caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा An-Najm النجم

62 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 23

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلنَّجْمِ إِذَا هَوَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक़सम है तारे की जब वह गिरे!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَا ضَلَّ صَاحِبُكُمْ وَمَا غَوَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतुम्हारा साथी न तो रास्ते से भटका है और न ही गलत रास्ते पर चला है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا يَنطِقُ عَنِ ٱلْهَوَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर न वह अपनी इच्छा से बोलता है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنْ هُوَ إِلَّا وَحْىٌ يُوحَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह तो केवल वह़्य है, जो उतारी जाती है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

عَلَّمَهُۥ شَدِيدُ ٱلْقُوَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसे बहुत मज़ूबत शक्तियों वाले (फ़रिश्ते)[1] ने सिखाया है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ذُو مِرَّةٍ فَٱسْتَوَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो बड़ा बलशाली है। फिर वह बुलंद हुआ (अपने असली रूप में प्रकट हुआ)।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَهُوَ بِٱلْأُفُقِ ٱلْأَعْلَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजबकि वह आकाश के सबसे ऊँचे क्षितिज (पूर्वी किनारे) पर था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ دَنَا فَتَدَلَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वह निकट हुआ और उतर आया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَكَانَ قَابَ قَوْسَيْنِ أَوْ أَدْنَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वह दो धनुषों की दूरी पर था, या उससे भी निकट।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَوْحَىٰٓ إِلَىٰ عَبْدِهِۦ مَآ أَوْحَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसने अल्लाह के बंदे[2] की ओर वह़्य की, जो भी वह़्य की।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَا كَذَبَ ٱلْفُؤَادُ مَا رَأَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariदिल ने झूठ नहीं बोला, जो कुछ उसने देखा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَفَتُمَٰرُونَهُۥ عَلَىٰ مَا يَرَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर क्या तुम उससे उसपर झगड़ते हो, जो वह देखता है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ رَءَاهُ نَزْلَةً أُخْرَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहालाँकि, निश्चित रूप से उसने उसे एक और बार उतरते हुए भी देखा है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

عِندَ سِدْرَةِ ٱلْمُنتَهَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसिदरतुल-मुनतहा'[3] के पास।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

عِندَهَا جَنَّةُ ٱلْمَأْوَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसी के पास 'जन्नतुल मावा' (शाश्वत स्वर्ग) है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذْ يَغْشَى ٱلسِّدْرَةَ مَا يَغْشَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब सिदरा पर छा रहा था, जो कुछ छा रहा था।[4]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَا زَاغَ ٱلْبَصَرُ وَمَا طَغَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariन निगाह इधर-उधर हुई और न सीमा से आगे बढ़ी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَقَدْ رَأَىٰ مِنْ ءَايَٰتِ رَبِّهِ ٱلْكُبْرَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह उसने अपने पालनहार की कुछ बहुत बड़ी निशानियाँ[5] देखीं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَفَرَءَيْتُمُ ٱللَّٰتَ وَٱلْعُزَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर क्या तुमने लात और उज़्ज़ा को देखा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَنَوٰةَ ٱلثَّالِثَةَ ٱلْأُخْرَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा तीसरी एक और (मूर्ति) मनात को?[6]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَكُمُ ٱلذَّكَرُ وَلَهُ ٱلْأُنثَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या तुम्हारे लिए पुत्र हैं और उस (अल्लाह) के लिए पुत्रियाँ?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

