मुख्य पृष्ठ › सूरतें › सूरा As-Saaffaat
सूरा As-Saaffaat الصافات
182 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 56
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلصَّٰٓفَّٰتِ صَفًّا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क़सम है पंक्तिबद्ध (फ़रिश्तों) की!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلزَّٰجِرَٰتِ زَجْرًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर झिड़क कर डाँटने वालों की!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلتَّٰلِيَٰتِ ذِكْرًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर (अल्लाह के) ज़िक्र (वाणी) की तिलावत करने वालों की।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ إِلَٰهَكُمْ لَوَٰحِدٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह तुम्हारा पूज्य निश्चय एक ही है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
رَّبُّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا وَرَبُّ ٱلْمَشَٰرِقِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो आकाशों और धरती का तथा उन दोनों के बीच की समस्त चीज़ों का स्वामी है और सूर्य के उदय होने के सभी स्थानों का मालिक है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا زَيَّنَّا ٱلسَّمَآءَ ٱلدُّنْيَا بِزِينَةٍ ٱلْكَوَاكِبِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हमने संसार के आकाश को एक सुंदर शृंगार के साथ सुशोभित किया है, जो सितारे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَحِفْظًا مِّن كُلِّ شَيْطَٰنٍ مَّارِدٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और प्रत्येक सरकश शैतान से सुरक्षित करने के लिए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّا يَسَّمَّعُونَ إِلَى ٱلْمَلَإِ ٱلْأَعْلَىٰ وَيُقْذَفُونَ مِن كُلِّ جَانِبٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे सर्वोच्च सभा (मला-ए-आ'ला) के फ़रिश्तों की बात नहीं सुन सकते, तथा वे हर ओर से (उल्काओं से) मारे जाते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
دُحُورًا وَلَهُمْ عَذَابٌ وَاصِبٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari भगाने के लिए। तथा उनके लिए स्थायी यातना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا مَنْ خَطِفَ ٱلْخَطْفَةَ فَأَتْبَعَهُۥ شِهَابٌ ثَاقِبٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari परंतु जो कोई (शैतान फरिश्तों की किसी बात को) अचानक उचक ले जाए, तो एक दहकता हुआ अंगारा (उल्का)[2] उसका पीछा करता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱسْتَفْتِهِمْ أَهُمْ أَشَدُّ خَلْقًا أَم مَّنْ خَلَقْنَآ إِنَّا خَلَقْنَٰهُم مِّن طِينٍ لَّازِبٍۭ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो आप इन (काफ़िरों) से पूछें कि क्या इन्हें पैदा करना अधिक कठिन है या उनका जिन्हें[3] हम पैदा कर चुके? निःसंदेह हमने उन्हें[4] एक लेसदार मिट्टी से पैदा किया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلْ عَجِبْتَ وَيَسْخَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बल्कि आपने आश्चर्य किया और वे उपहास करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِذَا ذُكِّرُوا۟ لَا يَذْكُرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जब उन्हें नसीहत की जाए, तो वे क़बूल नहीं करते।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِذَا رَأَوْا۟ ءَايَةً يَسْتَسْخِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जब वे कोई निशानी देखते हैं, तो खूब उपहास करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقَالُوٓا۟ إِنْ هَٰذَآ إِلَّا سِحْرٌ مُّبِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा कहते हैं कि यह तो मात्र खुला जादू है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَءِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَبْعُوثُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या जब हम मर गए और मिट्टी तथा हड्डियाँ हो चुके, तो क्या सचमुच हम अवश्य उठाए जाने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَوَءَابَآؤُنَا ٱلْأَوَّلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और क्या हमारे पहले बाप-दादा भी (उठाए जाएँगे)?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قُلْ نَعَمْ وَأَنتُمْ دَٰخِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari आप कह दीजिए : हाँ! तथा तुम अपमानित (भी) होगे!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِنَّمَا هِىَ زَجْرَةٌ وَٰحِدَةٌ فَإِذَا هُمْ يَنظُرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह बस एक ही झिड़की होगी, तो एकाएक वे देख रहे होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقَالُوا۟ يَٰوَيْلَنَا هَٰذَا يَوْمُ ٱلدِّينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा वे कहेंगे : हाय हमारा विनाश! यह तो बदले का दिन है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
