caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Ash-Shams الشمس

15 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 26

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلشَّمْسِ وَضُحَىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसूरज की क़सम! तथा उसके ऊपर चढ़ने के समय की क़सम!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلْقَمَرِ إِذَا تَلَىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा चाँद की (क़सम), जब वह सूरज के पीछे आए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلنَّهَارِ إِذَا جَلَّىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर दिन की (क़सम), जब वह उस (सूरज) को प्रकट कर दे!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلَّيْلِ إِذَا يَغْشَىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर रात की (क़सम), जब वह उस (सूरज) को ढाँप ले।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلسَّمَآءِ وَمَا بَنَىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आकाश की तथा उसके निर्माण की (क़सम)।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلْأَرْضِ وَمَا طَحَىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर धरती की तथा उसे बिछाने की (क़सम!)[1]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَنَفْسٍ وَمَا سَوَّىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आत्मा की तथा उसके ठीक-ठाक बनाने की (क़सम)।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَلْهَمَهَا فُجُورَهَا وَتَقْوَىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसके दिल में उसकी बुराई और उसकी परहेज़गारी (की समझ) डाल दी।[2]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَدْ أَفْلَحَ مَن زَكَّىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिश्चय वह सफल हो गया, जिसने उसे पवित्र कर लिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَقَدْ خَابَ مَن دَسَّىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निश्चय वह विफल हो गया, जिसने उसे (पापों में) दबा दिया।[3]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ ثَمُودُ بِطَغْوَىٰهَآ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसमूद (की जाति) ने अपनी सरकशी के कारण झुठलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذِ ٱنۢبَعَثَ أَشْقَىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उसका सबसे दुष्ट व्यक्ति उठ खड़ा हुआ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَقَالَ لَهُمْ رَسُولُ ٱللَّهِ نَاقَةَ ٱللَّهِ وَسُقْيَٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो अल्लाह के रसूल ने उनसे कहा : अल्लाह की ऊँटनी और उसके पीने की बारी का ध्यान रखो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَكَذَّبُوهُ فَعَقَرُوهَا فَدَمْدَمَ عَلَيْهِمْ رَبُّهُم بِذَنۢبِهِمْ فَسَوَّىٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariपरंतु उन्होंने उसे झुठलाया और उस (ऊँटनी) की कूँचें काट दीं, तो उनके पालनहार ने उनके गुनाह के कारण उन्हें पीस कर विनष्ट कर दिया और उन्हें मटियामेट कर दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا يَخَافُ عُقْبَٰهَا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर वह उसके परिणाम से नहीं डरता।[4]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70