मुख्य पृष्ठ › सूरतें › सूरा Al-Ma'aarij
सूरा Al-Ma'aarij المعارج
44 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 79
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ سَأَلَ سَآئِلٌۢ بِعَذَابٍ وَاقِعٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari एक माँगने वाले[1] ने वह यातना माँगी, जो घटित होने वाली है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِّلْكَٰفِرِينَ لَيْسَ لَهُۥ دَافِعٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari काफ़िरों पर। उसे कोई टालने वाला नहीं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مِّنَ ٱللَّهِ ذِى ٱلْمَعَارِجِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ऊँचाइयों वाले अल्लाह की ओर से।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تَعْرُجُ ٱلْمَلَٰٓئِكَةُ وَٱلرُّوحُ إِلَيْهِ فِى يَوْمٍ كَانَ مِقْدَارُهُۥ خَمْسِينَ أَلْفَ سَنَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फ़रिश्ते और रूह[2] उसकी ओर चढ़ेंगे, एक ऐसे दिन में जिसकी मात्रा पचास हज़ार वर्ष है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱصْبِرْ صَبْرًا جَمِيلًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः (ऐ नबी!) आप अच्छे धैर्य से काम लें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُمْ يَرَوْنَهُۥ بَعِيدًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह वे उसे दूर समझ रहे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَرَىٰهُ قَرِيبًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हम उसे निकट देख रहे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ تَكُونُ ٱلسَّمَآءُ كَٱلْمُهْلِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिस दिन आकाश पिघली हुई धातु के समान हो जाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَكُونُ ٱلْجِبَالُ كَٱلْعِهْنِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और पर्वत धुने हुए ऊन के समान हो जाएँगे।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَا يَسْـَٔلُ حَمِيمٌ حَمِيمًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और कोई मित्र किसी मित्र को नहीं पूछेगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يُبَصَّرُونَهُمْ يَوَدُّ ٱلْمُجْرِمُ لَوْ يَفْتَدِى مِنْ عَذَابِ يَوْمِئِذٍۭ بِبَنِيهِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हालाँकि वे उन्हें दिखाए जा रहे होंगे। अपराधी चाहेगा कि काश उस दिन की यातना से बचने के लिए छुड़ौती में दे दे अपने बेटों को।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَصَٰحِبَتِهِۦ وَأَخِيهِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा अपनी पत्नी और अपने भाई को।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفَصِيلَتِهِ ٱلَّتِى تُـْٔوِيهِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा अपने परिवार (कुटुंब) को, जो उसे शरण देता था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَن فِى ٱلْأَرْضِ جَمِيعًا ثُمَّ يُنجِيهِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और उन सभी लोगों[4] को जो धरती में हैं। फिर अपने आपको बचा ले।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِنَّهَا لَظَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कदापि नहीं! निःसंदेह वह (जहन्नम) भड़कने वाली आग है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
نَزَّاعَةً لِّلشَّوَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो खाल उधेड़ देने वाली है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تَدْعُوا۟ مَنْ أَدْبَرَ وَتَوَلَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वह उसे पुकारेगी, जिसने पीठ फेरी[5] और मुँह मोड़ा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَجَمَعَ فَأَوْعَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा (धन) एकत्र किया और संभाल कर रखा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱلْإِنسَٰنَ خُلِقَ هَلُوعًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह मनुष्य बहुत अधीर बनाया गया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذَا مَسَّهُ ٱلشَّرُّ جَزُوعًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जब उसे कष्ट पहुँचता है, तो बहुत घबरा जाने वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِذَا مَسَّهُ ٱلْخَيْرُ مَنُوعًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जब उसे भलाई मिलती है, तो बहुत रोकने वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا ٱلْمُصَلِّينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय नमाज़ियों के।