هَٰذَا يَوْمُ ٱلْفَصْلِ ٱلَّذِى كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यही निर्णय का दिन है, जिसे तुम झुठलाया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱحْشُرُوا۟ ٱلَّذِينَ ظَلَمُوا۟ وَأَزْوَٰجَهُمْ وَمَا كَانُوا۟ يَعْبُدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (आदेश होगा कि) इकट्ठा करो उन लोगों को जिन्होंने अत्याचार किया तथा उनके साथियों को और जिनकी वे उपासना किया करते थे ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مِن دُونِ ٱللَّهِ فَٱهْدُوهُمْ إِلَىٰ صِرَٰطِ ٱلْجَحِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अल्लाह के सिवा। फिर उन्हें जहन्नम की राह दिखा दो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقِفُوهُمْ إِنَّهُم مَّسْـُٔولُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और उन्हें ठहराओ[5], निःसंदेह वे प्रश्न किए जाने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَا لَكُمْ لَا تَنَاصَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तुम्हें क्या हुआ कि तुम एक-दूसरे की सहायता नहीं करते?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلْ هُمُ ٱلْيَوْمَ مُسْتَسْلِمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बल्कि, आज वे सर्वथा आज्ञाकारी हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلَىٰ بَعْضٍ يَتَسَآءَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और वे एक-दूसरे की ओर रुख़ करके परस्पर प्रश्न करेंगे।[6]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوٓا۟ إِنَّكُمْ كُنتُمْ تَأْتُونَنَا عَنِ ٱلْيَمِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे कहेंगे : निःसंदेह तुम हमारे पास दाहिने[7] से आया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوا۟ بَل لَّمْ تَكُونُوا۟ مُؤْمِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे[8] कहेंगे : बल्कि तुम (स्वयं) ईमान वाले न थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا كَانَ لَنَا عَلَيْكُم مِّن سُلْطَٰنٍۭ بَلْ كُنتُمْ قَوْمًا طَٰغِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमारा तुमपर कोई ज़ोर[9] न था, बल्कि तुम (स्वंय) हद से बढ़ने वाले लोग थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَحَقَّ عَلَيْنَا قَوْلُ رَبِّنَآ إِنَّا لَذَآئِقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो हमपर हमारे पालनहार का कथन सिद्ध हो गया। निःसंदेह हम निश्चय (यातना) चखने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَغْوَيْنَٰكُمْ إِنَّا كُنَّا غَٰوِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो हमने तुम्हें गुमराह किया। निःसंदेह हम स्वयं गुमराह थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِنَّهُمْ يَوْمَئِذٍ فِى ٱلْعَذَابِ مُشْتَرِكُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो निश्चय ही वे उस दिन यातना में सहभागी होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا كَذَٰلِكَ نَفْعَلُ بِٱلْمُجْرِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हम अपराधियों के साथ ऐसा ही किया करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُمْ كَانُوٓا۟ إِذَا قِيلَ لَهُمْ لَآ إِلَٰهَ إِلَّا ٱللَّهُ يَسْتَكْبِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह वे ऐसे लोग थे कि जब उनसे कहा जाता कि अल्लाह के सिवा कोई पूज्य (इबादत के योग्य) नहीं, तो वे अभिमान करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَيَقُولُونَ أَئِنَّا لَتَارِكُوٓا۟ ءَالِهَتِنَا لِشَاعِرٍ مَّجْنُونٍۭ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा कहते थे : क्या सचमुच हम अपने पूज्यों को एक दीवाने कवि के कारण छोड़ देने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلْ جَآءَ بِٱلْحَقِّ وَصَدَّقَ ٱلْمُرْسَلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बल्कि वह सत्य लेकर आए हैं तथा उन्होंने सभी रसूलों की पुष्टि की है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّكُمْ لَذَآئِقُوا۟ ٱلْعَذَابِ ٱلْأَلِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह तुम निश्चय दुःखदायी यातना चखने वाले हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا تُجْزَوْنَ إِلَّا مَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा तुम्हें केवल उसी का बदला दिया जाएगा, जो तुम किया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari परंतु अल्लाह के ख़ालिस (विशुद्ध) किए हुए बंदे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أُو۟لَٰٓئِكَ لَهُمْ رِزْقٌ مَّعْلُومٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यही लोग हैं, जिनके लिए निर्धारित रोज़ी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَوَٰكِهُ وَهُم مُّكْرَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari प्रत्येक प्रकार के फल। तथा वे सम्मानित किए गए हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari नेमत के बाग़ों में।