تِلْكَ إِذًا قِسْمَةٌ ضِيزَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतब तो यह बड़ा अन्यायपूर्ण बँटवारा है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنْ هِىَ إِلَّآ أَسْمَآءٌ سَمَّيْتُمُوهَآ أَنتُمْ وَءَابَآؤُكُم مَّآ أَنزَلَ ٱللَّهُ بِهَا مِن سُلْطَٰنٍ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ وَمَا تَهْوَى ٱلْأَنفُسُ وَلَقَدْ جَآءَهُم مِّن رَّبِّهِمُ ٱلْهُدَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariये (मूर्तियाँ) कुछ नामों के सिवा कुछ भी नहीं हैं, जो तुमने तथा तुम्हारे बाप-दादा ने रख लिए हैं। अल्लाह ने इनका कोई प्रमाण नहीं उतारा है। ये लोग केवल अटकल[7] के और उन चीज़ों के पीछे चल रहे हैं जो उनके दिल चाहते हैं। जबकि निःसंदेह उनके पास उनके पालनहार की ओर से मार्गदर्शन आ चुका है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ لِلْإِنسَٰنِ مَا تَمَنَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या मनुष्य को वह मिल जाएगा, जिसकी वह कामना करे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلِلَّهِ ٱلْـَٔاخِرَةُ وَٱلْأُولَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(नहीं, ऐसा नहीं है) क्योंकि आख़िरत और दुनिया अल्लाह ही के अधिकार में है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَكَم مِّن مَّلَكٍ فِى ٱلسَّمَٰوَٰتِ لَا تُغْنِى شَفَٰعَتُهُمْ شَيْـًٔا إِلَّا مِنۢ بَعْدِ أَن يَأْذَنَ ٱللَّهُ لِمَن يَشَآءُ وَيَرْضَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आकाशों में कितने ही फ़रिश्ते हैं कि उनकी सिफ़ारिश कुछ लाभ नहीं देती, परंतु इसके पश्चात कि अल्लाह अनुमति दे जिसके लिए चाहे तथा (जिसे) पसंद करे।[8]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ ٱلَّذِينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِٱلْـَٔاخِرَةِ لَيُسَمُّونَ ٱلْمَلَٰٓئِكَةَ تَسْمِيَةَ ٱلْأُنثَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह वे लोग जो आख़िरत पर ईमान नहीं रखते, निश्चय वे फ़रिश्तों के नाम औरतों के नामों की तरह रखते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا لَهُم بِهِۦ مِنْ عِلْمٍ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ وَإِنَّ ٱلظَّنَّ لَا يُغْنِى مِنَ ٱلْحَقِّ شَيْـًٔا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहालाँकि उन्हें इसके बारे में कोई ज्ञान नहीं। वे केवल अनुमान के पीछे चल रहे हैं। और निःसंदेह अनुमान सच्चाई की तुलना में किसी काम नहीं आता।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَعْرِضْ عَن مَّن تَوَلَّىٰ عَن ذِكْرِنَا وَلَمْ يُرِدْ إِلَّا ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप उससे मुँह फेर लें, जिसने हमारी नसीहत से मुँह मोड़ लिया और जिसने दुनिया के जीवन के सिवा कुछ नहीं चाहा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ذَٰلِكَ مَبْلَغُهُم مِّنَ ٱلْعِلْمِ إِنَّ رَبَّكَ هُوَ أَعْلَمُ بِمَن ضَلَّ عَن سَبِيلِهِۦ وَهُوَ أَعْلَمُ بِمَنِ ٱهْتَدَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariयही उनके ज्ञान की सीमा है। निश्चित रूप से आपका पालनहार ही उसे अधिक जानने वाला है, जो उसके मार्ग से भटक गया और वही उसे भी ज़्यादा जानने वाला है, जो सीधे मार्ग पर चला।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلِلَّهِ مَا فِى ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَمَا فِى ٱلْأَرْضِ لِيَجْزِىَ ٱلَّذِينَ أَسَٰٓـُٔوا۟ بِمَا عَمِلُوا۟ وَيَجْزِىَ ٱلَّذِينَ أَحْسَنُوا۟ بِٱلْحُسْنَى

