सूरा Abasa عبس
42 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 24
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ عَبَسَ وَتَوَلَّىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस (नबी) ने त्योरी चढ़ाई और मुँह फेर लिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَن جَآءَهُ ٱلْأَعْمَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइस कारण कि उनके पास अंधा आया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا يُدْرِيكَ لَعَلَّهُۥ يَزَّكَّىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आपको क्या मालूम शायद वह पवित्रता प्राप्त कर ले।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَوْ يَذَّكَّرُ فَتَنفَعَهُ ٱلذِّكْرَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया नसीहत ग्रहण करे, तो वह नसीहत उसे लाभ दे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَمَّا مَنِ ٱسْتَغْنَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariलेकिन जो बेपरवाह हो गया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَنتَ لَهُۥ تَصَدَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो आप उसके पीछे पड़ रहे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا عَلَيْكَ أَلَّا يَزَّكَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहालाँकि आपपर कोई दोष नहीं कि वह पवित्रता ग्रहण नहीं करता।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَمَّا مَن جَآءَكَ يَسْعَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariलेकिन जो व्यक्ति आपके पास दौड़ता हुआ आया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَهُوَ يَخْشَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर वह डर (भी) रहा है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَنتَ عَنْهُ تَلَهَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो आप उसकी ओर ध्यान नहीं देते।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِنَّهَا تَذْكِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐसा हरगिज़ नहीं चाहिए, यह (क़ुरआन) तो एक उपदेश है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः जो चाहे, उसे याद करे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى صُحُفٍ مُّكَرَّمَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(यह क़ुरआन) सम्मानित सहीफ़ों (ग्रंथों) में है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَّرْفُوعَةٍ مُّطَهَّرَةٍۭ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो उच्च स्थान वाले तथा पवित्र हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بِأَيْدِى سَفَرَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐसे लिखने वालों (फ़रिश्तों) के हाथों में हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كِرَامٍۭ بَرَرَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो माननीय और नेक हैं।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قُتِلَ ٱلْإِنسَٰنُ مَآ أَكْفَرَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसर्वनाश हो मनुष्य का, वह कितना कृतघ्न (नाशुक्रा) है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مِنْ أَىِّ شَىْءٍ خَلَقَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(अल्लाह ने) उसे किस चीज़ से पैदा किया?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مِن نُّطْفَةٍ خَلَقَهُۥ فَقَدَّرَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariएक नुत्फ़े (वीर्य) से उसे पैदा किया, फिर विभिन्न चरणों में उसकी रचना की।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ ٱلسَّبِيلَ يَسَّرَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसके लिए रास्ता आसान कर दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ أَمَاتَهُۥ فَأَقْبَرَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसे मृत्यु दी, फिर उसे क़ब्र में रखवाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ إِذَا شَآءَ أَنشَرَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जब वह चाहेगा, उसे उठाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّا لَمَّا يَقْضِ مَآ أَمَرَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहरगिज़ नहीं, अभी तक उसने उसे पूरा नहीं किया, जिसका अल्लाह ने उसे आदेश दिया था।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلْيَنظُرِ ٱلْإِنسَٰنُ إِلَىٰ طَعَامِهِۦٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः इनसान को चाहिए कि अपने भोजन को देखे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَنَّا صَبَبْنَا ٱلْمَآءَ صَبًّا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि हमने ख़ूब पानी बरसाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ شَقَقْنَا ٱلْأَرْضَ شَقًّا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर हमने धरती को विशेष रूप से फाड़ा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَنۢبَتْنَا فِيهَا حَبًّا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर हमने उसमें अनाज उगाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَعِنَبًا وَقَضْبًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा अंगूर और (मवेशियों का) चारा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَزَيْتُونًا وَنَخْلًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा ज़ैतून और खजूर के पेड़।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَحَدَآئِقَ غُلْبًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा घने बाग़।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفَٰكِهَةً وَأَبًّا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा फल और चारा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَّتَٰعًا لَّكُمْ وَلِأَنْعَٰمِكُمْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतुम्हारे लिए तथा तुम्हारे पशुओं के लिए जीवन-सामग्री के रूप में।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِذَا جَآءَتِ ٱلصَّآخَّةُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो जब कानों को बहरा कर देने वाली प्रचंड आवाज़ (क़ियामत) आ जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ يَفِرُّ ٱلْمَرْءُ مِنْ أَخِيهِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन इनसान अपने भाई से भागेगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأُمِّهِۦ وَأَبِيهِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा अपनी माता और अपने पिता (से)।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَصَٰحِبَتِهِۦ وَبَنِيهِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा अपनी पत्नी और अपने बेटों से।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِكُلِّ ٱمْرِئٍ مِّنْهُمْ يَوْمَئِذٍ شَأْنٌ يُغْنِيهِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन उनमें से प्रत्येक व्यक्ति की ऐसी स्थिति होगी, जो उसे (दूसरों से) बेपरवाह कर देगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ مُّسْفِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउस दिन कुछ चेहरे रौशन होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ضَاحِكَةٌ مُّسْتَبْشِرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहँसते हुए, प्रसन्न होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَوُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ عَلَيْهَا غَبَرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा कुछ चेहरों उस दिन धूल से ग्रस्त होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تَرْهَقُهَا قَتَرَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउनपर कालिमा छाई होगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أُو۟لَٰٓئِكَ هُمُ ٱلْكَفَرَةُ ٱلْفَجَرَةُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवही काफ़िर और कुकर्मी लोग हैं।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→