सूरा At-Taariq الطارق
17 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 36
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلسَّمَآءِ وَٱلطَّارِقِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक़सम है आकाश की तथा रात में प्रकट होने वाले की!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلطَّارِقُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर तुम क्या जानो कि रात में प्रकट होने वाला क्या है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلنَّجْمُ ٱلثَّاقِبُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह चमकता हुआ सितारा है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِن كُلُّ نَفْسٍ لَّمَّا عَلَيْهَا حَافِظٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariप्रत्येक प्राणी पर एक निरीक्षक नियुक्त है।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلْيَنظُرِ ٱلْإِنسَٰنُ مِمَّ خُلِقَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः इनसान को देखना चाहिए कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
خُلِقَ مِن مَّآءٍ دَافِقٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह एक उछलने वाले पानी से पैदा किया गया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَخْرُجُ مِنۢ بَيْنِ ٱلصُّلْبِ وَٱلتَّرَآئِبِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो पीठ और सीने की हड्डियों के बीच से निकलता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُۥ عَلَىٰ رَجْعِهِۦ لَقَادِرٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह वह उसे लौटाने में निश्चय सक्षम है।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ تُبْلَى ٱلسَّرَآئِرُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन छिपी हुई बातों की जाँच-पड़ताल की जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَا لَهُۥ مِن قُوَّةٍ وَلَا نَاصِرٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो (उस दिन) उसके पास न कोई शक्ति होगी और न ही कोई सहायक।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلرَّجْعِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक़सम है बार-बार बारिश बरसाने वाले आसमान की।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْأَرْضِ ذَاتِ ٱلصَّدْعِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा फटने वाली धरती की।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُۥ لَقَوْلٌ فَصْلٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिश्चय ही यह (क़ुरआन) एक निर्णायक कथन है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا هُوَ بِٱلْهَزْلِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह हँसी-मज़ाक़ नही है।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُمْ يَكِيدُونَ كَيْدًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह वे गुप्त उपाय करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَكِيدُ كَيْدًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर मैं भी गुप्त उपाय करता हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَهِّلِ ٱلْكَٰفِرِينَ أَمْهِلْهُمْ رُوَيْدًۢا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः काफ़िरों को मोहलत दे दें, उन्हें थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→