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَلَىٰ سُرُرٍ مُّتَقَٰبِلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तख़्तों पर आमने-सामने बैठे होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يُطَافُ عَلَيْهِم بِكَأْسٍ مِّن مَّعِينٍۭ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उनपर प्रवाहित शराब के प्याले फिराए जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَيْضَآءَ لَذَّةٍ لِّلشَّٰرِبِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो सफ़ेद होगी, पीने वालों के लिए स्वादिष्ट होगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَا فِيهَا غَوْلٌ وَلَا هُمْ عَنْهَا يُنزَفُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari न उसमें कोई सिरदर्द होगा, और न वे उससे मदहोश होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَعِندَهُمْ قَٰصِرَٰتُ ٱلطَّرْفِ عِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा उनके पास दृष्टि नीची रखने वाली, बड़ी आँखों वाली स्त्रियाँ होंगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَأَنَّهُنَّ بَيْضٌ مَّكْنُونٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari मानो वे छिपाकर रखे हुए अंडे हों।[10]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَقْبَلَ بَعْضُهُمْ عَلَىٰ بَعْضٍ يَتَسَآءَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर वे एक-दूसरे के सम्मुख होकर आपस में प्रश्न करेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ قَآئِلٌ مِّنْهُمْ إِنِّى كَانَ لِى قَرِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उनमें से एक कहने वाला कहेगा : मेरा एक साथी था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَقُولُ أَءِنَّكَ لَمِنَ ٱلْمُصَدِّقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह कहा करता था कि क्या सचमुच तू भी (मरणोपरांत पुनर्जीवन को) मानने वालों में से है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَءِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَدِينُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या जब हम मर गए और हम मिट्टी तथा हड्डियाँ हो गए, तो क्या सचमुच हम अवश्य बदला दिए जाने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ هَلْ أَنتُم مُّطَّلِعُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह कहेगा : क्या तुम झाँककर देखने वाले हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱطَّلَعَ فَرَءَاهُ فِى سَوَآءِ ٱلْجَحِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर वह झाँकेगा, तो उसे भड़कती हुई आग के बीच में देखेगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ تَٱللَّهِ إِن كِدتَّ لَتُرْدِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कहेगा : अल्लाह की कसम! निश्चय तू क़रीब था कि मुझे नष्ट ही कर दे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَوْلَا نِعْمَةُ رَبِّى لَكُنتُ مِنَ ٱلْمُحْضَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और यदि मेरे पालनहार की अनुकंपा न होती, तो निश्चय मैं भी (जहन्नम में) उपस्थित किए गए लोगों में से होता।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَمَا نَحْنُ بِمَيِّتِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो क्या (यह सही नहीं है) कि हम कभी मरने वाले नहीं हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا مَوْتَتَنَا ٱلْأُولَىٰ وَمَا نَحْنُ بِمُعَذَّبِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय अपनी प्रथम मौत के, और न हम कभी यातना दिए जाने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلْفَوْزُ ٱلْعَظِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय यही तो बहुत बड़ी सफलता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِمِثْلِ هَٰذَا فَلْيَعْمَلِ ٱلْعَٰمِلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari इसी (जैसी सफलता) के लिए कर्म करने वालों को कर्म करना चाहिए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَذَٰلِكَ خَيْرٌ نُّزُلًا أَمْ شَجَرَةُ ٱلزَّقُّومِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या यह आतिथ्य उत्तम है या थोहड़ का वृक्ष?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا جَعَلْنَٰهَا فِتْنَةً لِّلظَّٰلِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हमने उसे अत्याचारियों के लिए एक परीक्षा बनाया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهَا شَجَرَةٌ تَخْرُجُ فِىٓ أَصْلِ ٱلْجَحِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह वह ऐसा वृक्ष है, जो जहन्नम के तल में उगता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
