caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Nooh نوح

28 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 71

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ إِنَّآ أَرْسَلْنَا نُوحًا إِلَىٰ قَوْمِهِۦٓ أَنْ أَنذِرْ قَوْمَكَ مِن قَبْلِ أَن يَأْتِيَهُمْ عَذَابٌ أَلِيمٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह हमने नूह़ को उनकी जाति की ओर भेजा कि अपनी जाति को सावधान कर दो, इससे पहले कि उनके पास दर्दनाक यातना आ जाए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ يَٰقَوْمِ إِنِّى لَكُمْ نَذِيرٌ مُّبِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : ऐ मेरी जाति के लोगो! निःसंदेह मैं तुम्हें स्पष्ट रूप से डराने वाला हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَنِ ٱعْبُدُوا۟ ٱللَّهَ وَٱتَّقُوهُ وَأَطِيعُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि अल्लाह की इबादत करो तथा उससे डरो और मेरी बात मानो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَغْفِرْ لَكُم مِّن ذُنُوبِكُمْ وَيُؤَخِّرْكُمْ إِلَىٰٓ أَجَلٍ مُّسَمًّى إِنَّ أَجَلَ ٱللَّهِ إِذَا جَآءَ لَا يُؤَخَّرُ لَوْ كُنتُمْ تَعْلَمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह तुम्हारे लिए तुम्हारे पापों को क्षमा कर देगा तथा तुम्हें एक निर्धारित समय[1] तक मोहलत देगा। निश्चय जब अल्लाह का निर्धारित समय आ जाता है, तो वह टाला नहीं जाता, काश कि तुम जानते होते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ رَبِّ إِنِّى دَعَوْتُ قَوْمِى لَيْلًا وَنَهَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : ऐ मेरे रब! निःसंदेह मैंने अपनी जाति को रात-दिन बुलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَمْ يَزِدْهُمْ دُعَآءِىٓ إِلَّا فِرَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो मेरे बुलाने से ये लोग और ज़्यादा भागने लगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنِّى كُلَّمَا دَعَوْتُهُمْ لِتَغْفِرَ لَهُمْ جَعَلُوٓا۟ أَصَٰبِعَهُمْ فِىٓ ءَاذَانِهِمْ وَٱسْتَغْشَوْا۟ ثِيَابَهُمْ وَأَصَرُّوا۟ وَٱسْتَكْبَرُوا۟ ٱسْتِكْبَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह मैंने जब भी उन्हें बुलाया, ताकि तू उन्हें क्षमा कर दे, तो उन्होंने अपनी उँगलियाँ अपने कानों में डाल लीं तथा अपने कपड़े ओढ़ लिए[2] और हठ दिखाया और बड़ा घमंड किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ إِنِّى دَعَوْتُهُمْ جِهَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर निःसंदेह मैंने उन्हें खुल्ल-मखुल्ला बुलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ إِنِّىٓ أَعْلَنتُ لَهُمْ وَأَسْرَرْتُ لَهُمْ إِسْرَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर निःसंदेह मैंने उन्हें उच्च स्वर में आमंत्रित किया और मैंने उन्हें चुपके-चुपके (भी) समझाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَقُلْتُ ٱسْتَغْفِرُوا۟ رَبَّكُمْ إِنَّهُۥ كَانَ غَفَّارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो मैंने कहा : अपने पालनहार से क्षमा माँगो। निःसंदेह वह बहुत क्षमा करने वाला है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يُرْسِلِ ٱلسَّمَآءَ عَلَيْكُم مِّدْرَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह तुम पर मूसलाधार बारिश बरसाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيُمْدِدْكُم بِأَمْوَٰلٍ وَبَنِينَ وَيَجْعَل لَّكُمْ جَنَّٰتٍ وَيَجْعَل لَّكُمْ أَنْهَٰرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर वह तुम्हें धन और बच्चों में वृद्धि प्रदान करेगा तथा तुम्हारे लिए बाग़ बना देगा और तुम्हारे लिए नहरें निकाल देगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَّا لَكُمْ لَا تَرْجُونَ لِلَّهِ وَقَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतुम्हें क्या हो गया है कि तुम अल्लाह की महिमा से नहीं डरते?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَقَدْ خَلَقَكُمْ أَطْوَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहालाँकि उसने तुम्हें विभिन्न चरणों[3] में पैदा किया है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَمْ تَرَوْا۟ كَيْفَ خَلَقَ ٱللَّهُ سَبْعَ سَمَٰوَٰتٍ طِبَاقًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या तुमने देखा नहीं कि अल्लाह ने किस तरह ऊपर-तले सात आकाश बनाए?