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِينَ هُمْ عَلَىٰ صَلَاتِهِمْ دَآئِمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो हमेशा अपनी नमाज़ों की पाबंदी करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّذِينَ فِىٓ أَمْوَٰلِهِمْ حَقٌّ مَّعْلُومٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जिनके धन में एक निश्चित भाग है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِّلسَّآئِلِ وَٱلْمَحْرُومِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari माँगने वाले तथा वंचित[6] के लिए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّذِينَ يُصَدِّقُونَ بِيَوْمِ ٱلدِّينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जो बदले के दिन को सत्य मानते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّذِينَ هُم مِّنْ عَذَابِ رَبِّهِم مُّشْفِقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जो अपने पालनहार की यातना से डरने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ عَذَابَ رَبِّهِمْ غَيْرُ مَأْمُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय उनके पालनहार की यातना ऐसी चीज़ है, जिससे निश्चिंत नहीं हुआ जा सकता।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّذِينَ هُمْ لِفُرُوجِهِمْ حَٰفِظُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जो अपने गुप्तांगों की रक्षा करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا عَلَىٰٓ أَزْوَٰجِهِمْ أَوْ مَا مَلَكَتْ أَيْمَٰنُهُمْ فَإِنَّهُمْ غَيْرُ مَلُومِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सिवाय अपनी पत्नियों से या अपने स्वामित्व में आई दासियों[7] से, तो निश्चय वे निंदनीय नहीं हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَنِ ٱبْتَغَىٰ وَرَآءَ ذَٰلِكَ فَأُو۟لَٰٓئِكَ هُمُ ٱلْعَادُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर जो इसके अलावा कुछ और चाहे, तो ऐसे ही लोग सीमा का उल्लंघन करने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّذِينَ هُمْ لِأَمَٰنَٰتِهِمْ وَعَهْدِهِمْ رَٰعُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जो अपनी अमानतों तथा अपनी प्रतिज्ञा का ध्यान रखने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّذِينَ هُم بِشَهَٰدَٰتِهِمْ قَآئِمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जो अपनी गवाहियों पर क़ायम रहने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّذِينَ هُمْ عَلَىٰ صَلَاتِهِمْ يُحَافِظُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा जो अपनी नमाज़ की रक्षा करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أُو۟لَٰٓئِكَ فِى جَنَّٰتٍ مُّكْرَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वही लोग जन्नतों में सम्मानित होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَالِ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ قِبَلَكَ مُهْطِعِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर इन काफ़िरों को क्या हुआ है कि वे आपकी ओर दौड़े चले आ रहे है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَنِ ٱلْيَمِينِ وَعَنِ ٱلشِّمَالِ عِزِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari दाएँ से और बाएँ से समूह के समूह।[8]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَيَطْمَعُ كُلُّ ٱمْرِئٍ مِّنْهُمْ أَن يُدْخَلَ جَنَّةَ نَعِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या उनमें से प्रत्येक व्यक्ति यह लालच रखता है कि उसे नेमत वाली जन्नत में दाखिल किया जाएगा?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِنَّا خَلَقْنَٰهُم مِّمَّا يَعْلَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कदापि नहीं, निश्चय हमने उन्हें उस चीज़[9] से पैदा किया है, जिसे वे जानते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلَآ أُقْسِمُ بِرَبِّ ٱلْمَشَٰرِقِ وَٱلْمَغَٰرِبِ إِنَّا لَقَٰدِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो मैं क़सम खाता हूँ पूर्वों (सूर्योदय के स्थानों) तथा पश्चिमों (सूर्यास्त के स्थानों) के रब की! निश्चय हम सक्षम हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ خَيْرًا مِّنْهُمْ وَمَا نَحْنُ بِمَسْبُوقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कि उनके स्थान पर उनसे उत्तम लोग ले आएँ तथा हम विवश नहीं हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَذَرْهُمْ يَخُوضُوا۟ وَيَلْعَبُوا۟ حَتَّىٰ يُلَٰقُوا۟ يَوْمَهُمُ ٱلَّذِى يُوعَدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः आप उन्हें छोड़ दें कि वे व्यर्थ की बातों में लगे रहें तथा खेलते रहें, यहाँ तक कि उनका सामना उनके उस दिन से हो जाए, जिसका उनसे वादा किया जाता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ يَخْرُجُونَ مِنَ ٱلْأَجْدَاثِ سِرَاعًا كَأَنَّهُمْ إِلَىٰ نُصُبٍ يُوفِضُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिस दिन वे क़ब्रों से तेज़ी से बाहर निकलेंगे, जैसे कि वे किसी निशान की ओर[10] दौड़े जा रहे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
خَٰشِعَةً أَبْصَٰرُهُمْ تَرْهَقُهُمْ ذِلَّةٌ ذَٰلِكَ ٱلْيَوْمُ ٱلَّذِى كَانُوا۟ يُوعَدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उनकी निगाहें झुकी होंगी, उनपर अपमान छाया होगा। यही वह दिन है जिसका उनसे वादा किया[11] जाता था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
← सूरा Al-Haaqqa
सूरा Nooh →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→
अरबी पाठ और अनुवाद Tanzil तथा QuranEnc के माध्यम से — यथावत, अपरिवर्तित · अनुवाद उनके अनुवादकों के हैं और स्वयं क़ुरआन नहीं हैं
यह एक शोध सहायक है, धार्मिक निर्णय का स्रोत नहीं।