caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Al-Lail الليل

21 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 9

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلَّيْلِ إِذَا يَغْشَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariरात की क़सम, जब वह छा जाए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلنَّهَارِ إِذَا تَجَلَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर दिन की क़सम, जब वह रौशन हो जाए!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا خَلَقَ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा नर और मादा को पैदा करने की क़सम।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ سَعْيَكُمْ لَشَتَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह तुम्हारे प्रयास विविध हैं।[1]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَمَّا مَنْ أَعْطَىٰ وَٱتَّقَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जिसने (दान) दिया और (अवज्ञा से) बचा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَصَدَّقَ بِٱلْحُسْنَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर सबसे अच्छी बात को सत्य माना।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلْيُسْرَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो निश्चय हम उसके लिए भलाई को आसान कर देंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَمَّا مَنۢ بَخِلَ وَٱسْتَغْنَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariलेकिन वह (व्यक्ति) जिसने कंजूसी की और बेपरवाही बरती।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَكَذَّبَ بِٱلْحُسْنَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर सबसे अच्छी बात को झुठलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلْعُسْرَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो हम उसके लिए कठिनाई (बुराई का मार्ग) आसान कर देंगे।[2]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا يُغْنِى عَنْهُ مَالُهُۥٓ إِذَا تَرَدَّىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब वह (जहन्नम के गड्ढे में) गिरेगा, तो उसका धन उसके किसी काम नहीं आएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ عَلَيْنَا لَلْهُدَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हमारा ही ज़िम्मे मार्ग दिखाना है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ لَنَا لَلْـَٔاخِرَةَ وَٱلْأُولَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हमारे ही अधिकार में आख़िरत और दुनिया है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَنذَرْتُكُمْ نَارًا تَلَظَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः मैंने तुम्हें भड़कती आग से सावधान कर दिया है।[3]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَا يَصْلَىٰهَآ إِلَّا ٱلْأَشْقَى

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसमें केवल सबसे बड़ा अभागा ही प्रवेश करेगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّذِى كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसने झुठलाया तथा मुँह फेरा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَسَيُجَنَّبُهَا ٱلْأَتْقَى

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उससे उस व्यक्ति को बचा लिया जाएगा, जो सबसे ज़्यादा परहेज़गार है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّذِى يُؤْتِى مَالَهُۥ يَتَزَكَّىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो अपना धन देता है, ताकि वह पवित्र हो जाए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا لِأَحَدٍ عِندَهُۥ مِن نِّعْمَةٍ تُجْزَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उसपर किसी का कोई उपकार नहीं है, जिसका बदला चुकाया जाए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِلَّا ٱبْتِغَآءَ وَجْهِ رَبِّهِ ٱلْأَعْلَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह तो केवल अपने सर्वोच्च रब का चेहरा चाहता है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَسَوْفَ يَرْضَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निश्चय वह (बंदा) प्रसन्न हो जाएगा।[4]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70