caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Ash-Shu'araa الشعراء

227 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 47

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ طسٓمٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariता, सीन, मीम।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

تِلْكَ ءَايَٰتُ ٱلْكِتَٰبِ ٱلْمُبِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariये स्पष्ट किताब की आयतें हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَعَلَّكَ بَٰخِعٌ نَّفْسَكَ أَلَّا يَكُونُوا۟ مُؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariशायद (ऐ रसूल!) आप अपने आपको हलाक करने वाले हैं, इसलिए कि वे ईमान नहीं लाते।[1]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِن نَّشَأْ نُنَزِّلْ عَلَيْهِم مِّنَ ٱلسَّمَآءِ ءَايَةً فَظَلَّتْ أَعْنَٰقُهُمْ لَهَا خَٰضِعِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariयदि हम चाहें, तो उनपर आकाश से कोई निशानी उतार दें, फिर उसके सामने उनकी गर्दनें झुकी रह जाएँ।[2]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا يَأْتِيهِم مِّن ذِكْرٍ مِّنَ ٱلرَّحْمَٰنِ مُحْدَثٍ إِلَّا كَانُوا۟ عَنْهُ مُعْرِضِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब भी 'रह़मान' (अति दयावान्) की ओर से उनके पास कोई नई नसीहत आती है, तो वे उससे मुँह फेरने वाले होते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَقَدْ كَذَّبُوا۟ فَسَيَأْتِيهِمْ أَنۢبَٰٓؤُا۟ مَا كَانُوا۟ بِهِۦ يَسْتَهْزِءُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः निःसंदेह उन्होंने झुठला दिया, तो शीघ्र ही उनके पास उस चीज़ की खबरें आ जाएँगी, जिसका वे उपहास उड़ाया करते थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَوَلَمْ يَرَوْا۟ إِلَى ٱلْأَرْضِ كَمْ أَنۢبَتْنَا فِيهَا مِن كُلِّ زَوْجٍ كَرِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर क्या उन्होंने धरती की ओर नहीं देखा कि हमने उसमें हर उत्तम प्रकार के कितने पौधे उगाए हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदे इसमें निश्चय एक बड़ी निशानी[3] है। (परंतु) उनमें से अधिकतर ईमान लाने वाले नहीं थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निःसंदेह आपका पालनहार, निश्चय वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذْ نَادَىٰ رَبُّكَ مُوسَىٰٓ أَنِ ٱئْتِ ٱلْقَوْمَ ٱلظَّٰلِمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब आपके पालनहार ने मूसा को पुकारा कि उन ज़ालिम लोगों[4] के पास जाओ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَوْمَ فِرْعَوْنَ أَلَا يَتَّقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफ़िरऔन की जाति के पास। क्या वे डरते नहीं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ رَبِّ إِنِّىٓ أَخَافُ أَن يُكَذِّبُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! निःसंदेह मुझे डर है कि वे मुझे झुठला देंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَيَضِيقُ صَدْرِى وَلَا يَنطَلِقُ لِسَانِى فَأَرْسِلْ إِلَىٰ هَٰرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर मेरा सीना घुटता है और मेरी ज़बान नहीं चलती, अतः हारून की ओर संदेश भेज।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَهُمْ عَلَىَّ ذَنۢبٌ فَأَخَافُ أَن يَقْتُلُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उनका मुझपर एक अपराध का आरोप है। अतः मैं डरता हूँ कि वे मुझे मार डालेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ كَلَّا فَٱذْهَبَا بِـَٔايَٰتِنَآ إِنَّا مَعَكُم مُّسْتَمِعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(अल्लाह ने) फरमाया : ऐसा कभी नहीं होगा, अतः तुम दोनों हमारी निशानियों के साथ जाओ। निःसंदेह हम तुम्हारे साथ ख़ूब सुनने[5] वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأْتِيَا فِرْعَوْنَ فَقُولَآ إِنَّا رَسُولُ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो तुम दोनों फ़िरऔन के पास जाओ और कहो कि निःसंदेह हम सारे संसारों के पालनहार के संदेशवाहक हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَنْ أَرْسِلْ مَعَنَا بَنِىٓ إِسْرَٰٓءِيلَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि तू बनी इसराईल को हमारे साथ भेज दे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ أَلَمْ نُرَبِّكَ فِينَا وَلِيدًا وَلَبِثْتَ فِينَا مِنْ عُمُرِكَ سِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(फ़िरऔन ने) कहा : क्या हमने तुझे अपने यहाँ इस हाल में नहीं पाला कि तू बच्चा था और तू हमारे बीच अपनी आयु के कई वर्ष रहा?