caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा At-Tur الطور

49 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 76

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلطُّورِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक़सम है तूर[1] (पर्वत) की!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَكِتَٰبٍ مَّسْطُورٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर एक पुस्तक[2] की जो लिखी हुई है!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فِى رَقٍّ مَّنشُورٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐसे पन्ने में जो खुला हुआ है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلْبَيْتِ ٱلْمَعْمُورِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा बैतुल-मा'मूर (आबाद घर)[3] की!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلسَّقْفِ ٱلْمَرْفُوعِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा ऊँची उठाई हुई छत (आकाश) की!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلْبَحْرِ ٱلْمَسْجُورِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर लबालब भरे हुए समुद्र [4] की!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ عَذَابَ رَبِّكَ لَوَٰقِعٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि निश्चय आपके पालनहार की यातना अवश्चय घटित होने वाली है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَّا لَهُۥ مِن دَافِعٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसे कोई टालने वाला नहीं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَوْمَ تَمُورُ ٱلسَّمَآءُ مَوْرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन आकाश बुरी तरह डगमगाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتَسِيرُ ٱلْجِبَالُ سَيْرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा पर्वत बहुत तेज़ी से चलेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَوَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ी तबाही है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّذِينَ هُمْ فِى خَوْضٍ يَلْعَبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो व्यर्थ बातों में पड़े खेल रहे हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَوْمَ يُدَعُّونَ إِلَىٰ نَارِ جَهَنَّمَ دَعًّا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन उन्हें ज़ोर से धक्का देकर जहन्नम की आग में धकेला जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

هَٰذِهِ ٱلنَّارُ ٱلَّتِى كُنتُم بِهَا تُكَذِّبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariयही है वह आग, जिसे तुम झुठलाते थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَفَسِحْرٌ هَٰذَآ أَمْ أَنتُمْ لَا تُبْصِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो क्या यह जादू है, या तुम नहीं देख रहे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱصْلَوْهَا فَٱصْبِرُوٓا۟ أَوْ لَا تَصْبِرُوا۟ سَوَآءٌ عَلَيْكُمْ إِنَّمَا تُجْزَوْنَ مَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइसमें प्रवेश कर जाओ। फिर सब्र करो या सब्र न करो, तुम्हारे लिए बराबर है। तुम्हें केवल उसी का बदला दिया जाएगा, जो तुम किया करते थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى جَنَّٰتٍ وَنَعِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह डरने वाले लोग बागों और बड़ी नेमत में हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٰكِهِينَ بِمَآ ءَاتَىٰهُمْ رَبُّهُمْ وَوَقَىٰهُمْ رَبُّهُمْ عَذَابَ ٱلْجَحِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसका आनंद लेने वाले हैं जो उनके रब ने उन्हें दिया और उनके रब ने उन्हें दहकती हुई आग की यातना से बचा लिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كُلُوا۟ وَٱشْرَبُوا۟ هَنِيٓـًٔۢا بِمَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमज़े से खाओ और पियो, उसके बदले जो तुम किया करते थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مُتَّكِـِٔينَ عَلَىٰ سُرُرٍ مَّصْفُوفَةٍ وَزَوَّجْنَٰهُم بِحُورٍ عِينٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariपंक्तिबद्ध तख़्तों पर तकिया लगाए हुए होंगे और हमने उनका