मुख्य पृष्ठ › सूरतें › सूरा Al-Burooj
सूरा Al-Burooj البروج
22 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 27
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلْبُرُوجِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क़सम है बुर्जों वाले आकाश की!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْيَوْمِ ٱلْمَوْعُودِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और क़सम है उस दिन की, जिसका वादा किया गया है!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَشَاهِدٍ وَمَشْهُودٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क़सम है गवाह की और उसकी, जिसके बारे में गवाही दी जाएगी!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قُتِلَ أَصْحَٰبُ ٱلْأُخْدُودِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari खाई वालों का नाश हो गया![1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلنَّارِ ذَاتِ ٱلْوَقُودِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिसमें ईंधन से भरी आग थी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذْ هُمْ عَلَيْهَا قُعُودٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जबकि वे उस (के किनारों) पर बैठे हुए थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَهُمْ عَلَىٰ مَا يَفْعَلُونَ بِٱلْمُؤْمِنِينَ شُهُودٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और वे ईमान वालों के साथ जो कुछ कर रहे थे, उस पर गवाह थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا نَقَمُوا۟ مِنْهُمْ إِلَّآ أَن يُؤْمِنُوا۟ بِٱللَّهِ ٱلْعَزِيزِ ٱلْحَمِيدِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और उन्हें ईमान वालों की केवल यह बात बुरी लगी कि वे उस अल्लाह पर ईमान रखते थे, जो प्रभुत्वशाली और हर प्रकार की प्रशंसा के योग्य है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِى لَهُۥ مُلْكُ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ وَٱللَّهُ عَلَىٰ كُلِّ شَىْءٍ شَهِيدٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह (अल्लाह) कि जिसके लिए आकाशों और धरती का राज्य है, और अल्लाह हर चीज़ से अवगत है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱلَّذِينَ فَتَنُوا۟ ٱلْمُؤْمِنِينَ وَٱلْمُؤْمِنَٰتِ ثُمَّ لَمْ يَتُوبُوا۟ فَلَهُمْ عَذَابُ جَهَنَّمَ وَلَهُمْ عَذَابُ ٱلْحَرِيقِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय जिन लोगों ने ईमान वाले पुरुषों और ईमान वाली स्त्रियों को परीक्षण में डाला (सताया), फिर तौबा न की, तो उनके लिए जहन्नम की यातना है तथा उनके लिए जलाने वाली यातना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمْ جَنَّٰتٌ تَجْرِى مِن تَحْتِهَا ٱلْأَنْهَٰرُ ذَٰلِكَ ٱلْفَوْزُ ٱلْكَبِيرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे काम किए, उनके लिए ऐसे बाग़ हैं, जिनके नीचे नहरें बह रही हैं और यही बहुत बड़ी सफलता है।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ بَطْشَ رَبِّكَ لَشَدِيدٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह तेरे पालनहार की पकड़ बड़ी सख्त है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُۥ هُوَ يُبْدِئُ وَيُعِيدُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह वही पहली बार पैदा करता है और (वही) दूसरी बार पैदा करेगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَهُوَ ٱلْغَفُورُ ٱلْوَدُودُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और वह है जो अत्यंत क्षमा करने वाला, बहुत प्रेम करने वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ذُو ٱلْعَرْشِ ٱلْمَجِيدُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह अर्श (सिंहासन) का मालिक, बड़ा गौरवशाली है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَعَّالٌ لِّمَا يُرِيدُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह जो चाहता है, कर गुज़रने वाला है।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
هَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلْجُنُودِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (ऐ नबी!) क्या तुम्हें सेनाओं की ख़बर पहुँची है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِرْعَوْنَ وَثَمُودَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फ़िरऔन तथा समूद की?[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ فِى تَكْذِيبٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बल्कि वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, झुठलाने में लगे हुए हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱللَّهُ مِن وَرَآئِهِم مُّحِيطٌۢ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और अल्लाह उनके पीछे से (उन्हें) घेरे हुए है।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلْ هُوَ قُرْءَانٌ مَّجِيدٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बल्कि वह गौरव वाला क़ुरआन है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى لَوْحٍ مَّحْفُوظٍۭ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो लौह़े मह़फ़ूज़ (सुरक्षित पट्टिका) में लिखा हुआ है।[6]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
← सूरा Al-Inshiqaaq
सूरा At-Taariq →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→
अरबी पाठ और अनुवाद Tanzil तथा QuranEnc के माध्यम से — यथावत, अपरिवर्तित · अनुवाद उनके अनुवादकों के हैं और स्वयं क़ुरआन नहीं हैं
यह एक शोध सहायक है, धार्मिक निर्णय का स्रोत नहीं।