طَلْعُهَا كَأَنَّهُۥ رُءُوسُ ٱلشَّيَٰطِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसके गुच्छे ऐसे हैं मानो वे शैतानों के सिर हों।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِنَّهُمْ لَـَٔاكِلُونَ مِنْهَا فَمَالِـُٔونَ مِنْهَا ٱلْبُطُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो वे (जहन्नमवासी) निश्चय उसमें से खाने वाले हैं। फिर उससे पेट भरने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ إِنَّ لَهُمْ عَلَيْهَا لَشَوْبًا مِّنْ حَمِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर निःसंदेह उनके लिए उसपर खौलते हुए पानी का मिश्रण है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ إِنَّ مَرْجِعَهُمْ لَإِلَى ٱلْجَحِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर निःसंदेह उनकी वापसी निश्चय उसी भड़कती हुई आग की ओर होगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُمْ أَلْفَوْا۟ ءَابَآءَهُمْ ضَآلِّينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह उन्होंने अपने बाप-दादा को गुमराह पाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَهُمْ عَلَىٰٓ ءَاثَٰرِهِمْ يُهْرَعُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो वे उन्हीं के पदचिह्नों पर दौड़े चले जा रहे हैं।[11]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ ضَلَّ قَبْلَهُمْ أَكْثَرُ ٱلْأَوَّلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह इनसे पहले अगले लोगों में से अधिकतर लोग गुमराह हो चुके हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ أَرْسَلْنَا فِيهِم مُّنذِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हमने उनके अंदर कई डराने वाले भेजे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱنظُرْ كَيْفَ كَانَ عَٰقِبَةُ ٱلْمُنذَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो देखो कि उन डराए जाने वालों का परिणाम[12] कैसा हुआ?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय अल्लाह के ख़ालिस किए हुए बंदों के।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ نَادَىٰنَا نُوحٌ فَلَنِعْمَ ٱلْمُجِيبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह नूह ने हमें पुकारा, तो निश्चय हम अच्छे स्वीकार करने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَجَّيْنَٰهُ وَأَهْلَهُۥ مِنَ ٱلْكَرْبِ ٱلْعَظِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने उसे और उसके घर वालों को बहुत बड़ी आपदा से बचा लिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَعَلْنَا ذُرِّيَّتَهُۥ هُمُ ٱلْبَاقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने उसकी संतति ही को बाक़ी रहने वाला[13] बना दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَرَكْنَا عَلَيْهِ فِى ٱلْـَٔاخِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने पीछे आने वालों में उसके लिए (अच्छा स्मरण) बाक़ी रखा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سَلَٰمٌ عَلَىٰ نُوحٍ فِى ٱلْعَٰلَمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सर्व संसार में नूह़ पर सलाम[14] हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हम सदाचारियों को इसी तरह बदला देते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُۥ مِنْ عِبَادِنَا ٱلْمُؤْمِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय वह हमारे ईमान वाले बंदों में से था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ أَغْرَقْنَا ٱلْـَٔاخَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर हमने दूसरों को डुबो दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّ مِن شِيعَتِهِۦ لَإِبْرَٰهِيمَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह उसी के तरीक़े पर चलने वालों में से निश्चय इबराहीम (भी) थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذْ جَآءَ رَبَّهُۥ بِقَلْبٍ سَلِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (उस समय को याद करें) जब वह अपने पालनहार के पास शुद्ध दिल लेकर आए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذْ قَالَ لِأَبِيهِ وَقَوْمِهِۦ مَاذَا تَعْبُدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जब उसने अपने बाप तथा अपनी जाति से कहा : तुम किस चीज़ की इबादत करते हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَئِفْكًا ءَالِهَةً دُونَ ٱللَّهِ تُرِيدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या अल्लाह को छोड़कर अपने गढ़े हुए पूज्यों को चाहते हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَا ظَنُّكُم بِرَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो सर्व संसार के पालनहार के विषय में तुम्हारा क्या गुमान है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَنَظَرَ نَظْرَةً فِى ٱلنُّجُومِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उसने एक दृष्टि तारों पर डाली।