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَفَعَلْتَ فَعْلَتَكَ ٱلَّتِى فَعَلْتَ وَأَنتَ مِنَ ٱلْكَٰفِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर तूने अपना वह काम[6] किया, जो तूने किया। और तू अकृतज्ञों में से है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ فَعَلْتُهَآ إِذًا وَأَنَا۠ مِنَ ٱلضَّآلِّينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(मूसा ने) कहा : मैंने उस समय वह काम इस हाल में किया कि मैं अनजानों में से था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَفَرَرْتُ مِنكُمْ لَمَّا خِفْتُكُمْ فَوَهَبَ لِى رَبِّى حُكْمًا وَجَعَلَنِى مِنَ ٱلْمُرْسَلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर मैं तुम्हारे पास से भाग गया, जब मैं तुमसे डरा, तो मेरे पालनहार ने मुझे हुक्म (नुबुव्वत एवं ज्ञान) प्रदान किया और मुझे रसूलों में से बना दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتِلْكَ نِعْمَةٌ تَمُنُّهَا عَلَىَّ أَنْ عَبَّدتَّ بَنِىٓ إِسْرَٰٓءِيلَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कोई उपकार है, जो तू मुझपर जता रहा है कि तूने बनी इसराईल काे ग़ुलाम बना रखा है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ فِرْعَوْنُ وَمَا رَبُّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफ़िरऔन ने कहा : और 'रब्बुल-आलमीन' (सारे संसारों का पालनहार) क्या है?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ رَبُّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَآ إِن كُنتُم مُّوقِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(मूसा ने) कहा : जो आकाशों और धरती का रब है और जो उनके बीच है उसका भी, यदि तुम विश्वास करने वाले हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ لِمَنْ حَوْلَهُۥٓ أَلَا تَسْتَمِعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने अपने आस-पास के लोगों से कहा : क्या तुम सुनते नहीं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ رَبُّكُمْ وَرَبُّ ءَابَآئِكُمُ ٱلْأَوَّلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(मूसा ने) कहा : जो तुम्हारा पालनहार तथा तुम्हारे पहले बाप-दादा का पालनहार है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ إِنَّ رَسُولَكُمُ ٱلَّذِىٓ أُرْسِلَ إِلَيْكُمْ لَمَجْنُونٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(फ़िरऔन ने) कहा : निश्चय तुम्हारा यह रसूल, जो तुम्हारी ओर भेजा गया है, अवश्य पागल है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ رَبُّ ٱلْمَشْرِقِ وَٱلْمَغْرِبِ وَمَا بَيْنَهُمَآ إِن كُنتُمْ تَعْقِلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(मूसा ने) कहा : जो पूर्व तथा पश्चिम रब है और उसका भी जो उन दोनों के बीच है, अगर तुम समझते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ لَئِنِ ٱتَّخَذْتَ إِلَٰهًا غَيْرِى لَأَجْعَلَنَّكَ مِنَ ٱلْمَسْجُونِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(फ़िरऔन ने) कहा : निश्चय यदि तूने मेरे अलावा किसी और को पूज्य बनाया, तो मैं तुझे अवश्य ही बंदी बनाए हुए लोगों में शामिल कर दूँगा।‌

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ أَوَلَوْ جِئْتُكَ بِشَىْءٍ مُّبِينٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(मूसा ने) कहा : क्या भले ही मैं तेरे पास कोई स्पष्ट चीज़ ले आऊँ?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ فَأْتِ بِهِۦٓ إِن كُنتَ مِنَ ٱلصَّٰدِقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : तू उसे ले आ, यदि तू सच्चे लोगों में से है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَلْقَىٰ عَصَاهُ فَإِذَا هِىَ ثُعْبَانٌ مُّبِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसने अपनी लाठी फेंक दी, तो अचानक वह एक प्रत्यक्ष अजगर बन गई।