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَجَعَلَ ٱلْقَمَرَ فِيهِنَّ نُورًا وَجَعَلَ ٱلشَّمْسَ سِرَاجًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उसने उनमें चाँद को प्रकाश बनाया और सूर्य को दीपक बनाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱللَّهُ أَنۢبَتَكُم مِّنَ ٱلْأَرْضِ نَبَاتًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर अल्लाह ही ने तुम्हें धरती[4] से (विशेष ढंग से) उगाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ يُعِيدُكُمْ فِيهَا وَيُخْرِجُكُمْ إِخْرَاجًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वह तुम्हें उसी में वापस ले जाएगा और तुम्हें (उसी से) निकालेगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱللَّهُ جَعَلَ لَكُمُ ٱلْأَرْضَ بِسَاطًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर अल्लाह ने तुम्हारे लिए धरती को बिछौना बनाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لِّتَسْلُكُوا۟ مِنْهَا سُبُلًا فِجَاجًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariताकि तुम उसके विस्तृत मार्गों पर चलो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ نُوحٌ رَّبِّ إِنَّهُمْ عَصَوْنِى وَٱتَّبَعُوا۟ مَن لَّمْ يَزِدْهُ مَالُهُۥ وَوَلَدُهُۥٓ إِلَّا خَسَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनूह ने कहा : ऐ मेरे रब! निःसंदेह उन्होंने मेरी अवज्ञा की और उसका[5] अनुसरण किया, जिसके धन और संतान ने उसकी क्षति ही को बढ़ाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَكَرُوا۟ مَكْرًا كُبَّارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उन्होंने बहुत बड़ी चाल चली।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَقَالُوا۟ لَا تَذَرُنَّ ءَالِهَتَكُمْ وَلَا تَذَرُنَّ وَدًّا وَلَا سُوَاعًا وَلَا يَغُوثَ وَيَعُوقَ وَنَسْرًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उन्होंने कहा : तुम अपने पूज्यों को कदापि न छोड़ना, और न कभी वद्द को छोड़ना, और न सुवाअ को और न यग़ूस और यऊक़ तथा नस्र[6] को।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَقَدْ أَضَلُّوا۟ كَثِيرًا وَلَا تَزِدِ ٱلظَّٰلِمِينَ إِلَّا ضَلَٰلًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निश्चय उन्होंने बहुत-से लोगों को पथभ्रष्ट कर दिया। तथा तू अत्याचारियों की पथभ्रष्टता[7] ही में वृद्धि कर।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مِّمَّا خَطِيٓـَٰٔتِهِمْ أُغْرِقُوا۟ فَأُدْخِلُوا۟ نَارًا فَلَمْ يَجِدُوا۟ لَهُم مِّن دُونِ ٱللَّهِ أَنصَارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे अपने पापों के कारण डुबो[8] दिए गए, फिर जहन्नम में डाल दिए गए, तो उन्होंने अल्लाह के सिवा अपने लिए कोई मदद करने वाले नहीं पाए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَقَالَ نُوحٌ رَّبِّ لَا تَذَرْ عَلَى ٱلْأَرْضِ مِنَ ٱلْكَٰفِرِينَ دَيَّارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा नूह़ ने कहा : ऐ मेरे रब! धरती पर (इन) काफ़िरों में से कोई रहने वाला न छोड़।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّكَ إِن تَذَرْهُمْ يُضِلُّوا۟ عِبَادَكَ وَلَا يَلِدُوٓا۟ إِلَّا فَاجِرًا كَفَّارًا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह यदि तू उन्हें छोड़े रखेगा, तो वे तेरे बंदों को पथभ्रष्ट करेंगे और दुराचारी एवं सख़्त काफ़िर ही को जन्म देंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

رَّبِّ ٱغْفِرْ لِى وَلِوَٰلِدَىَّ وَلِمَن دَخَلَ بَيْتِىَ مُؤْمِنًا وَلِلْمُؤْمِنِينَ وَٱلْمُؤْمِنَٰتِ وَلَا تَزِدِ ٱلظَّٰلِمِينَ إِلَّا تَبَارًۢا

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐ मेरे पालनहार! मुझे क्षमा करे दे, तथा मेरे माता-पिता को, और (हर) उस व्यक्ति को जो मेरे घर में मोमिन बन कर प्रवेश करे, तथा ईमान वाले पुरुषों और ईमान वाली स्त्रियों को। और अत्याचारियों को विनाश के सिवाय किसी चीज़ में न बढ़ा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70