[15]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَقَالَ إِنِّى سَقِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर कहा : मैं तो बीमार हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَتَوَلَّوْا۟ عَنْهُ مُدْبِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो वे उससे पीठ फेरकर वापस चले गए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَرَاغَ إِلَىٰٓ ءَالِهَتِهِمْ فَقَالَ أَلَا تَأْكُلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर वह चुपके से उनके पूज्यों की ओर गया और कहा : क्या तुम खाते नहीं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَا لَكُمْ لَا تَنطِقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तुम्हें क्या हुआ कि तुम बोलते नहीं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَرَاغَ عَلَيْهِمْ ضَرْبًۢا بِٱلْيَمِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर वह दाएँ हाथ से मारते हुए उनपर पिल पड़ा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَقْبَلُوٓا۟ إِلَيْهِ يَزِفُّونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर वे दौड़ते हुए उसकी ओर आए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالَ أَتَعْبُدُونَ مَا تَنْحِتُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसने कहा : क्या तुम उसकी इबादत करते हो, जिसे ख़ुद तराशते हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱللَّهُ خَلَقَكُمْ وَمَا تَعْمَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हालाँकि अल्लाह ही ने तुम्हें पैदा किया तथा उसे भी जो तुम करते हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوا۟ ٱبْنُوا۟ لَهُۥ بُنْيَٰنًا فَأَلْقُوهُ فِى ٱلْجَحِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उन्होंने कहा : इसके लिए एक इमारत (अग्नि-कुंड) बनाओ, फिर इसे भड़कती आग में फेंक दो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَرَادُوا۟ بِهِۦ كَيْدًا فَجَعَلْنَٰهُمُ ٱلْأَسْفَلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः उन्होंने उसके साथ एक चाल चलनी चाही, तो हमने उन्हीं को सबसे नीचा कर दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقَالَ إِنِّى ذَاهِبٌ إِلَىٰ رَبِّى سَيَهْدِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा उसने कहा : निःसंदेह मैं अपने पालनहार की ओर[16] जाने वाला हूँ। वह मुझे अवश्य सीधा रास्ता दिखाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
رَبِّ هَبْ لِى مِنَ ٱلصَّٰلِحِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ऐ मेरे पालनहार! मुझे एक सदाचारी पुत्र प्रदान कर।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَبَشَّرْنَٰهُ بِغُلَٰمٍ حَلِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो हमने उसे एक सहनशील पुत्र की शुभ सूचना दी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلَمَّا بَلَغَ مَعَهُ ٱلسَّعْىَ قَالَ يَٰبُنَىَّ إِنِّىٓ أَرَىٰ فِى ٱلْمَنَامِ أَنِّىٓ أَذْبَحُكَ فَٱنظُرْ مَاذَا تَرَىٰ قَالَ يَٰٓأَبَتِ ٱفْعَلْ مَا تُؤْمَرُ سَتَجِدُنِىٓ إِن شَآءَ ٱللَّهُ مِنَ ٱلصَّٰبِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर जब वह उसके साथ दौड़-धूप की आयु को पहुँचा, तो उसने कहा : ऐ मेरे प्रिय बेटे! निःसंदेह मैं स्वप्न में देखता हूँ कि मैं तुझे ज़बह कर रहा हूँ। तो अब देख, तेरा क्या विचार है? उसने कहा : ऐ मेरे पिता! आपको जो आदेश दिया जा रहा है उसे कर डालिए। अगर अल्लाह ने चाहा, तो आप अवश्य मुझे धैर्यवानों में से पाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلَمَّآ أَسْلَمَا وَتَلَّهُۥ لِلْجَبِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अंततः जब दोनों (अल्लाह के आदेश के प्रति) समर्पित हो गए, और उसने उसे पेशानी के एक किनारे पर गिरा दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَٰدَيْنَٰهُ أَن يَٰٓإِبْرَٰهِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने उसे आवाज़ दी कि ऐ इबराहीम!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَدْ صَدَّقْتَ ٱلرُّءْيَآ إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय तूने स्वप्न को सच कर दिखाया। हम सदाचारियों को इसी तरह बदला प्रदान करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلْبَلَٰٓؤُا۟ ٱلْمُبِينُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह यही तो निश्चय खुला परीक्षण है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفَدَيْنَٰهُ بِذِبْحٍ عَظِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने उसके फ़िदया (छुड़ौती) में एक बहुत बड़ा ज़बीहा[17] दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَرَكْنَا عَلَيْهِ فِى ٱلْـَٔاخِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने पीछे आने वालों में उसके लिए (अच्छा स्मरण) बाक़ी रखा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِبْرَٰهِيمَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सलाम हो इबराहीम पर।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हम इसी तरह सदाचारियों को बदला प्रदान करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُۥ مِنْ عِبَادِنَا ٱلْمُؤْمِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय वह हमारे ईमान वाले बंदों में से था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَبَشَّرْنَٰهُ بِإِسْحَٰقَ نَبِيًّا مِّنَ ٱلصَّٰلِحِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने उसे इसहाक़ की शुभ सूचना दी, जो नबी होगा, सदाचारियों में से (होगा)।