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَنَزَعَ يَدَهُۥ فَإِذَا هِىَ بَيْضَآءُ لِلنَّٰظِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा उसने अपना हाथ निकाला, तो एकाएक वह देखने वालों के लिए सफेद (चमकदार) था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ لِلْمَلَإِ حَوْلَهُۥٓ إِنَّ هَٰذَا لَسَٰحِرٌ عَلِيمٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने अपने आस-पास के प्रमुखों से कहा : निश्चय यह तो एक बड़ा कुशल जादूगर है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يُرِيدُ أَن يُخْرِجَكُم مِّنْ أَرْضِكُم بِسِحْرِهِۦ فَمَاذَا تَأْمُرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो चाहता है कि अपने जादू के साथ तुम्हें तुम्हारी धरती से निकाल[7] दे। तो तुम क्या आदेश देते हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوٓا۟ أَرْجِهْ وَأَخَاهُ وَٱبْعَثْ فِى ٱلْمَدَآئِنِ حَٰشِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : इसके तथा इसके भाई को मोहलत दें और नगरों में (लोगों को) जमा करने वालों को भेज दें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَأْتُوكَ بِكُلِّ سَحَّارٍ عَلِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि वे तेरे पास हर बड़ा जादूगर ले आएँ, जो जादू में बहुत कुशल हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَجُمِعَ ٱلسَّحَرَةُ لِمِيقَٰتِ يَوْمٍ مَّعْلُومٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो जादूगर एक निश्चित दिन के नियत समय पर इकट्ठा कर लिए गए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَقِيلَ لِلنَّاسِ هَلْ أَنتُم مُّجْتَمِعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा लोगों से कहा गया : क्या तुम एकत्र होने वाले[8] हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَعَلَّنَا نَتَّبِعُ ٱلسَّحَرَةَ إِن كَانُوا۟ هُمُ ٱلْغَٰلِبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariशायद हम इन जादूगरों के अनुयायी बन जाएँ, यदि वही विजयी हों।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَمَّا جَآءَ ٱلسَّحَرَةُ قَالُوا۟ لِفِرْعَوْنَ أَئِنَّ لَنَا لَأَجْرًا إِن كُنَّا نَحْنُ ٱلْغَٰلِبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जब जादूगर आ गए, तो उन्होंने फ़िरऔन से कहा : क्या सचमुच हमें कुछ पुरस्कार मिलेगा, यदि हम ही प्रभावी रहे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ نَعَمْ وَإِنَّكُمْ إِذًا لَّمِنَ ٱلْمُقَرَّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : हाँ! और निश्चय तुम उस समय निकटवर्तियों में से हो जाओगे ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ لَهُم مُّوسَىٰٓ أَلْقُوا۟ مَآ أَنتُم مُّلْقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमूसा ने उनसे कहा : फेंको, जो कुछ तुम फेंकने वाले हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَلْقَوْا۟ حِبَالَهُمْ وَعِصِيَّهُمْ وَقَالُوا۟ بِعِزَّةِ فِرْعَوْنَ إِنَّا لَنَحْنُ ٱلْغَٰلِبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उन्होंने अपनी रस्सियाँ और लाठियाँ फेंकीं और कहा : फ़िरऔन के प्रभुत्व की सौगंध! निःसंदेह हम, निश्चय हम ही विजयी रहेंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَلْقَىٰ مُوسَىٰ عَصَاهُ فَإِذَا هِىَ تَلْقَفُ مَا يَأْفِكُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर मूसा ने अपनी लाठी फेंकी, तो एकाएक वह उन चीज़ों को निगल रही थी, जो वे झूठ बना रहे थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأُلْقِىَ ٱلسَّحَرَةُ سَٰجِدِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइसपर जादूगर सजदा करते हुए गिर गए।[9]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوٓا۟ ءَامَنَّا بِرَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : हम सारे संसारों के पालनहार पर ईमान ले आए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

رَبِّ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमूसा तथा हारून के पालनहार पर।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ ءَامَنتُمْ لَهُۥ قَبْلَ أَنْ ءَاذَنَ لَكُمْ إِنَّهُۥ لَكَبِيرُكُمُ ٱلَّذِى عَلَّمَكُمُ ٱلسِّحْرَ فَلَسَوْفَ تَعْلَمُونَ لَأُقَطِّعَنَّ أَيْدِيَكُمْ وَأَرْجُلَكُم مِّنْ خِلَٰفٍ وَلَأُصَلِّبَنَّكُمْ أَجْمَعِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(फ़िरऔन ने) कहा : तुम उसपर ईमान ले आए, इससे पहले कि मैं तुम्हें अनुमति दूँ? निःसंदेह यह अवश्य तुम्हारा बड़ा (गुरू) है, जिसने तुम्हें जादू सिखाया है। अतः निश्चय तुम जल्दी जान लोगे। मैं अवश्य तुम्हारे हाथ और तुम्हारे पाँव विपरीत दिशा[10] से काट दूँगा तथा निश्चय तुम सभी को अवश्य बुरी तरह सूली पर चढ़ा दूँगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوا۟ لَا ضَيْرَ إِنَّآ إِلَىٰ رَبِّنَا مُنقَلِبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : कोई नुक़सान नहीं, निश्चित रूप से हम अपने पालनहार की ओर पलटने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّا نَطْمَعُ أَن يَغْفِرَ لَنَا رَبُّنَا خَطَٰيَٰنَآ أَن كُنَّآ أَوَّلَ ٱلْمُؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहम आशा रखते हैं कि हमारा पालनहार हमारे लिए, हमारे पापों को क्षमा कर देगा, इस कारण कि हम सबसे पहले ईमान लाने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَوْحَيْنَآ إِلَىٰ مُوسَىٰٓ أَنْ أَسْرِ بِعِبَادِىٓ إِنَّكُم مُّتَّبَعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हमने मूसा की ओर वह़्य की कि मेरे बंदों को लेकर रातों-रात निकल जा। निश्चय ही तुम्हारा पीछा किया जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَرْسَلَ فِرْعَوْنُ فِى ٱلْمَدَآئِنِ حَٰشِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो फ़िरऔन ने नगरों में (सेना) एकत्र करने वालों को भेज दिया।[11]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ هَٰٓؤُلَآءِ لَشِرْذِمَةٌ قَلِيلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकि निःसंदेह ये लोग एक छोटा-सा समूह हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّهُمْ لَنَا لَغَآئِظُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह ये हमें निश्चित रूप से गुस्सा दिलाने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّا لَجَمِيعٌ حَٰذِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निश्चय ही हम सब चौकन्ना रहने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَخْرَجْنَٰهُم مِّن جَنَّٰتٍ وَعُيُونٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइस तरह हमने उन्हें बाग़ों और सोतों से निकाल दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَكُنُوزٍ وَمَقَامٍ كَرِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा ख़ज़ानों और उत्तम आवासों से।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَٰلِكَ وَأَوْرَثْنَٰهَا بَنِىٓ إِسْرَٰٓءِيلَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐसा ही हुआ और हमने उनका वारिस बनी इसराईल को बना दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَتْبَعُوهُم مُّشْرِقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उन्होंने सूर्योदय के समय उनका पीछा किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَمَّا تَرَٰٓءَا ٱلْجَمْعَانِ قَالَ أَصْحَٰبُ مُوسَىٰٓ إِنَّا لَمُدْرَكُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर जब दोनों गिरोहों ने एक-दूसरे को देखा, तो मूसा के साथियों ने कहा : निःसंदेह हम निश्चय ही पकड़े जाने[12] वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ كَلَّآ إِنَّ مَعِىَ رَبِّى سَيَهْدِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(मूसा ने) कहा : हरगिज़ नहीं! निश्चय मेरे साथ मेरा पालनहार है। वह अवश्य मेरा मार्गदर्शन करेगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَوْحَيْنَآ إِلَىٰ مُوسَىٰٓ أَنِ ٱضْرِب بِّعَصَاكَ ٱلْبَحْرَ فَٱنفَلَقَ فَكَانَ كُلُّ فِرْقٍ كَٱلطَّوْدِ ٱلْعَظِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो हमने मूसा की ओर वह़्य की कि अपनी लाठी को सागर पर मारो। (उसने लाठी मारी) तो वह फट गया और हर टुकड़ा बड़े पहाड़ की[13] तरह हो गया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَزْلَفْنَا ثَمَّ ٱلْـَٔاخَرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा वहीं हम दूसरों को निकट ले आए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنجَيْنَا مُوسَىٰ وَمَن مَّعَهُۥٓ أَجْمَعِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हमने मूसा को और जो उसके साथ थे, सबको बचा लिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ أَغْرَقْنَا ٱلْـَٔاخَرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर हमने दूसरों को डुबो दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह इसमें निश्चय एक बड़ी निशानी है। और उनमें से अधिकतर लोग ईमान लाने वाले नहीं थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह आपका पालनहार, निश्चय वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् हैl

