caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Al-Qamar القمر

55 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 37

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ ٱقْتَرَبَتِ ٱلسَّاعَةُ وَٱنشَقَّ ٱلْقَمَرُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक़ियामत बहुत निकट आ गई[1] और चाँद फट गया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِن يَرَوْا۟ ءَايَةً يُعْرِضُوا۟ وَيَقُولُوا۟ سِحْرٌ مُّسْتَمِرٌّ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यदि वे कोई निशानी देखते हैं, तो मुँह फेर लेते हैं और कहते हैं कि (यह) एक जादू है जो समाप्त हो जाने वाला है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَكَذَّبُوا۟ وَٱتَّبَعُوٓا۟ أَهْوَآءَهُمْ وَكُلُّ أَمْرٍ مُّسْتَقِرٌّ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने झुठलाया और अपनी इच्छाओं का पालन किया और प्रत्येक कार्य का एक निश्चित समय है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ جَآءَهُم مِّنَ ٱلْأَنۢبَآءِ مَا فِيهِ مُزْدَجَرٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह उनके पास ऐसी सूचनाएँ आ चुकी हैं, जिनमें डाँटडपट है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

حِكْمَةٌۢ بَٰلِغَةٌ فَمَا تُغْنِ ٱلنُّذُرُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariपूर्णतया हिकमत है, फिर भी डरानेवाली चीज़ें काम नहीं आतीं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَتَوَلَّ عَنْهُمْ يَوْمَ يَدْعُ ٱلدَّاعِ إِلَىٰ شَىْءٍ نُّكُرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप उनसे मुँह फेर लें, जिस दिन पुकारने वाला एक अप्रिय चीज़[2] की ओर पुकारेगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

خُشَّعًا أَبْصَٰرُهُمْ يَخْرُجُونَ مِنَ ٱلْأَجْدَاثِ كَأَنَّهُمْ جَرَادٌ مُّنتَشِرٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउनकी आँखें झुकी होंगी। वे कब्रों से ऐसे निकलेंगे, जैसे वे बिखरी हुई टिड्डियाँ हों।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مُّهْطِعِينَ إِلَى ٱلدَّاعِ يَقُولُ ٱلْكَٰفِرُونَ هَٰذَا يَوْمٌ عَسِرٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे बुलाने वाले की ओर तेज़ी से भाग रहे होंगे। काफ़िर कहेंगे : यह बड़ा कठिन दिन है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ قَبْلَهُمْ قَوْمُ نُوحٍ فَكَذَّبُوا۟ عَبْدَنَا وَقَالُوا۟ مَجْنُونٌ وَٱزْدُجِرَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइनसे पहले नूह़ की जाति ने झुठलाया। तो उन्होंने हमारे बंदे को झुठलाया और कहा कि वह पागल है और उसे झिड़क दिया गया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَدَعَا رَبَّهُۥٓ أَنِّى مَغْلُوبٌ فَٱنتَصِرْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उसने अपने पालनहार को पुकारा कि निःसंदेह मैं विवश हूँ, अतः तू बदला ले।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَفَتَحْنَآ أَبْوَٰبَ ٱلسَّمَآءِ بِمَآءٍ مُّنْهَمِرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो हमने ज़ोर से बरसने वाले पानी के साथ आकाश के द्वार खोल दिए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَفَجَّرْنَا ٱلْأَرْضَ عُيُونًا فَٱلْتَقَى ٱلْمَآءُ عَلَىٰٓ أَمْرٍ قَدْ قُدِرَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा हमने धरती को स्रोतों के साथ फाड़ दिया, तो सारा जल एक साथ मिल गया, उस कार्य के लिए जो नियत हो चुका था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَحَمَلْنَٰهُ عَلَىٰ ذَاتِ أَلْوَٰحٍ وَدُسُرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हमने उसे तख़्तों और कीलों वाली (नाव) पर सवार कर दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

تَجْرِى بِأَعْيُنِنَا جَزَآءً لِّمَن كَانَ كُفِرَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो हमारी आँखों के सामने चल रही थी, उसका बदला लेने के लिए जिसका इनकार किया गया था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَد تَّرَكْنَٰهَآ ءَايَةً فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह हमने उसे एक निशानी बनाकर छोड़ा, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَكَيْفَ كَانَ عَذَابِى وَنُذُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर कैसी थी मेरी यातना तथा मेरा डराना?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ يَسَّرْنَا ٱلْقُرْءَانَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह हमने क़ुरआन को उपदेश ग्रहण करने के लिए आसान बना दिया, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ عَادٌ فَكَيْفَ كَانَ عَذَابِى وَنُذُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआद ने (भी) झुठलाया। तो कैसी थी मेरी यातना तथा मेरा डराना?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّآ أَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ رِيحًا صَرْصَرًا فِى يَوْمِ نَحْسٍ مُّسْتَمِرٍّ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदहे हमने एक निरंतर अशुभ दिन में उनपर एक तेज़ ठंडी हवा भेज दी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

