशाली) हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

عَلَيْهِمْ نَارٌ مُّؤْصَدَةٌۢ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउनपर (हर ओर से) बंद की हुई आग होगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70