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱتْلُ عَلَيْهِمْ نَبَأَ إِبْرَٰهِيمَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा आप उन्हें इबराहीम का समाचार सुनाएँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذْ قَالَ لِأَبِيهِ وَقَوْمِهِۦ مَا تَعْبُدُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उसने अपने बाप तथा अपनी जाति से कहा : तुम किसकी पूजा करते हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوا۟ نَعْبُدُ أَصْنَامًا فَنَظَلُّ لَهَا عَٰكِفِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : हम कुछ मूर्तियों की पूजा करते हैं, इसलिए उन्हीं की सेवा में लगे रहते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ هَلْ يَسْمَعُونَكُمْ إِذْ تَدْعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : क्या वे तुम्हें सुनते हैं, जब तुम (उन्हें) पुकारते हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَوْ يَنفَعُونَكُمْ أَوْ يَضُرُّونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया तुम्हें लाभ देते हैं, या हानि पहुँचाते हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوا۟ بَلْ وَجَدْنَآ ءَابَآءَنَا كَذَٰلِكَ يَفْعَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : बल्कि हमने अपने बाप-दादा को पाया कि वे ऐसा ही करते थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ أَفَرَءَيْتُم مَّا كُنتُمْ تَعْبُدُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : तो क्या तुमने देखा कि जिनको तुम पूजते रहे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَنتُمْ وَءَابَآؤُكُمُ ٱلْأَقْدَمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतुम तथा तुम्हारे पहले बाप-दादा?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَإِنَّهُمْ عَدُوٌّ لِّىٓ إِلَّا رَبَّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसो निःसंदेह वे मेरे शत्रु हैं, सिवाय सारे संसारों के पालनहार के।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّذِى خَلَقَنِى فَهُوَ يَهْدِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह जिसने मुझे पैदा किया, फिर वही मेरा मार्गदर्शन करता है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلَّذِى هُوَ يُطْعِمُنِى وَيَسْقِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर वही जो मुझे खिलाता है और मुझे पिलाता है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا مَرِضْتُ فَهُوَ يَشْفِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब मैं बीमार होता हूँ, तो वही मुझे अच्छा करता है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلَّذِى يُمِيتُنِى ثُمَّ يُحْيِينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा वह जो मुझे मारेगा, फिर[14] मुझे जीवित करेगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلَّذِىٓ أَطْمَعُ أَن يَغْفِرَ لِى خَطِيٓـَٔتِى يَوْمَ ٱلدِّينِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा वह, जिससे मैं आशा रखता हूँ कि वह बदले के दिन मेरे पाप क्षमा कर देगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

رَبِّ هَبْ لِى حُكْمًا وَأَلْحِقْنِى بِٱلصَّٰلِحِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐ मेरे पालनहार! मुझे हुक्म (धर्म का ज्ञान) प्रदान कर और मुझे नेक लोगों के साथ मिला।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱجْعَل لِّى لِسَانَ صِدْقٍ فِى ٱلْـَٔاخِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर बाद में आने वालों में मुझे सच्ची ख्याति प्रदान कर।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱجْعَلْنِى مِن وَرَثَةِ جَنَّةِ ٱلنَّعِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर मुझे नेमतों वाली जन्नत के वारिसों में से बना दे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱغْفِرْ لِأَبِىٓ إِنَّهُۥ كَانَ مِنَ ٱلضَّآلِّينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा मेरे बाप को क्षमा कर दे।[15] निश्चय वह गुमराहों में से था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا تُخْزِنِى يَوْمَ يُبْعَثُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा मुझे रुसवा न कर, जिस दिन लोग उठाए जाएँगे।