تَنزِعُ ٱلنَّاسَ كَأَنَّهُمْ أَعْجَازُ نَخْلٍ مُّنقَعِرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह लोगों को ऐसे उखाड़ फेंकती थी, जैसे वे उखड़े हुए खजूर के तने हों।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَكَيْفَ كَانَ عَذَابِى وَنُذُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर कैसी थी मेरी यातना तथा मेरा डराना?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ يَسَّرْنَا ٱلْقُرْءَانَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह हमने क़ुरआन को उपदेश ग्रहण करने के लिए आसान बना दिया, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ ثَمُودُ بِٱلنُّذُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसमूद[3] ने डराने वालों को झुठलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَقَالُوٓا۟ أَبَشَرًا مِّنَّا وَٰحِدًا نَّتَّبِعُهُۥٓ إِنَّآ إِذًا لَّفِى ضَلَٰلٍ وَسُعُرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उन्होंने कहा : क्या हम अपने ही में से एक आदमी का अनुसरण करें? निश्चय ही हम उस समय बड़ी गुमराही और बावलेपन में होंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَءُلْقِىَ ٱلذِّكْرُ عَلَيْهِ مِنۢ بَيْنِنَا بَلْ هُوَ كَذَّابٌ أَشِرٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या यह उपदेश हमारे बीच में से उसी पर उतारा गया है? बल्कि वह बड़ा झूठा है, अहंकारी है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

سَيَعْلَمُونَ غَدًا مَّنِ ٱلْكَذَّابُ ٱلْأَشِرُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariशीघ्र ही वे कल जान लेंगे कि बहुत झूठा, अहंकारी कौन है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّا مُرْسِلُوا۟ ٱلنَّاقَةِ فِتْنَةً لَّهُمْ فَٱرْتَقِبْهُمْ وَٱصْطَبِرْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हम यह ऊँटनी उनकी परीक्षा के लिए भेजने वाले हैं। अतः उनकी प्रतीक्षा करो और ख़ूब धैर्य रखो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَنَبِّئْهُمْ أَنَّ ٱلْمَآءَ قِسْمَةٌۢ بَيْنَهُمْ كُلُّ شِرْبٍ مُّحْتَضَرٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उन्हें सूचित कर दो कि पानी उनके बीच बाँट दिया गया है। पीने की प्रत्येक बारी[4] पर उपस्थित हुआ जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَنَادَوْا۟ صَاحِبَهُمْ فَتَعَاطَىٰ فَعَقَرَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उन्होंने अपने साथी को पुकारा। सो उसने (उसे) पकड़ा और उसका वध कर दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَكَيْفَ كَانَ عَذَابِى وَنُذُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर कैसी थी मेरी यातना तथा मेरा डराना?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّآ أَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ صَيْحَةً وَٰحِدَةً فَكَانُوا۟ كَهَشِيمِ ٱلْمُحْتَظِرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहमने उनपर एक ही चिंघाड़ भेजी, तो वे बाड़ लगाने वाले की रौंदी हुई बाड़ की तरह हो गए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ يَسَّرْنَا ٱلْقُرْءَانَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह हमने क़ुरआन को उपदेश ग्रहण करने के लिए आसान बना दिया, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ قَوْمُ لُوطٍۭ بِٱلنُّذُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariलूत की जाति ने डराने वालों को झुठला दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّآ أَرْسَلْنَا عَلَيْهِمْ حَاصِبًا إِلَّآ ءَالَ لُوطٍ نَّجَّيْنَٰهُم بِسَحَرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हमने उनपर पत्थर बरसाने वाली एक हवा भेजी, सिवाय लूत के घरवालों के। उन्हें हमने भोर से कुछ पहले ही बचा लिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

