सूरा Al-Mutaffifin المطففين
36 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 86
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَيْلٌ لِّلْمُطَفِّفِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariविनाश है नाप-तौल में कमी करने वालों के लिए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِينَ إِذَا ٱكْتَالُوا۟ عَلَى ٱلنَّاسِ يَسْتَوْفُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे लोग कि जब लोगों से नापकर लेते हैं, तो पूरा लेते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِذَا كَالُوهُمْ أَو وَّزَنُوهُمْ يُخْسِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब उन्हें नापकर या तौलकर देते हैं, तो कम देते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَلَا يَظُنُّ أُو۟لَٰٓئِكَ أَنَّهُم مَّبْعُوثُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या वे लोग विश्वास नहीं रखते कि वे (मरने के बाद) उठाए जाने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِيَوْمٍ عَظِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariएक बहुत बड़े दिन के लिए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ يَقُومُ ٱلنَّاسُ لِرَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन लोग सर्व संसार के पालनहार के सामने खड़े होंगे।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِنَّ كِتَٰبَ ٱلْفُجَّارِ لَفِى سِجِّينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहरगिज़ नहीं, निःसंदेह दुराचारियों का कर्म-पत्र "सिज्जीन" में है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا سِجِّينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर तुम क्या जानो कि 'सिज्जीन' क्या है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كِتَٰبٌ مَّرْقُومٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह एक लिखित पुस्तक है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए विनाश है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِينَ يُكَذِّبُونَ بِيَوْمِ ٱلدِّينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो बदले के दिन को झुठलाते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا يُكَذِّبُ بِهِۦٓ إِلَّا كُلُّ مُعْتَدٍ أَثِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा उसे केवल वही झुठलाता है, जो सीमा का उल्लंघन करने वाला, बड़ा पापी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذَا تُتْلَىٰ عَلَيْهِ ءَايَٰتُنَا قَالَ أَسَٰطِيرُ ٱلْأَوَّلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उसके सामने हमारी आयतों को पढ़ा जाता है, तो कहता है : यह पहले लोगों की कहानियाँ हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّا بَلْ رَانَ عَلَىٰ قُلُوبِهِم مَّا كَانُوا۟ يَكْسِبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहरगिज़ नहीं, बल्कि जो कुछ वे कमाते थे, वह ज़ंग बनकर उनके दिलों पर छा गया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِنَّهُمْ عَن رَّبِّهِمْ يَوْمَئِذٍ لَّمَحْجُوبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहरगिज़ नहीं, निश्चय वे उस दिन अपने पालनहार (के दर्शन) से रोक दिए जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ إِنَّهُمْ لَصَالُوا۟ ٱلْجَحِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर निःसंदेह वे अवश्य जहन्नम में प्रवेश करने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ يُقَالُ هَٰذَا ٱلَّذِى كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर कहा जाएगा : यही है, जिसे तुम झुठलाया करते थे।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِنَّ كِتَٰبَ ٱلْأَبْرَارِ لَفِى عِلِّيِّينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहरगिज़ नहीं, निःसंदेह नेक लोगों का कर्म-पत्र निश्चय "इल्लिय्यीन" में है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا عِلِّيُّونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर तुम क्या जानो कि 'इल्लिय्यीन' क्या है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كِتَٰبٌ مَّرْقُومٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह एक लिखित पुस्तक है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَشْهَدُهُ ٱلْمُقَرَّبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसके पास समीपवर्ती (फरिश्ते) उपस्थित रहते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱلْأَبْرَارَ لَفِى نَعِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह नेक लोग बड़ी नेमत (आनंद) में होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَلَى ٱلْأَرَآئِكِ يَنظُرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतख़्तों पर (बैठे) देख रहे होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تَعْرِفُ فِى وُجُوهِهِمْ نَضْرَةَ ٱلنَّعِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतुम उनके चेहरों पर नेमत की ताज़गी का आभास करोगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يُسْقَوْنَ مِن رَّحِيقٍ مَّخْتُومٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्हें मुहर लगी शुद्ध शराब पिलाई जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
خِتَٰمُهُۥ مِسْكٌ وَفِى ذَٰلِكَ فَلْيَتَنَافَسِ ٱلْمُتَنَٰفِسُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसकी मुहर कस्तूरी की होगी। अतः प्रतिस्पर्धा करने वालों को इसी (की प्राप्ति) के लिए प्रतिस्पर्धा करना चाहिए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمِزَاجُهُۥ مِن تَسْنِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसमें 'तसनीम' की मिलावट होगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَيْنًا يَشْرَبُ بِهَا ٱلْمُقَرَّبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह एक स्रोत है, जिससे समीपवर्ती लोग पिएँगे।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱلَّذِينَ أَجْرَمُوا۟ كَانُوا۟ مِنَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ يَضْحَكُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह जो लोग अपराधी हैं, वे (दुनिया में) ईमान लाने वालों पर हँसा करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِذَا مَرُّوا۟ بِهِمْ يَتَغَامَزُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब वे उनके पास से गुज़रते, तो आपस में आँखों से इशारे किया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِذَا ٱنقَلَبُوٓا۟ إِلَىٰٓ أَهْلِهِمُ ٱنقَلَبُوا۟ فَكِهِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब अपने घर वालों की ओर लौटते, तो (मोमिनों के परिहास का) आनंद लेते हुए लौटते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِذَا رَأَوْهُمْ قَالُوٓا۟ إِنَّ هَٰٓؤُلَآءِ لَضَآلُّونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब वे उन (मोमिनों) को देखते, तो कहते थे : निःसंदेह ये लोग निश्चय भटके हुए हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَآ أُرْسِلُوا۟ عَلَيْهِمْ حَٰفِظِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहालाँकि वे उनपर निरीक्षक बनाकर नहीं भेजे गए थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلْيَوْمَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ مِنَ ٱلْكُفَّارِ يَضْحَكُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो आज वे लोग जो ईमान लाए, काफ़िरों पर हँस रहे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَلَى ٱلْأَرَآئِكِ يَنظُرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतख़्तों पर बैठे देख रहे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
هَلْ ثُوِّبَ ٱلْكُفَّارُ مَا كَانُوا۟ يَفْعَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या काफ़िरों को उसका बदला मिल गया, जो वे किया करते थे?[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→