मुख्य पृष्ठ › सूरतें › सूरा Adh-Dhaariyat
सूरा Adh-Dhaariyat الذاريات
60 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 67
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلذَّٰرِيَٰتِ ذَرْوًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क़सम है उन (हवाओं) की जो (धूल आदि) उड़ाने वाली हैं!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلْحَٰمِلَٰتِ وِقْرًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर पानी का बड़ा भारी बोझ उठाने वाले बादलों की!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلْجَٰرِيَٰتِ يُسْرًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर आसानी से चलने वाली नावों की!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلْمُقَسِّمَٰتِ أَمْرًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर (अल्लाह का) आदेश बाँटने वाले (फ़रिश्तों की)!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَصَادِقٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह जो तुमसे वादा किया जाता है, निश्चय वह सत्य है।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّ ٱلدِّينَ لَوَٰقِعٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हिसाब अनिवार्य रूप से घटित होने वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلْحُبُكِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क़सम है रास्तों वाले आकाश की!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّكُمْ لَفِى قَوْلٍ مُّخْتَلِفٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह तुम निश्चय एक विवादास्पद बात[2] में पड़े हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يُؤْفَكُ عَنْهُ مَنْ أُفِكَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उससे वही फेरा जाता है, जो (अल्लाह के ज्ञान में) फेर दिया गया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قُتِلَ ٱلْخَرَّٰصُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अटकल लगाने वाले मारे गए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِينَ هُمْ فِى غَمْرَةٍ سَاهُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो बड़ी ग़फ़लत में भूले हुए हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَسْـَٔلُونَ أَيَّانَ يَوْمُ ٱلدِّينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे पूछते[3] हैं कि बदले का दिन कब है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ هُمْ عَلَى ٱلنَّارِ يُفْتَنُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिस दिन वे आग पर तपाए जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ذُوقُوا۟ فِتْنَتَكُمْ هَٰذَا ٱلَّذِى كُنتُم بِهِۦ تَسْتَعْجِلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अपने फ़ितने (यातना) का मज़ा चखो, यही है जिसके लिए तुम जल्दी मचा रहे थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى جَنَّٰتٍ وَعُيُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह परहेज़गार लोग बाग़ों और जल स्रोतों में होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ءَاخِذِينَ مَآ ءَاتَىٰهُمْ رَبُّهُمْ إِنَّهُمْ كَانُوا۟ قَبْلَ ذَٰلِكَ مُحْسِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो कुछ उनका रब उन्हें देगा, उसे वे लेने वाले होंगे। निश्चय ही वे इससे पहले नेकी करने वाले थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَانُوا۟ قَلِيلًا مِّنَ ٱلَّيْلِ مَا يَهْجَعُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे रात के बहुत थोड़े भाग में सोते थे।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَبِٱلْأَسْحَارِ هُمْ يَسْتَغْفِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा रात्रि की अंतिम घड़ियों[5] में वे क्षमा याचना करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفِىٓ أَمْوَٰلِهِمْ حَقٌّ لِّلسَّآئِلِ وَٱلْمَحْرُومِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और उनके धनों में माँगने वाले तथा वंचित[6] के लिए एक हक़ (हिस्सा) था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفِى ٱلْأَرْضِ ءَايَٰتٌ لِّلْمُوقِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा धरती में विश्वास करने वालों के लिए बहुत-सी निशानियाँ हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفِىٓ أَنفُسِكُمْ أَفَلَا تُبْصِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा स्वयं तुम्हारे भीतर (भी)। तो क्या तुम नहीं देखते?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفِى ٱلسَّمَآءِ رِزْقُكُمْ وَمَا تُوعَدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और आकाश ही में तुम्हारी रोज़ी[7] है तथा वह भी जिसका तुमसे वादा किया जा रहा है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَوَرَبِّ ٱلسَّمَآءِ وَٱلْأَرْضِ إِنَّهُۥ لَحَقٌّ مِّثْلَ مَآ أَنَّكُمْ تَنطِقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सो क़सम है आकाश एवं धरती के पालनहार की! निःसंदेह यह बात निश्चित रूप से सत्य है, इस बात की तरह कि निःसंदेह तुम बोलते हो।[8]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
هَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ضَيْفِ إِبْرَٰهِيمَ ٱلْمُكْرَمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या आपके पास इबराहीम के सम्मानित अतिथियों की सूचना आई है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذْ دَخَلُوا۟ عَلَيْهِ فَقَالُوا۟ سَلَٰمًا قَالَ سَلَٰمٌ قَوْمٌ مُّنكَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जब वे उसके पास आए, तो उन्होंने सलाम कहा। उसने कहा : सलाम हो। कुछ अपरिचित लोग हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَرَاغَ إِلَىٰٓ أَهْلِهِۦ فَجَآءَ بِعِجْلٍ سَمِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर वह चुपके से अपने घरवालों के पास गया। फिर एक मोटा-ताज़ा (भुना हुआ) बछड़ा ले आया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَقَرَّبَهُۥٓ إِلَيْهِمْ قَالَ أَلَا تَأْكُلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उसे उनके सामने रख दिया। कहा : क्या तुम नहीं खाते?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَوْجَسَ مِنْهُمْ خِيفَةً قَالُوا۟ لَا تَخَفْ وَبَشَّرُوهُ بِغُلَٰمٍ عَلِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो उसने उनसे दिल में डर महसूस किया। उन्होंने कहा : डरो नहीं। और उन्होंने उसे एक बहुत ही ज्ञानी पुत्र की शुभ-सूचना दी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَقْبَلَتِ ٱمْرَأَتُهُۥ فِى صَرَّةٍ فَصَكَّتْ وَجْهَهَا وَقَالَتْ عَجُوزٌ عَقِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यह सुनकर उसकी पत्नी चिल्लाती हुई आगे आई, तो उसने अपना चेहरा पीट लिया और बोली : बूढ़ी बाँझ!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوا۟ كَذَٰلِكِ قَالَ رَبُّكِ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلْحَكِيمُ ٱلْعَلِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उन्होंने कहा : तेरे पालनहार ने ऐसे ही फरमाया है। निश्चय वही पूर्ण हिकमत वाला, अत्यंत ज्ञानी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ فَمَا خَطْبُكُمْ أَيُّهَا ٱلْمُرْسَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसने कहा : ऐ भेजे हुए (दूतो!) तुम्हारा अभियान क्या है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوٓا۟ إِنَّآ أُرْسِلْنَآ إِلَىٰ قَوْمٍ مُّجْرِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उन्होंने कहा : निःसंदेह हम कुछ अपराधी लोगों की ओर भेजे गए हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِنُرْسِلَ عَلَيْهِمْ حِجَارَةً مِّن طِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ताकि हम उनपर मिट्टी के पत्थर बरसाएँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مُّسَوَّمَةً عِندَ رَبِّكَ لِلْمُسْرِفِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो तुम्हारे पालनहार के पास से सीमा से आगे बढ़ने वालों के लिए चिह्नित[9] हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَخْرَجْنَا مَن كَانَ فِيهَا مِنَ ٱلْمُؤْمِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर हमने उस (बस्ती) में जो भी ईमानवाले थे उन्हें निकाल लिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَا وَجَدْنَا فِيهَا غَيْرَ بَيْتٍ مِّنَ ٱلْمُسْلِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो हमने उसमें मुसलमानों के एक घर[10] के सिवा कोई और नहीं पाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَرَكْنَا فِيهَآ ءَايَةً لِّلَّذِينَ يَخَافُونَ ٱلْعَذَابَ ٱلْأَلِيمَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने उसमें उन लोगों के लिए एक निशानी छोड़ दी, जो दुःखदायी यातना से डरते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفِى مُوسَىٰٓ إِذْ أَرْسَلْنَٰهُ إِلَىٰ فِرْعَوْنَ بِسُلْطَٰنٍ مُّبِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा मूसा (की कहानी) में (भी एक निशानी है), जब हमने उसे फ़िरऔन की ओर एक स्पष्ट प्रमाण देकर भेजा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَتَوَلَّىٰ بِرُكْنِهِۦ وَقَالَ سَٰحِرٌ أَوْ مَجْنُونٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो उसने अपनी शक्ति के कारण मुँह फेर लिया और उसने कहा : यह जादूगर है, या पागल।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَخَذْنَٰهُ وَجُنُودَهُۥ فَنَبَذْنَٰهُمْ فِى ٱلْيَمِّ وَهُوَ مُلِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अंततः हमने उसे और उसकी सेनाओं को पकड़ लिया, फिर उन्हें समुद्र में फेंक दिया, जबकि वह एक निंदनीय काम करने वाला था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفِى عَادٍ إِذْ أَرْسَلْنَا عَلَيْهِمُ ٱلرِّيحَ ٱلْعَقِيمَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा आद में, जब हमने उनपर बाँझ[11] हवा भेजी दी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَا تَذَرُ مِن شَىْءٍ أَتَتْ عَلَيْهِ إِلَّا جَعَلَتْهُ كَٱلرَّمِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह जिस चीज़ पर से भी गुज़रती, उसे सड़ी हुई हड्डी की तरह कर देती थी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفِى ثَمُودَ إِذْ قِيلَ لَهُمْ تَمَتَّعُوا۟ حَتَّىٰ حِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा समूद में, जब उनसे कहा गया कि एक समय तक के लिए लाभ उठा लो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَعَتَوْا۟ عَنْ أَمْرِ رَبِّهِمْ فَأَخَذَتْهُمُ ٱلصَّٰعِقَةُ وَهُمْ يَنظُرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उन्होंने अपने पालनहार के आदेश की अवज्ञा की, तो उन्हें कड़क ने पकड़ लिया और वे देख रहे थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَا ٱسْتَطَٰعُوا۟ مِن قِيَامٍ وَمَا كَانُوا۟ مُنتَصِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उनमें न तो खड़े होने की शक्ति थी और न ही वे प्रतिकार करने वाले थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقَوْمَ نُوحٍ مِّن قَبْلُ إِنَّهُمْ كَانُوا۟ قَوْمًا فَٰسِقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा इससे पहले नूह़ की जाति को (विनष्ट कर दिया)। निश्चय ही वे अवज्ञाकारी लोग थे।[12]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلسَّمَآءَ بَنَيْنَٰهَا بِأَيْي۟دٍ وَإِنَّا لَمُوسِعُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा आकाश को हमने शक्ति के साथ बनाया और निःसंदेह हम निश्चय विस्तार करने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْأَرْضَ فَرَشْنَٰهَا فَنِعْمَ ٱلْمَٰهِدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा धरती को हमने बिछा दिया, तो हम क्या ही खूब बिछाने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمِن كُلِّ شَىْءٍ خَلَقْنَا زَوْجَيْنِ لَعَلَّكُمْ تَذَكَّرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने हर चीज़ के दो प्रकार बनाए, ताकि तुम नसीहत ग्रहण करो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَفِرُّوٓا۟ إِلَى ٱللَّهِ إِنِّى لَكُم مِّنْهُ نَذِيرٌ مُّبِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः अल्लाह की ओर दौड़ो। निश्चय ही मैं तुम्हारे लिए उसकी ओर से स्पष्ट सचेतकर्ता हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَا تَجْعَلُوا۟ مَعَ ٱللَّهِ إِلَٰهًا ءَاخَرَ إِنِّى لَكُم مِّنْهُ نَذِيرٌ مُّبِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और अल्लाह के साथ कोई दूसरा पूज्य मत बनाओ। निःसंदेह मैं तुम्हारे लिए उसकी ओर से खुला डराने वाला हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَذَٰلِكَ مَآ أَتَى ٱلَّذِينَ مِن قَبْلِهِم مِّن رَّسُولٍ إِلَّا قَالُوا۟ سَاحِرٌ أَوْ مَجْنُونٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari इसी प्रकार, उन लोगों के पास जो इनसे पहले थे, जब भी कोई रसूल आया, तो उन्होंने कहा : यह जादूगर है, या पागल।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَتَوَاصَوْا۟ بِهِۦ بَلْ هُمْ قَوْمٌ طَاغُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या उन्होंने एक-दूसरे को इस (बात) की वसीयत[13] की है? बल्कि वे (स्वयं ही) सरकश लोग हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَتَوَلَّ عَنْهُمْ فَمَآ أَنتَ بِمَلُومٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः आप उनसे मुँह फेर लें। क्योंकि आपपर कोई दोष नहीं है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَذَكِّرْ فَإِنَّ ٱلذِّكْرَىٰ تَنفَعُ ٱلْمُؤْمِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा आप नसीहत करें। क्योंकि निश्चय नसीहत ईमानवालों को लाभ देताी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا خَلَقْتُ ٱلْجِنَّ وَٱلْإِنسَ إِلَّا لِيَعْبُدُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और मैंने जिन्नों तथा मनुष्यों को केवल इसलिए पैदा किया है कि वे मेरी इबादत करें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَآ أُرِيدُ مِنْهُم مِّن رِّزْقٍ وَمَآ أُرِيدُ أَن يُطْعِمُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari मैं उनसे कोई रोज़ी नहीं चाहता और न यह चाहता हूँ कि वे मुझे खिलाएँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱللَّهَ هُوَ ٱلرَّزَّاقُ ذُو ٱلْقُوَّةِ ٱلْمَتِينُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह अल्लाह ही बहुत रोज़ी देनेवाला, बड़ा शक्तिशाली, अत्यंत मज़बूत है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِنَّ لِلَّذِينَ ظَلَمُوا۟ ذَنُوبًا مِّثْلَ ذَنُوبِ أَصْحَٰبِهِمْ فَلَا يَسْتَعْجِلُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः निश्चय उन लोगों के लिए जिन्होंने अत्याचार किया, उनके साथियों के हिस्से की तरह (यातना का) एक हिस्सा है। सो वे मुझसे जल्दी न मचाएँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَوَيْلٌ لِّلَّذِينَ كَفَرُوا۟ مِن يَوْمِهِمُ ٱلَّذِى يُوعَدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः इनकार करने वालों के लिए उनके उस दिन[14] से बड़ा विनाश है, जिसका उनसे वादा किया जा रहा है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
← सूरा Qaaf
सूरा At-Tur →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→
अरबी पाठ और अनुवाद Tanzil तथा QuranEnc के माध्यम से — यथावत, अपरिवर्तित · अनुवाद उनके अनुवादकों के हैं और स्वयं क़ुरआन नहीं हैं
यह एक शोध सहायक है, धार्मिक निर्णय का स्रोत नहीं।