caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Al-Infitaar الإنفطار

19 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 82

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنفَطَرَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब आकाश फट जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا ٱلْكَوَاكِبُ ٱنتَثَرَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा जब तारे झड़ जाएँगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا ٱلْبِحَارُ فُجِّرَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब समुद्र बह निकलेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا ٱلْقُبُورُ بُعْثِرَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब क़बरें उलट दी जाएँगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

عَلِمَتْ نَفْسٌ مَّا قَدَّمَتْ وَأَخَّرَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतब प्रत्येक प्राणी जान लेगा, जो उसने आगे भेजा और जो पीछे छोड़ा।[1]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَٰٓأَيُّهَا ٱلْإِنسَٰنُ مَا غَرَّكَ بِرَبِّكَ ٱلْكَرِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐ इनसान! तुझे किस चीज़ ने तेरे उदार पालनहार से बहका दिया?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّذِى خَلَقَكَ فَسَوَّىٰكَ فَعَدَلَكَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसने तेरी रचना की, फिर तुझे ठीक ठाक किया, फिर तुझे संतुलित बनाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فِىٓ أَىِّ صُورَةٍ مَّا شَآءَ رَكَّبَكَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस रूप में भी उसने चाहा, तुझे बना दिया।[2]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَلَّا بَلْ تُكَذِّبُونَ بِٱلدِّينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहरगिज़ नहीं, बल्कि तुम बदले (के दिन) को झुठलाते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ عَلَيْكُمْ لَحَٰفِظِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहालाँकि निःसंदेह तुमपर निगेहबान नियुक्त हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كِرَامًا كَٰتِبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो सम्माननीय लिखने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَعْلَمُونَ مَا تَفْعَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे जानते हैं, जो तुम करते हो।[3]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ ٱلْأَبْرَارَ لَفِى نَعِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह नेक लोग बड़ी नेमत (आनंद) में होंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ ٱلْفُجَّارَ لَفِى جَحِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह दुराचारी लोग जहन्नम में होंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَصْلَوْنَهَا يَوْمَ ٱلدِّينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे उसमें बदले के दिन प्रवेश करेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا هُمْ عَنْهَا بِغَآئِبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर वे उससे कभी ग़ायब होने वाले नहीं हैं।[4]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا يَوْمُ ٱلدِّينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आप क्या जानें कि बदले का दिन क्या है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ مَآ أَدْرَىٰكَ مَا يَوْمُ ٱلدِّينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर आप क्या जानें कि बदले का दिन क्या है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَوْمَ لَا تَمْلِكُ نَفْسٌ لِّنَفْسٍ شَيْـًٔا وَٱلْأَمْرُ يَوْمَئِذٍ لِّلَّهِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन कोई प्राणी किसी प्राणी के लिए किसी चीज़ का अधिकार न रखेगा और उस दिन आदेश केवल अल्लाह का होगा।[5]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70