caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Al-Inshiqaaq الإنشقاق

25 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 83

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنشَقَّتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब आकाश फट जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَذِنَتْ لِرَبِّهَا وَحُقَّتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर अपने पालनहार के आदेश पर कान लगाएगा और यही उसके योग्य है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا ٱلْأَرْضُ مُدَّتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा जब धरती फैला दी जाएगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَلْقَتْ مَا فِيهَا وَتَخَلَّتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जो कुछ उसके भीतर है, उसे निकाल बाहर फेंक देगी और खाली हो जाएगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَذِنَتْ لِرَبِّهَا وَحُقَّتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर अपने पालनहार के आदेश पर कान लगाएगी और यही उसके योग्य है।[1]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَٰٓأَيُّهَا ٱلْإِنسَٰنُ إِنَّكَ كَادِحٌ إِلَىٰ رَبِّكَ كَدْحًا فَمُلَٰقِيهِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐ इनसान! निःसंदेह तू कठिन परिश्रम करते-करते अपने पालनहार की ओर जाने वाला है, फिर तू उससे मिलने वाला है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जिस व्यक्ति को उसका कर्मपत्र उसके दाहिने हाथ में दिया गया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَسَوْفَ يُحَاسَبُ حِسَابًا يَسِيرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उसका आसान हिसाब लिया जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيَنقَلِبُ إِلَىٰٓ أَهْلِهِۦ مَسْرُورًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा वह अपने लोगों की ओर ख़ुश-ख़ुश लौटेगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَٰبَهُۥ وَرَآءَ ظَهْرِهِۦ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर लेकिन जिसे उसका कर्मपत्र उसकी पीठ के पीछे दिया गया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَسَوْفَ يَدْعُوا۟ ثُبُورًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो वह विनाश को पुकारेगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيَصْلَىٰ سَعِيرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा जहन्नम में प्रवेश करेगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّهُۥ كَانَ فِىٓ أَهْلِهِۦ مَسْرُورًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह वह अपने घर वालों में बड़ा प्रसन्न था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّهُۥ ظَنَّ أَن لَّن يَحُورَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिश्चय उसने समझा था कि वह कभी (अल्लाह की ओर) वापस नहीं लौटेगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

بَلَىٰٓ إِنَّ رَبَّهُۥ كَانَ بِهِۦ بَصِيرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्यों नहीं, निश्चय उसका पालनहार उसे देख रहा था।[2]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَآ أُقْسِمُ بِٱلشَّفَقِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं क़सम खाता हूँ शफ़क़ (सूर्यास्त के बाद की लाली) की।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلَّيْلِ وَمَا وَسَقَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा रात की और उसकी जो कुछ वह एकत्रित करती है!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلْقَمَرِ إِذَا ٱتَّسَقَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा चाँद की, जब वह पूरा हो जाता है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَتَرْكَبُنَّ طَبَقًا عَن طَبَقٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतुम अवश्य एक अवस्था से दूसरी अवस्था में स्थानांतरित होते रहोगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَمَا لَهُمْ لَا يُؤْمِنُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उन्हें क्या हो गया है कि वे ईमान नहीं लाते?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا قُرِئَ عَلَيْهِمُ ٱلْقُرْءَانُ لَا يَسْجُدُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब उनके सामने क़ुरआन पढ़ा जाता है, तो सजदा नहीं करते।[3]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ يُكَذِّبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariबल्कि जिन्होंने कुफ़्र किया, वे (उसे) झुठलाते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱللَّهُ أَعْلَمُ بِمَا يُوعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर अल्लाह सबसे अधिक जानने वाला है जो कुछ वे अपने भीतर रखते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَبَشِّرْهُم بِعَذَابٍ أَلِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः उन्हें एक दर्दनाक यातना की शुभ सूचना दे दो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمْ أَجْرٌ غَيْرُ مَمْنُونٍۭ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariपरंतु जो लोग ईमान लाए तथा उन्होंने सत्कर्म किए, उनके लिए कभी न समाप्त होने वाला बदला है।[4]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70