[18]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَبَٰرَكْنَا عَلَيْهِ وَعَلَىٰٓ إِسْحَٰقَ وَمِن ذُرِّيَّتِهِمَا مُحْسِنٌ وَظَالِمٌ لِّنَفْسِهِۦ مُبِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने उसपर और इसहाक़ पर बरकत उतारी। और उन दोनों की संतति में से कोई सदाचारी है और कोई अपने आप पर खुला अत्याचार करने वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ مَنَنَّا عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हमने मूसा और हारून पर उपकार किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَجَّيْنَٰهُمَا وَقَوْمَهُمَا مِنَ ٱلْكَرْبِ ٱلْعَظِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने उन दोनों को और उन दोनों की जाति को बहुत बड़ी विपत्ति से छुटकारा दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَصَرْنَٰهُمْ فَكَانُوا۟ هُمُ ٱلْغَٰلِبِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने उनकी सहायता की, तो वही प्रभुत्वशाली रहे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَءَاتَيْنَٰهُمَا ٱلْكِتَٰبَ ٱلْمُسْتَبِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने उन दोनों को अत्यंत स्पष्ट पुस्तक (तौरात) प्रदान की।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَهَدَيْنَٰهُمَا ٱلصِّرَٰطَ ٱلْمُسْتَقِيمَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने उन दोनों को सीधे मार्ग पर चलाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَرَكْنَا عَلَيْهِمَا فِى ٱلْـَٔاخِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने पीछे आने वालों में उन दोनों का अच्छा स्मरण छोड़ा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سَلَٰمٌ عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सलाम हो मूसा और हारून पर।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हम सदाचारियों को इसी तरह बदला देते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُمَا مِنْ عِبَادِنَا ٱلْمُؤْمِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह वे दोनों हमारे ईमान वाले बंदों में से थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّ إِلْيَاسَ لَمِنَ ٱلْمُرْسَلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह इलयास निश्चय नबियों में से थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذْ قَالَ لِقَوْمِهِۦٓ أَلَا تَتَّقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जब उसने अपनी जाति से कहा : क्या तुम डरते नहीं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَتَدْعُونَ بَعْلًا وَتَذَرُونَ أَحْسَنَ ٱلْخَٰلِقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या तुम 'बअ्ल' (नामक मूर्ति) को पुकारते हो? तथा पैदा करने वालों में सबस बेहतर को छोड़ देते हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱللَّهَ رَبَّكُمْ وَرَبَّ ءَابَآئِكُمُ ٱلْأَوَّلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अल्लाह को, जो तुम्हारा पालनहार है तथा तुम्हारे पहले बाप-दादा का पालनहार है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَكَذَّبُوهُ فَإِنَّهُمْ لَمُحْضَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari किंतु उन्होंने उसे झुठला दिया। तो निश्चय वे अवश्य हाज़िर किए जाने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय अल्लाह के ख़ालिस किए हुए बंदों के।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَرَكْنَا عَلَيْهِ فِى ٱلْـَٔاخِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने पीछे आने वालों में उसके लिए (अच्छा स्मरण) बाक़ी रखा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِلْ يَاسِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सलाम हो इल्यासीन[19] पर।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हम सदाचारियों को इसी तरह बदला देते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُۥ مِنْ عِبَادِنَا ٱلْمُؤْمِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय वह हमारे ईमान वाले बंदों में से था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّ لُوطًا لَّمِنَ ٱلْمُرْسَلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह लूत निश्चय रसूलों में से था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذْ نَجَّيْنَٰهُ وَأَهْلَهُۥٓ أَجْمَعِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जब हमने उसे तथा उसके सब घर वालों को बचाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا عَجُوزًا فِى ٱلْغَٰبِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय एक बुढ़िया[20] के, जो पीछे रह जाने वालों में से थी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ دَمَّرْنَا ٱلْـَٔاخَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर हमने दूसरों का विनाश कर दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّكُمْ لَتَمُرُّونَ عَلَيْهِم مُّصْبِحِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह तुम[21] निश्चय सुबह के समय जाते हुए उनपर से गुज़रते हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَبِٱلَّيْلِ أَفَلَا تَعْقِلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा रात के समय भी। तो क्या तुम समझते नहीं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّ يُونُسَ لَمِنَ ٱلْمُرْسَلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह यूनुस निश्चय रसूलों में से था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذْ أَبَقَ إِلَى ٱلْفُلْكِ ٱلْمَشْحُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जब वह भरी नाव की ओर भागकर गया।