विवाह गोरे बदन, काली आँखों वाली औरतों से कर दिया, जो बड़ी-बड़ी आँखों वाली हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَٱتَّبَعَتْهُمْ ذُرِّيَّتُهُم بِإِيمَٰنٍ أَلْحَقْنَا بِهِمْ ذُرِّيَّتَهُمْ وَمَآ أَلَتْنَٰهُم مِّنْ عَمَلِهِم مِّن شَىْءٍ كُلُّ ٱمْرِئٍۭ بِمَا كَسَبَ رَهِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जो लोग ईमान लाए और उनकी संतान ने ईमान के साथ उनका अनुसरण किया, हम उनकी संतान को उनके साथ मिला देंगे तथा उनके कर्मों में उनसे कुछ भी कम न करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति उसके बदले में जो उसने कमाया, गिरवी[5] रखा हुआ है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَمْدَدْنَٰهُم بِفَٰكِهَةٍ وَلَحْمٍ مِّمَّا يَشْتَهُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा हम उन्हें और अधिक फल और मांस देंगे उसमें से जो वे चाहेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَتَنَٰزَعُونَ فِيهَا كَأْسًا لَّا لَغْوٌ فِيهَا وَلَا تَأْثِيمٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे उसमें एक-दूसरे से मदिरा का प्याला लेंगे, जिसमें न कोई व्यर्थ बात होगी और न गुनाह में डालना।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيَطُوفُ عَلَيْهِمْ غِلْمَانٌ لَّهُمْ كَأَنَّهُمْ لُؤْلُؤٌ مَّكْنُونٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा उनके आस-पास चक्कर लगाते रहेंगे उन्हीं के बच्चे, जैसे वे छुपाए हुए मोती हों।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلَىٰ بَعْضٍ يَتَسَآءَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर वे एक-दूसरे की ओर मुतवज्जह होकर आपस में सवाल करेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوٓا۟ إِنَّا كُنَّا قَبْلُ فِىٓ أَهْلِنَا مُشْفِقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे कहेंगे : निःसंदेह हम इससे पहले[6] अपने घरवालों में डरने वाले थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَمَنَّ ٱللَّهُ عَلَيْنَا وَوَقَىٰنَا عَذَابَ ٱلسَّمُومِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो अल्लाह ने हमपर उपकार किया और हमें विषैली लू की यातना से बचा लिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّا كُنَّا مِن قَبْلُ نَدْعُوهُ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلْبَرُّ ٱلرَّحِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हम इससे पहले[7] ही उसे पुकारा करते थे। निश्चय वही तो अति परोपकारी, अत्यंत दयावान् है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَذَكِّرْ فَمَآ أَنتَ بِنِعْمَتِ رَبِّكَ بِكَاهِنٍ وَلَا مَجْنُونٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप नसीहत करें। क्योंकि अपने पालनहार के अनुग्रह से आप न तो काहिन हैं और न ही पागल।[8]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ يَقُولُونَ شَاعِرٌ نَّتَرَبَّصُ بِهِۦ رَيْبَ ٱلْمَنُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया वे कहते है कि यह एक कवि है जिसपर हम ज़माने की घटनाओं का इंतज़ार करते हैं?[9]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قُلْ تَرَبَّصُوا۟ فَإِنِّى مَعَكُم مِّنَ ٱلْمُتَرَبِّصِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआप कह दें कि तुम प्रतीक्षा करते रहो, मैं (भी) तुम्हारे साथ प्रतीक्षा करने वालों में से हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ تَأْمُرُهُمْ أَحْلَٰمُهُم بِهَٰذَآ أَمْ هُمْ قَوْمٌ طَاغُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या उन्हें उनकी बुद्धियाँ इस बात का आदेश देती हैं, ये वे स्वयं ही सरकश लोग हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ يَقُولُونَ تَقَوَّلَهُۥ بَل لَّا يُؤْمِنُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया वे कहते हैं कि उसने इसे स्वयं गढ़ लिया है? बल्कि वे ईमान नहीं लाते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلْيَأْتُوا۟ بِحَدِيثٍ مِّثْلِهِۦٓ إِن كَانُوا۟ صَٰدِقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो फिर वे इस (क़ुरआन) के समान एक ही बात बनाकर ले आएँ, यदि वे सच्चे हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ خُلِقُوا۟ مِنْ غَيْرِ شَىْءٍ أَمْ هُمُ ٱلْخَٰلِقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया वे बिना किसी चीज़ के[10] पैदा हो गए हैं, या वे (स्वयं) पैदा करने वाले हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ خَلَقُوا۟ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضَ بَل لَّا يُوقِنُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया उन्होंने आकाशों और धरती को पैदा किया है? बल्कि वे विश्वास ही नहीं करते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ عِندَهُمْ خَزَآئِنُ رَبِّكَ أَمْ هُمُ ٱلْمُصَۣيْطِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया उनके पास आपके पालनहार के ख़ज़ाने हैं, या वही अधिकार चलाने वाले हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ لَهُمْ سُلَّمٌ يَسْتَمِعُونَ فِيهِ فَلْيَأْتِ مُسْتَمِعُهُم بِسُلْطَٰنٍ مُّبِينٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया उनके पास कोई सीढ़ी है, जिसपर वे अच्छी तरह सुन[11] लेते हैं? तो उनके सुनने वाले को चाहिए कि वह कोई स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत करे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ لَهُ ٱلْبَنَٰتُ وَلَكُمُ ٱلْبَنُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया उस (अल्लाह) के लिए तो बेटियाँ है और तुम्हारे लिए बेटे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ تَسْـَٔلُهُمْ أَجْرًا فَهُم مِّن مَّغْرَمٍ مُّثْقَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया आप उनसे कोई पारिश्रमिक[12] माँगते हैं? तो वे उस तावान के बोझ से दबे जा रहे हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ عِندَهُمُ ٱلْغَيْبُ فَهُمْ يَكْتُبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया उनके पास परोक्ष (का ज्ञान) है? तो वे उसे लिखते[13] रहते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ يُرِيدُونَ كَيْدًا فَٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ هُمُ ٱلْمَكِيدُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया वे कोई चाल चलना चाहते हैं? तो जिन लोगों ने इनकार किया, वही चाल में आने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ لَهُمْ إِلَٰهٌ غَيْرُ ٱللَّهِ سُبْحَٰنَ ٱللَّهِ عَمَّا يُشْرِكُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया उनका अल्लाह के सिवा कोई पूज्य है? पवित्र है अल्लाह उससे जो वे साझी ठहराते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِن يَرَوْا۟ كِسْفًا مِّنَ ٱلسَّمَآءِ سَاقِطًا يَقُولُوا۟ سَحَابٌ مَّرْكُومٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यदि वे आकाश से कोई टुकड़ा गिरता हुआ देख लें, तो कह देंगे कि यह परत दर परत बादल है।[14]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَذَرْهُمْ حَتَّىٰ يُلَٰقُوا۟ يَوْمَهُمُ ٱلَّذِى فِيهِ يُصْعَقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप उन्हें छोड़ दें, यहाँ तक कि वे अपने उस दिन को जा मिलें, जिसमें[15] वे बेहोश किए जाएँगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَوْمَ لَا يُغْنِى عَنْهُمْ كَيْدُهُمْ شَيْـًٔا وَلَا هُمْ يُنصَرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन न तो उनकी चाल काम आएगी और न उनकी सहायता की जाएगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ لِلَّذِينَ ظَلَمُوا۟ عَذَابًا دُونَ ذَٰلِكَ وَلَٰكِنَّ أَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निश्चय उन लोगों के लिए जिन्होंने अत्याचार किया, उस (आख़िरत) से पहले भी एक यातना[16] है। परंतु उनमें से अक्सर लोग नहीं जानते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱصْبِرْ لِحُكْمِ رَبِّكَ فَإِنَّكَ بِأَعْيُنِنَا وَسَبِّحْ بِحَمْدِ رَبِّكَ حِينَ تَقُومُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर (ऐ नबी!) आप अपने पालनहार का आदेश आने तक धैर्य रखें। निःसंदेह आप हमारी आँखों के सामने हैं। तथा जब आप उठें, तो अपने रब की प्रशंसा के साथ उसकी पवित्रता बयान करें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمِنَ ٱلَّيْلِ فَسَبِّحْهُ وَإِدْبَٰرَ ٱلنُّجُومِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा रात के कुछ भाग में फिर उसकी पवित्रता का वर्णन करें और सितारों के चले जाने के बाद भी।[17]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70