मुख्य पृष्ठ › सूरतें › सूरा An-Naba
सूरा An-Naba النبإ
40 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 80
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ عَمَّ يَتَسَآءَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे आपस में किस चीज़ के विषय में प्रश्न कर रहे हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَنِ ٱلنَّبَإِ ٱلْعَظِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बहुत बड़ी सूचना के विषय में।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِى هُمْ فِيهِ مُخْتَلِفُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिसमें वे मतभेद करने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّا سَيَعْلَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हरगिज़ नहीं, शीघ्र ही वे जान लेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ كَلَّا سَيَعْلَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर हरगिज़ नहीं, शीघ्र ही वे जान लेंगे।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَلَمْ نَجْعَلِ ٱلْأَرْضَ مِهَٰدًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या हमने धरती को बिछौना नहीं बनाया?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْجِبَالَ أَوْتَادًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और पर्वतों को मेखें?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَخَلَقْنَٰكُمْ أَزْوَٰجًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने तुम्हें जोड़े-जोड़े पैदा किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَعَلْنَا نَوْمَكُمْ سُبَاتًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने तुम्हारी नींद को आराम (का साधन) बनाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَعَلْنَا ٱلَّيْلَ لِبَاسًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने रात को आवरण बनाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَعَلْنَا ٱلنَّهَارَ مَعَاشًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने दिन को कमाने के लिए बनाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَبَنَيْنَا فَوْقَكُمْ سَبْعًا شِدَادًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने तुम्हारे ऊपर सात मज़बूत (आकाश) बनाए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَعَلْنَا سِرَاجًا وَهَّاجًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने एक प्रकाशमान् तप्त दीप (सूर्य) बनाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَنزَلْنَا مِنَ ٱلْمُعْصِرَٰتِ مَآءً ثَجَّاجًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने बदलियों से मूसलाधार पानी उतारा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِّنُخْرِجَ بِهِۦ حَبًّا وَنَبَاتًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ताकि हम उसके द्वारा अन्न और वनस्पति उगाएँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَنَّٰتٍ أَلْفَافًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और घने-घने बाग़।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ يَوْمَ ٱلْفَصْلِ كَانَ مِيقَٰتًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह निर्णय (फ़ैसले) का दिन एक नियत समय है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ يُنفَخُ فِى ٱلصُّورِ فَتَأْتُونَ أَفْوَاجًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिस दिन सूर में फूँक मारी जाएगी, तो तुम दल के दल चले आओगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفُتِحَتِ ٱلسَّمَآءُ فَكَانَتْ أَبْوَٰبًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और आकाश खोल दिया जाएगा, तो उसमें द्वार ही द्वार हो जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَسُيِّرَتِ ٱلْجِبَالُ فَكَانَتْ سَرَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और पर्वत चलाए जाएँगे, तो वे मरीचिका बन जाएँगे।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ جَهَنَّمَ كَانَتْ مِرْصَادًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह जहन्नम घात में है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِّلطَّٰغِينَ مَـَٔابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सरकशों का ठिकाना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّٰبِثِينَ فِيهَآ أَحْقَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिसमें वे अनगिनत वर्षों तक रहेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّا يَذُوقُونَ فِيهَا بَرْدًا وَلَا شَرَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे उसमें न कोई ठंड चखेंगे और न पीने की चीज़।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا حَمِيمًا وَغَسَّاقًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय अत्यंत गर्म पानी और बहती पीप के।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
جَزَآءً وِفَاقًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यह पूरा-पूरा बदला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُمْ كَانُوا۟ لَا يَرْجُونَ حِسَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह वे हिसाब से नहीं डरते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكَذَّبُوا۟ بِـَٔايَٰتِنَا كِذَّابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा उन्होंने हमारी आयतों को बुरी तरह झुठलाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكُلَّ شَىْءٍ أَحْصَيْنَٰهُ كِتَٰبًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने हर चीज़ को लिखकर संरक्षित कर रखा है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَذُوقُوا۟ فَلَن نَّزِيدَكُمْ إِلَّا عَذَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो चखो, हम तुम्हारे लिए यातना ही अधिक करते रहेंगे।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ لِلْمُتَّقِينَ مَفَازًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह (अल्लाह से) डरने वालों के लिए सफलता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
حَدَآئِقَ وَأَعْنَٰبًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बाग़ तथा अंगूर।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكَوَاعِبَ أَتْرَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और समान उम्र वाली नवयुवतियाँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكَأْسًا دِهَاقًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और छलकते हुए प्याले।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّا يَسْمَعُونَ فِيهَا لَغْوًا وَلَا كِذَّٰبًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे उसमें न तो कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न (एक दूसरे को) झुठलाना।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
جَزَآءً مِّن رَّبِّكَ عَطَآءً حِسَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यह तुम्हारे पालनहार की ओर से बदले में ऐसा प्रदान है जो पर्याप्त होगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
رَّبِّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا ٱلرَّحْمَٰنِ لَا يَمْلِكُونَ مِنْهُ خِطَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो आकाशों और धरती तथा उनके बीच की हर चीज़ का पालनहार है, अत्यंत दयावान् है। उससे बात करने का उन्हें अधिकार नहीं होगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ يَقُومُ ٱلرُّوحُ وَٱلْمَلَٰٓئِكَةُ صَفًّا لَّا يَتَكَلَّمُونَ إِلَّا مَنْ أَذِنَ لَهُ ٱلرَّحْمَٰنُ وَقَالَ صَوَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिस दिन रूह़ (जिबरील) तथा फ़रिश्ते पंक्तियों में खड़े होंगे, उससे केवल वही बात कर सकेगा जिसे रहमान (अल्लाह) आज्ञा देगा और वह ठीक बात कहेगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ذَٰلِكَ ٱلْيَوْمُ ٱلْحَقُّ فَمَن شَآءَ ٱتَّخَذَ إِلَىٰ رَبِّهِۦ مَـَٔابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यही (वह) दिन है जो सत्य है। अतः जो चाहे अपने पालनहार की ओर लौटने की जगह (ठिकाना) बना ले।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّآ أَنذَرْنَٰكُمْ عَذَابًا قَرِيبًا يَوْمَ يَنظُرُ ٱلْمَرْءُ مَا قَدَّمَتْ يَدَاهُ وَيَقُولُ ٱلْكَافِرُ يَٰلَيْتَنِى كُنتُ تُرَٰبًۢا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हमने तुम्हें एक निकट ही आने वाली यातना से डरा दिया है, जिस दिन मनुष्य देख लेगा, जो कुछ उसके दोनों हाथों ने आगे भेजा है, और काफिर कहेगा : ऐ काश कि मैं मिट्टी होता![6]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
← सूरा Al-Mursalaat
सूरा An-Naazi'aat →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→
अरबी पाठ और अनुवाद Tanzil तथा QuranEnc के माध्यम से — यथावत, अपरिवर्तित · अनुवाद उनके अनुवादकों के हैं और स्वयं क़ुरआन नहीं हैं
यह एक शोध सहायक है, धार्मिक निर्णय का स्रोत नहीं।