सूरा An-Naazi'aat النازعات
46 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 81
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلنَّٰزِعَٰتِ غَرْقًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक़सम है उन फ़रिश्तों की, जो डूबकर सख़्ती से (प्राण) खींचने वाले हैं!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلنَّٰشِطَٰتِ نَشْطًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो आसानी से (प्राण) निकालने वाले हैं!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلسَّٰبِحَٰتِ سَبْحًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो तेज़ी से तैरने वाले हैं!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلسَّٰبِقَٰتِ سَبْقًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो दौड़कर आगे बढ़ने वाले हैं!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلْمُدَبِّرَٰتِ أَمْرًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो आदेश को क्रियान्वित करने वाले हैं![1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ تَرْجُفُ ٱلرَّاجِفَةُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन काँपने वाली (अर्थात् धरती) काँप उठेगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تَتْبَعُهَا ٱلرَّادِفَةُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसके पीछे आएगी पीछे आने वाली।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قُلُوبٌ يَوْمَئِذٍ وَاجِفَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन कई दिल धड़कने वाले होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَبْصَٰرُهَا خَٰشِعَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउनकी आँखें झुकी हुई होंगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَقُولُونَ أَءِنَّا لَمَرْدُودُونَ فِى ٱلْحَافِرَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे कहते हैं : क्या हम निश्चय पहली स्थिति में लौटाए जाने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَءِذَا كُنَّا عِظَٰمًا نَّخِرَةً
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या जब हम सड़ी-गली हड्डियाँ हो जाएँगे?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَالُوا۟ تِلْكَ إِذًا كَرَّةٌ خَاسِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : यह तो उस समय घाटे वाला लौटना होगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِنَّمَا هِىَ زَجْرَةٌ وَٰحِدَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह तो केवल एक डाँट होगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِذَا هُم بِٱلسَّاهِرَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर एकाएक वे (जीवित होकर) धरती के ऊपर होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
هَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ مُوسَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(ऐ नबी!) क्या आपके पास मूसा की बात पहुँची है?[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذْ نَادَىٰهُ رَبُّهُۥ بِٱلْوَادِ ٱلْمُقَدَّسِ طُوًى
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उसके पालनहार ने उसे पवित्र घाटी 'तुवा' में पुकारा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱذْهَبْ إِلَىٰ فِرْعَوْنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफ़िरऔन के पास जाओ, निश्चय वह हद से बढ़ गया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَقُلْ هَل لَّكَ إِلَىٰٓ أَن تَزَكَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उससे कहो : क्या तुझे इस बात की इच्छा है कि तू पवित्र हो जाए?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَهْدِيَكَ إِلَىٰ رَبِّكَ فَتَخْشَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर मैं तेरे पालनहार की ओर तेरा मार्गदर्शन करूँ, तो तू डर जाए?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَرَىٰهُ ٱلْـَٔايَةَ ٱلْكُبْرَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसे सबसे बड़ी निशानी (चमत्कार) दिखाई।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَكَذَّبَ وَعَصَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उसने झुठला दिया और अवज्ञा की।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ أَدْبَرَ يَسْعَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वह पलटा (मूसा अलैहिस्सलाम के विरोध का) प्रयास करते हुए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَحَشَرَ فَنَادَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसने (लोगों को) एकत्रित किया। फिर पुकारा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَقَالَ أَنَا۠ رَبُّكُمُ ٱلْأَعْلَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उसने कहा : मैं तुम्हारा सबसे ऊँचा पालनहार हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَخَذَهُ ٱللَّهُ نَكَالَ ٱلْـَٔاخِرَةِ وَٱلْأُولَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो अल्लाह ने उसे आख़िरत और दुनिया की यातना में पकड़ लिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَعِبْرَةً لِّمَن يَخْشَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह इसमें उस व्यक्ति के लिए शिक्षा है, जो डरता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ءَأَنتُمْ أَشَدُّ خَلْقًا أَمِ ٱلسَّمَآءُ بَنَىٰهَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या तुम्हें पैदा करना अधिक कठिन है या आकाश को, जिसे उसने बनाया।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
رَفَعَ سَمْكَهَا فَسَوَّىٰهَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसकी छत को ऊँचा किया, फिर उसे बराबर किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَغْطَشَ لَيْلَهَا وَأَخْرَجَ ضُحَىٰهَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उसकी रात को अंधेरा कर दिया तथा उसके दिन के प्रकाश को प्रकट कर दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْأَرْضَ بَعْدَ ذَٰلِكَ دَحَىٰهَآ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उसके बाद धरती को बिछाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَخْرَجَ مِنْهَا مَآءَهَا وَمَرْعَىٰهَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउससे उसका पानी और उसका चारा निकाला।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْجِبَالَ أَرْسَىٰهَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर पर्वतों को गाड़ दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَتَٰعًا لَّكُمْ وَلِأَنْعَٰمِكُمْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतुम्हारे तथा तुम्हारे पशुओं के लाभ के लिए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِذَا جَآءَتِ ٱلطَّآمَّةُ ٱلْكُبْرَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जब बड़ी आपदा (क़ियामत) आ जाएगी।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ يَتَذَكَّرُ ٱلْإِنسَٰنُ مَا سَعَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन इनसान अपने किए को याद करेगा।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَبُرِّزَتِ ٱلْجَحِيمُ لِمَن يَرَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर देखने वाले के लिए जहन्नम सामने कर दी जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَمَّا مَن طَغَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो जो व्यक्ति हद से बढ़ गया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَءَاثَرَ ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उसने सांसारिक जीवन को वरीयता दी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِنَّ ٱلْجَحِيمَ هِىَ ٱلْمَأْوَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो निःसंदेह जहन्नम ही उसका ठिकाना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَمَّا مَنْ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ وَنَهَى ٱلنَّفْسَ عَنِ ٱلْهَوَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariलेकिन जो अपने पालनहार के समक्ष खड़ा होने से डर गया तथा अपने मन को बुरी इच्छा से रोक लिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِنَّ ٱلْجَنَّةَ هِىَ ٱلْمَأْوَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो निःसंदेह जन्नत ही उसका ठिकाना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَسْـَٔلُونَكَ عَنِ ٱلسَّاعَةِ أَيَّانَ مُرْسَىٰهَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे आपसे क़ियामत के बारे में पूछते हैं कि वह कब घटित होगी?[6]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِيمَ أَنتَ مِن ذِكْرَىٰهَآ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआपका उसके उल्लेख करने से क्या संबंध है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَىٰ رَبِّكَ مُنتَهَىٰهَآ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस (के ज्ञान) की अंतिमता तुम्हारे पालनहार ही की ओर है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّمَآ أَنتَ مُنذِرُ مَن يَخْشَىٰهَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआप तो केवल उसे डराने वाले हैं, जो उससे डरता है।[7]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَأَنَّهُمْ يَوْمَ يَرَوْنَهَا لَمْ يَلْبَثُوٓا۟ إِلَّا عَشِيَّةً أَوْ ضُحَىٰهَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन वे उसे देखेंगे, तो (ऐसा लगेगा) मानो वे (दुनिया में) केवल एक शाम या उसकी सुबह ही ठहरे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→