نِّعْمَةً مِّنْ عِندِنَا كَذَٰلِكَ نَجْزِى مَن شَكَرَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअपनी ओर से (विशेष) अनुग्रह करते हुए। इसी प्रकार हम उसे बदला देते हैं, जो धन्यवाद करे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ أَنذَرَهُم بَطْشَتَنَا فَتَمَارَوْا۟ بِٱلنُّذُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह उसने उन्हें हमारी पकड़ से डराया, तो उन्होंने डराने में संदेह किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ رَٰوَدُوهُ عَن ضَيْفِهِۦ فَطَمَسْنَآ أَعْيُنَهُمْ فَذُوقُوا۟ عَذَابِى وَنُذُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह उन्होंने उसे उसके अतिथियों से बहकाने[5] का प्रयास किया, तो हमने उनकी आँखें मेट दीं। अतः मेरी यातना और मेरी चेतावनी का मज़ा चखो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ صَبَّحَهُم بُكْرَةً عَذَابٌ مُّسْتَقِرٌّ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह सुबह सवेरे ही उनपर एक न टलने वाली यातना आ पहुँची।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَذُوقُوا۟ عَذَابِى وَنُذُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः मेरे अज़ाब और मेरे डराने का स्वाद चखो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ يَسَّرْنَا ٱلْقُرْءَانَ لِلذِّكْرِ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह हमने क़ुरआन को उपदेश ग्रहण करने के लिए आसान बना दिया, तो क्या है कोई उपदेश ग्रहण करने वाला?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ جَآءَ ءَالَ فِرْعَوْنَ ٱلنُّذُرُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निःसंदेह फ़िरऔनियों के पास डराने वाले आए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبُوا۟ بِـَٔايَٰتِنَا كُلِّهَا فَأَخَذْنَٰهُمْ أَخْذَ عَزِيزٍ مُّقْتَدِرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने हमारी सब निशानियों को झुठला दिया, तो हमने उन्हें पकड़ लिया, जिस प्रकार सब पर प्रभुत्वशाली, सबसे शक्तिशाली पकड़ता है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَكُفَّارُكُمْ خَيْرٌ مِّنْ أُو۟لَٰٓئِكُمْ أَمْ لَكُم بَرَآءَةٌ فِى ٱلزُّبُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या तुम्हारे काफ़िर उन लोगों से बेहतर हैं, या तुम्हारे लिए (पहली) पुस्कतों में कोई मुक्ति लिखी हुई है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمْ يَقُولُونَ نَحْنُ جَمِيعٌ مُّنتَصِرٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया वे कहते हैं कि हम एक जत्था हैं, जो बदला लेकर रहने वाले हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

سَيُهْزَمُ ٱلْجَمْعُ وَيُوَلُّونَ ٱلدُّبُرَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariशीध्र ही यह समूह पराजित कर दिया जाएगा और ये लोग पीठ दिखाकर भागेंगे।[6]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

بَلِ ٱلسَّاعَةُ مَوْعِدُهُمْ وَٱلسَّاعَةُ أَدْهَىٰ وَأَمَرُّ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariबल्कि क़यामत ही उनके वादे का समय है और क़ियामत कहीं बड़ी विपत्ति और अधिक कड़वी है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ ٱلْمُجْرِمِينَ فِى ضَلَٰلٍ وَسُعُرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिश्चय अपराधी लोग बड़ी गुमराही और यातना में हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَوْمَ يُسْحَبُونَ فِى ٱلنَّارِ عَلَىٰ وُجُوهِهِمْ ذُوقُوا۟ مَسَّ سَقَرَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन वे आग में अपने चेहरों के बल घसीटे जाएँगे। (कहा जाएगा :) जहन्नम की यातना का मज़ा चखो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّا كُلَّ شَىْءٍ خَلَقْنَٰهُ بِقَدَرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हमने प्रत्येक वस्तु को एक अनुमान के साथ पैदा किया है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَمْرُنَآ إِلَّا وَٰحِدَةٌ كَلَمْحٍۭ بِٱلْبَصَرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हमारा आदेश तो केवल एक बार होता है, जैसे आँख की एक झपक।[7]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَقَدْ أَهْلَكْنَآ أَشْيَاعَكُمْ فَهَلْ مِن مُّدَّكِرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह हमने तुम्हारे जैसे कई समूहों को विनष्ट कर दिया, तो क्या है कोई नसीहत हासिल करने वाला?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَكُلُّ شَىْءٍ فَعَلُوهُ فِى ٱلزُّبُرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उन्होंने जो कुछ भी किया वह किताबों (कर्मपत्रों) में दर्ज है।[8]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَكُلُّ صَغِيرٍ وَكَبِيرٍ مُّسْتَطَرٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हर छोटी और बड़ी बात लिखी हुई है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى جَنَّٰتٍ وَنَهَرٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह (अल्लाह से) डरने वाले बाग़ो और नहरों में होंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فِى مَقْعَدِ صِدْقٍ عِندَ مَلِيكٍ مُّقْتَدِرٍۭ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसत्य की सभा में, महान बादशाह के पास, जो असीम शक्ति वाला है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70