caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Al-Mursalaat المرسلات

50 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 33

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلْمُرْسَلَٰتِ عُرْفًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक़सम है उन हवाओं की जो निरंतर भेजी जाती हैं!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱلْعَٰصِفَٰتِ عَصْفًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर बहुत तेज़ चलने वाली हवाओं की क़सम!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلنَّٰشِرَٰتِ نَشْرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर बादलों को फैलाने वाली हवाओं[1] की क़सम!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱلْفَٰرِقَٰتِ فَرْقًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर सत्य और असत्य के बीच अंतर करने वाली चीज़[2] के साथ उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱلْمُلْقِيَٰتِ ذِكْرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वह़्य[3] लेकर उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

عُذْرًا أَوْ نُذْرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउज़्र (बहाना) समाप्त करने या डराने[4] के लिए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَوَٰقِعٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह तुमसे जिस चीज़ का वादा किया जाता है, निश्चय वह होकर रहने वाली है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَإِذَا ٱلنُّجُومُ طُمِسَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जब तारे मिटा दिए जाएँगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ فُرِجَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब आकाश फाड़ दिया जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا ٱلْجِبَالُ نُسِفَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब पर्वत उड़ा दिए जाएँगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا ٱلرُّسُلُ أُقِّتَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब रसूलों को निर्धारित समय पर एकत्र किया जाएगा।[5]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لِأَىِّ يَوْمٍ أُجِّلَتْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकिस दिन के लिए वे विलंबित किए गए हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لِيَوْمِ ٱلْفَصْلِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिर्णय के दिन के लिए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا يَوْمُ ٱلْفَصْلِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि निर्णय का दिन क्या है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَمْ نُهْلِكِ ٱلْأَوَّلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या हमने पहलों को विनष्ट नहीं किया?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ نُتْبِعُهُمُ ٱلْـَٔاخِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर हम उनके पीछे बाद वालों को भेजेंगे।[6]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَٰلِكَ نَفْعَلُ بِٱلْمُجْرِمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहम अपराधियों के साथ ऐसा ही करते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَمْ نَخْلُقكُّم مِّن مَّآءٍ مَّهِينٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या हमने तुम्हें एक तुच्छ पानी से पैदा नहीं किया?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَجَعَلْنَٰهُ فِى قَرَارٍ مَّكِينٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर हमने उसे एक सुरक्षित ठिकाने में रखा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِلَىٰ قَدَرٍ مَّعْلُومٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariएक ज्ञात अवधि तक।[7]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَقَدَرْنَا فَنِعْمَ ٱلْقَٰدِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर हमने अनुमान[8] लगाया, तो हम क्या ही अच्छा अनुमान लगाने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَمْ نَجْعَلِ ٱلْأَرْضَ كِفَاتًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या हमने धरती को समेटने[9] वाली नहीं बनाया?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَحْيَآءً وَأَمْوَٰتًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजीवित और मृत लोगों को।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَجَعَلْنَا فِيهَا رَوَٰسِىَ شَٰمِخَٰتٍ وَأَسْقَيْنَٰكُم مَّآءً فُرَاتًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा हमने उसमें ऊँचे पर्वत बनाए और हमने तुम्हें मीठा पानी पिलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱنطَلِقُوٓا۟ إِلَىٰ مَا كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(कहा जाएगा :) उस चीज़ की ओर चलो, जिसे तुम झुठलाते थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱنطَلِقُوٓا۟ إِلَىٰ ظِلٍّ ذِى ثَلَٰثِ شُعَبٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariएक छाया[10] की ओर चलो, जो तीन शाखाओं वाली है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَّا ظَلِيلٍ وَلَا يُغْنِى مِنَ ٱللَّهَبِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो न छाया देगी और न ज्वाला से बचाएगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّهَا تَرْمِى بِشَرَرٍ كَٱلْقَصْرِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह वह (आग) भवन के समान चिंगारियाँ फेंकेगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَأَنَّهُۥ جِمَٰلَتٌ صُفْرٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजैसे वे पीले ऊँट हों।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

هَٰذَا يَوْمُ لَا يَنطِقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariयह वह दिन है कि वे बोल[11] नहीं सकेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا يُؤْذَنُ لَهُمْ فَيَعْتَذِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर न उन्हें अनुमति दी जाएगी कि वे उज़्र (कारण) पेश करें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

هَٰذَا يَوْمُ ٱلْفَصْلِ جَمَعْنَٰكُمْ وَٱلْأَوَّلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariयह निर्णय का दिन है। हमने तुम्हें और पहलों को एकत्र कर दिया है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَإِن كَانَ لَكُمْ كَيْدٌ فَكِيدُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो यदि तुम्हारे पास कोई चाल[12] हो, तो मेरे विरुद्ध चलो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى ظِلَٰلٍ وَعُيُونٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिश्चय डरने वाले लोग छाँवों तथा स्रोतों में होंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَفَوَٰكِهَ مِمَّا يَشْتَهُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा फलों में, जिसमें से वे चाहेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كُلُوا۟ وَٱشْرَبُوا۟ هَنِيٓـًٔۢا بِمَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(तथा उनसे कहा जाएगा :) मज़े से खाओ और पियो, उसके बदले जो तुम किया करते थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहम सदाचारियों को इसी तरह बदला प्रदान करते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كُلُوا۟ وَتَمَتَّعُوا۟ قَلِيلًا إِنَّكُم مُّجْرِمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(ऐ झुठलाने वालो!) तुम खा लो तथा थोड़ा-सा[13] आनंद ले लो। निश्चय तुम अपराधी हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا قِيلَ لَهُمُ ٱرْكَعُوا۟ لَا يَرْكَعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा जब उनसे कहा जाता है कि (अल्लाह के आगे) झुको, तो वे नहीं झुकते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَبِأَىِّ حَدِيثٍۭ بَعْدَهُۥ يُؤْمِنُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर इस (क़ुरआन) के बाद वे किस बात पर ईमान[14] लाएँगे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70