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है, सब अल्लाह ही का है, ताकि वह बुराई करने वालों को उनके किए का बदला दे, और भलाई करने वालों को अच्छा बदला दे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّذِينَ يَجْتَنِبُونَ كَبَٰٓئِرَ ٱلْإِثْمِ وَٱلْفَوَٰحِشَ إِلَّا ٱللَّمَمَ إِنَّ رَبَّكَ وَٰسِعُ ٱلْمَغْفِرَةِ هُوَ أَعْلَمُ بِكُمْ إِذْ أَنشَأَكُم مِّنَ ٱلْأَرْضِ وَإِذْ أَنتُمْ أَجِنَّةٌ فِى بُطُونِ أُمَّهَٰتِكُمْ فَلَا تُزَكُّوٓا۟ أَنفُسَكُمْ هُوَ أَعْلَمُ بِمَنِ ٱتَّقَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे लोग जो बड़े गुनाहों तथा अश्लील कार्यों[9] से दूर रहते हैं, सिवाय कुछ छोटे गुनाहों के। निःसंदेह आपका पालनहार बड़ा क्षमा करने वाला है। वह तुम्हें अधिक जानने वाला है जब उसने तुम्हें धरती[10] से पैदा किया और जब तुम अपनी माँओं के पेटों में बच्चे थे। अतः अपनी पवित्रता का दावा मत करो, वह उसे ज़्यादा जानने वाला है जो वास्तव में परहेज़गार है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَفَرَءَيْتَ ٱلَّذِى تَوَلَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर क्या आपने उसे देखा जिसने मुँह फेर लिया?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَعْطَىٰ قَلِيلًا وَأَكْدَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर थोड़ा-सा दिया फिर रोक लिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَعِندَهُۥ عِلْمُ ٱلْغَيْبِ فَهُوَ يَرَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या उसके पास परोक्ष का ज्ञान है? अतः वह देख रहा है।[11]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ لَمْ يُنَبَّأْ بِمَا فِى صُحُفِ مُوسَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया उसे उन बातों की सूचना नहीं दी गई, जो मूसा के ग्रंथों में हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِبْرَٰهِيمَ ٱلَّذِى وَفَّىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर इबराहीम के (ग्रंथों में), जिसने (कर्तव्य) पूरा किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَّا تَزِرُ وَازِرَةٌ وِزْرَ أُخْرَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि कोई बोझ उठाने वाला किसी दूसरे का बोझ नहीं उठाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَن لَّيْسَ لِلْإِنسَٰنِ إِلَّا مَا سَعَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कि मनुष्य के लिए केवल वही है, जिसके लिए उसने प्रयास किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّ سَعْيَهُۥ سَوْفَ يُرَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कि निश्चय उसका प्रयास शीघ्र ही देखा जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ يُجْزَىٰهُ ٱلْجَزَآءَ ٱلْأَوْفَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसे उसका पूरा प्रतिफल दिया जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلْمُنتَهَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कि निःसंदेह आपके पालनहार ही की ओर अंततः पहुँचना है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّهُۥ هُوَ أَضْحَكَ وَأَبْكَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा यह कि निःसंदह वही है, जिसने हँसाया तथा रुलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّهُۥ هُوَ أَمَاتَ وَأَحْيَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा यह कि निःसंदेह वही है, जिसने मृत्यु दी और जीवन दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّهُۥ خَلَقَ ٱلزَّوْجَيْنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कि निःसंदेह उसी ने दो प्रकार : नर और मादा पैदा किए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مِن نُّطْفَةٍ إِذَا تُمْنَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariएक बूँद से, जब वह टपकाई जाती है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّ عَلَيْهِ ٱلنَّشْأَةَ ٱلْأُخْرَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कि निःसंदेह उसी के ज़िम्मे दूसरी बार[12] पैदा करना है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّهُۥ هُوَ أَغْنَىٰ وَأَقْنَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कि निःसंदेह उसी ने धनी बनाया और कोष प्रदान किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّهُۥ هُوَ رَبُّ ٱلشِّعْرَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कि निःसंदेह वही ''शे'रा'' [13] का रब है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّهُۥٓ أَهْلَكَ عَادًا ٱلْأُولَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कि निःसंदेह उसी ने प्रथम 'आद' [14] को विनष्ट किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَثَمُودَا۟ فَمَآ أَبْقَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा समूद को, फिर (किसी को) बाक़ी न छोड़ा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَقَوْمَ نُوحٍ مِّن قَبْلُ إِنَّهُمْ كَانُوا۟ هُمْ أَظْلَمَ وَأَطْغَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा इनसे पहले नूह़ की जाति को। निःसंदेह वे बहुत ही ज़ालिम और बड़े ही सरकश थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلْمُؤْتَفِكَةَ أَهْوَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उलट जाने वाली बस्ती[15] को उसने उठाकर धरती पर दे मारा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَغَشَّىٰهَا مَا غَشَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो ढाँप दिया[16] उसे जिस चीज़ से ढाँपा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكَ تَتَمَارَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो (ऐ इनसान!) तू अपने पालनहार की ने'मतों में से किस-किस में संदेह करेगा?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

هَٰذَا نَذِيرٌ مِّنَ ٱلنُّذُرِ ٱلْأُولَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariयह[17] पहले डराने वालों में से एक डराने वाला है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَزِفَتِ ٱلْـَٔازِفَةُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिकट आने वाली निकट आ गई।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَيْسَ لَهَا مِن دُونِ ٱللَّهِ كَاشِفَةٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसे अल्लाह के सिवा कोई हटाने वाला नहीं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَفَمِنْ هَٰذَا ٱلْحَدِيثِ تَعْجَبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो क्या तुम इस बात पर आश्चर्य करते हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتَضْحَكُونَ وَلَا تَبْكُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा हँसते हो और रोते नहीं हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنتُمْ سَٰمِدُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा तुम ग़ाफ़िल हो!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱسْجُدُوا۟ لِلَّهِ وَٱعْبُدُوا۟

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः अल्लाह को सजदा करो और उसी की इबादत[18] करो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70