[22]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَسَاهَمَ فَكَانَ مِنَ ٱلْمُدْحَضِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर वह क़ुर'आ में शामिल हुआ, तो हारने वालों में से हो गया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلْتَقَمَهُ ٱلْحُوتُ وَهُوَ مُلِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर मछली ने उसे निगल लिया, इस हाल में कि वह निंदनीय था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلَوْلَآ أَنَّهُۥ كَانَ مِنَ ٱلْمُسَبِّحِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर अगर यह बात न होती कि वह अल्लाह की पवित्रता का वर्णन करने वालों में से था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَلَبِثَ فِى بَطْنِهِۦٓ إِلَىٰ يَوْمِ يُبْعَثُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो निश्चय वह उसके पेट में उस दिन तक रहता, जिसमें लोग उठाए जाएँगे।[23]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَنَبَذْنَٰهُ بِٱلْعَرَآءِ وَهُوَ سَقِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर हमने उसे चटियल मैदान में फेंक दिया, इस हाल में कि वह बीमार[24] था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَنۢبَتْنَا عَلَيْهِ شَجَرَةً مِّن يَقْطِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने उसपर एक लता वाला वृक्ष उगा दिया।[25]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَرْسَلْنَٰهُ إِلَىٰ مِا۟ئَةِ أَلْفٍ أَوْ يَزِيدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने उसे एक लाख की ओर भेजा, बल्कि वे अधिक होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَـَٔامَنُوا۟ فَمَتَّعْنَٰهُمْ إِلَىٰ حِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari चुनाँचे वे ईमान ले आए, तो हमने उन्हें एक समय तक लाभ उठाने दिया।[26]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱسْتَفْتِهِمْ أَلِرَبِّكَ ٱلْبَنَاتُ وَلَهُمُ ٱلْبَنُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो (ऐ नबी!) आप उनसे पूछें कि क्या आपके पालनहार के लिए बेटियाँ हैं और उनके लिए बेटे?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَمْ خَلَقْنَا ٱلْمَلَٰٓئِكَةَ إِنَٰثًا وَهُمْ شَٰهِدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari या हमने फ़रिश्तों को मादा पैदा किया, जबकि वे उस समय उपस्थित[27] थे?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَلَآ إِنَّهُم مِّنْ إِفْكِهِمْ لَيَقُولُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सुन लो! निःसंदेह वे निश्चय अपने झूठ ही से कहते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَدَ ٱللَّهُ وَإِنَّهُمْ لَكَٰذِبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कि अल्लाह ने संतान बनाया है। और निःसंदेह वे निश्चय झूठे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَصْطَفَى ٱلْبَنَاتِ عَلَى ٱلْبَنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या उसने पुत्रियों को पुत्रों पर प्राथमिकता दी?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَا لَكُمْ كَيْفَ تَحْكُمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तुम्हें क्या हो गया है, तुम कैसा फ़ैसला कर रहे हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَلَا تَذَكَّرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो क्या तुम शिक्षा ग्रहण नहीं करते?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَمْ لَكُمْ سُلْطَٰنٌ مُّبِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari या तुम्हारे पास कोई स्पष्ट प्रमाण है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأْتُوا۟ بِكِتَٰبِكُمْ إِن كُنتُمْ صَٰدِقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो लाओ अपनी किताब, यदि तुम सच्चे हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَعَلُوا۟ بَيْنَهُۥ وَبَيْنَ ٱلْجِنَّةِ نَسَبًا وَلَقَدْ عَلِمَتِ ٱلْجِنَّةُ إِنَّهُمْ لَمُحْضَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और उन्होंने अल्लाह तथा जिन्नों के बीच रिश्तेदारी बना दी। हालाँकि निःसंदेह जिन्न जान चुके हैं कि निःसंदेह वे (मुश्रिक) अवश्य उपस्थित किए जाने वाले हैं।[28]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سُبْحَٰنَ ٱللَّهِ عَمَّا يَصِفُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अल्लाह उन बातों से पवित्र है, जो वे वर्णन करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय अल्लाह के ख़ालिस किए हुए बंदों के।[29]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِنَّكُمْ وَمَا تَعْبُدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः निःसंदेह तुम तथा जिनकी तुम पूजा करते हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَآ أَنتُمْ عَلَيْهِ بِفَٰتِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तुम उसके विरुद्ध (किसी को) बहकाने वाले नहीं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا مَنْ هُوَ صَالِ ٱلْجَحِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari परंतु उसको, जो भड़कती आग में प्रवेश करने वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا مِنَّآ إِلَّا لَهُۥ مَقَامٌ مَّعْلُومٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हम (फ़रिश्तों) में से जो भी है उसका एक नियत स्थान है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّا لَنَحْنُ ٱلصَّآفُّونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हम निश्चय पंक्तिबद्ध रहने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّا لَنَحْنُ ٱلْمُسَبِّحُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हम निश्चय तस्बीह़ (पवित्रता गान) करने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِن كَانُوا۟ لَيَقُولُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह वे (मुश्रिक) तो कहा करते थे
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَوْ أَنَّ عِندَنَا ذِكْرًا مِّنَ ٱلْأَوَّلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यदि हमारे पास पहले लोगों की कोई शिक्षा (किताब) होती,
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَكُنَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلْمُخْلَصِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो हम अवश्य अल्लाह के ख़ालिस (चुने हुए) बंदे होते।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَكَفَرُوا۟ بِهِۦ فَسَوْفَ يَعْلَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (फिर जब किताब आ गई) तो उन्होंने उसका इनकार कर दिया। अतः जल्द ही उन्हें पता चल जाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ سَبَقَتْ كَلِمَتُنَا لِعِبَادِنَا ٱلْمُرْسَلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह हमारे भेजे हुए बंदों के लिए हमारी बात पहले ही निश्चित हो चुकी
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُمْ لَهُمُ ٱلْمَنصُورُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कि निःसंदेह वही हैं, जिनकी सहायता की जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّ جُندَنَا لَهُمُ ٱلْغَٰلِبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हमारी सेना ही निश्चय प्रभुत्वशाली रहेगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَتَوَلَّ عَنْهُمْ حَتَّىٰ حِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो आप कुछ समय तक के लिए उनसे मुँह फेर लें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَبْصِرْهُمْ فَسَوْفَ يُبْصِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा उन्हें देखते रहें। वे भी शीघ्र ही देख लेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَبِعَذَابِنَا يَسْتَعْجِلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो क्या वे हमारी यातना की शीघ्र माँग कर रहे हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِذَا نَزَلَ بِسَاحَتِهِمْ فَسَآءَ صَبَاحُ ٱلْمُنذَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर जब वह उनके आँगन में उतरेगी, तो डराए गए लोगों की सुबह बहुत बुरी होगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَوَلَّ عَنْهُمْ حَتَّىٰ حِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari َऔर आप कुछ समय तक के लिए उनसे मुँह फेर लें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَبْصِرْ فَسَوْفَ يُبْصِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा देखते रहें। जल्द ही वे भी देख लेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سُبْحَٰنَ رَبِّكَ رَبِّ ٱلْعِزَّةِ عَمَّا يَصِفُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari पवित्र है आपका पालनहार, पराक्रम व शक्ति का स्वामी!, उस बात से, जो वे बयान करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَسَلَٰمٌ عَلَى ٱلْمُرْسَلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा सलाम हो रसूलों पर।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْحَمْدُ لِلَّهِ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हर प्रकार की प्रशंसा अल्लाह के लिए है, जो सर्व संसार का पालनहार है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
← सूरा Yaseen
सूरा Saad →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→
अरबी पाठ और अनुवाद Tanzil तथा QuranEnc के माध्यम से — यथावत, अपरिवर्तित · अनुवाद उनके अनुवादकों के हैं और स्वयं क़ुरआन नहीं हैं
यह एक शोध सहायक है, धार्मिक निर्णय का स्रोत नहीं।