[16]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يَوْمَ لَا يَنفَعُ مَالٌ وَلَا بَنُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिस दिन न कोई धन लाभ देगा और न बेटे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِلَّا مَنْ أَتَى ٱللَّهَ بِقَلْبٍ سَلِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariपरंतु जो अल्लाह के पास पाक-साफ़ दिल लेकर आया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأُزْلِفَتِ ٱلْجَنَّةُ لِلْمُتَّقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर (अपने रब से) डरने वालों के लिए जन्नत निकट लाई जाएगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَبُرِّزَتِ ٱلْجَحِيمُ لِلْغَاوِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा पथभ्रष्ट लोगों के लिए भड़कती आग प्रकट कर दी जाएगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَقِيلَ لَهُمْ أَيْنَ مَا كُنتُمْ تَعْبُدُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा उनसे कहा जाएगा : कहाँ हैं वे, जिन्हें तुम पूजते थे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مِن دُونِ ٱللَّهِ هَلْ يَنصُرُونَكُمْ أَوْ يَنتَصِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअल्लाह के सिवा। क्या वे तुम्हारी मदद करते हैं, या अपनी रक्षा करते हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَكُبْكِبُوا۟ فِيهَا هُمْ وَٱلْغَاوُۥنَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वे और सब पथभ्रष्ट लोग उसमें औंधे मुँह फेंक दिए जाएँगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَجُنُودُ إِبْلِيسَ أَجْمَعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर इबलीस की समस्त सेनाएँ भी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوا۟ وَهُمْ فِيهَا يَخْتَصِمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे उसमें आपस में झगड़ते हुए कहेंगे :

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

تَٱللَّهِ إِن كُنَّا لَفِى ضَلَٰلٍ مُّبِينٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअल्लाह की क़सम! निःसंदेह हम निश्चय खुली गुमराही में थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذْ نُسَوِّيكُم بِرَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब हम तुम्हें सारे संसारों के पालनहार के बराबर ठहराते थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَضَلَّنَآ إِلَّا ٱلْمُجْرِمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हमें तो सिर्फ़ इन अपराधियों ने गुमराह किया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَمَا لَنَا مِن شَٰفِعِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअब न हमारे लिए कोई सिफारिश करने वाले हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا صَدِيقٍ حَمِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर न कोई घनिष्ट मित्र।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَوْ أَنَّ لَنَا كَرَّةً فَنَكُونَ مِنَ ٱلْمُؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो यदि वास्तव में हमारे लिए वापस जाने का अवसर होता, तो हम ईमानवालों में से हो जाते।[17]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह इसमें निश्चय एक बड़ी निशानी है। और उनमें से अधिकतर ईमानवाले नहीं थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह आपका पालनहार, निश्चय वही सबपर प्रभुत्वशाली,[18] अत्यंत दयावान् हैl

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ قَوْمُ نُوحٍ ٱلْمُرْسَلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनूह़ की जाति ने रसूलों को झुठलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذْ قَالَ لَهُمْ أَخُوهُمْ نُوحٌ أَلَا تَتَّقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उनसे उनके भाई नूह़ ने कहा : क्या तुम डरते नहीं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنِّى لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।[19]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَأَطِيعُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः तुम अल्लाह से डरो और मेरी बात मानो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ إِنْ أَجْرِىَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं इस (कार्य) पर तुमसे कोई पारिश्रमिक (बदला) नहीं माँगता। मेरा बदला तो केवल सारे संसारों के पालनहार पर है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَأَطِيعُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः तुम अल्लाह से डरो और मेरी बात मानो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوٓا۟ أَنُؤْمِنُ لَكَ وَٱتَّبَعَكَ ٱلْأَرْذَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : क्या हम तुझपर ईमान ले आएँ, जबकि तेरे पीछे चलने वाले अत्यंत नीच[20] लोग हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ وَمَا عِلْمِى بِمَا كَانُوا۟ يَعْمَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(नूह़ ने) कहा : मूझे क्या मालूम कि वे क्या कर्म करते रहे हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنْ حِسَابُهُمْ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّى لَوْ تَشْعُرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउनका ह़िसाब तो मेरे पालनहार ही के ज़िम्मे है, यदि तुम समझो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَنَا۠ بِطَارِدِ ٱلْمُؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर मैं ईमान वालों को धुतकारने वाला[21] नहीं हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنْ أَنَا۠ إِلَّا نَذِيرٌ مُّبِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं तो बस एक खुला डराने वाला हूँ

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوا۟ لَئِن لَّمْ تَنتَهِ يَٰنُوحُ لَتَكُونَنَّ مِنَ ٱلْمَرْجُومِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : ऐ नूह़! यदि तू बाज़ नहीं आया, तो अवश्य संगसार किए गए लोगों में से हो जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ رَبِّ إِنَّ قَوْمِى كَذَّبُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! निःसंदेह मेरी जाति ने मुझे झुठला दिया!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱفْتَحْ بَيْنِى وَبَيْنَهُمْ فَتْحًا وَنَجِّنِى وَمَن مَّعِىَ مِنَ ٱلْمُؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः तू मेरे और उनके बीच दो-टूक निर्णय कर दे, तथा मुझे और जो ईमानवाले मेरे साथ हैं, उन्हें बचा ले।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَنجَيْنَٰهُ وَمَن مَّعَهُۥ فِى ٱلْفُلْكِ ٱلْمَشْحُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो हमने उसे और उन लोगों को जो उसके साथ भरी हुई नाव में थे, बचा लिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ أَغْرَقْنَا بَعْدُ ٱلْبَاقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसके बाद शेष लोगों को डुबो दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह इसमें निश्चय एक बड़ी निशानी है। और उनमें से अधिकतर ईमानवाले नहीं थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह आपका पालनहार, निश्चय वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ عَادٌ ٱلْمُرْسَلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआद ने रसूलों को झुठलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذْ قَالَ لَهُمْ أَخُوهُمْ هُودٌ أَلَا تَتَّقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उनसे उनके भाई हूद[22] ने कहा : क्या तुम डरते नहीं हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنِّى لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَأَطِيعُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः तुम अल्लाह से डरो और मेरी बात मानो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ إِنْ أَجْرِىَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं इस (कार्य) पर तुमसे कोई पारिश्रमिक (बदला) नहीं माँगता, मेरा बदला तो केवल सारे संसारों के पालनहार पर है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَتَبْنُونَ بِكُلِّ رِيعٍ ءَايَةً تَعْبَثُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या तुम हर ऊँचे स्थान पर एक स्मारक बनाते हो? इस स्थिति में कि व्यर्थ कार्य करते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتَتَّخِذُونَ مَصَانِعَ لَعَلَّكُمْ تَخْلُدُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा बड़े-बड़े भवन बनाते हो, शायद कि तुम सदा जीवित रहोगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِذَا بَطَشْتُم بَطَشْتُمْ جَبَّارِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जब तुम पकड़ते हो, तो बड़ी निर्दयता से पकड़ते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَأَطِيعُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः अल्लाह से डरो और जो मैं कहता हूँ, उसे मानो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱتَّقُوا۟ ٱلَّذِىٓ أَمَدَّكُم بِمَا تَعْلَمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा उससे डरो जिसने उन चीज़ों से तुम्हारी मदद की, जिन्हें तुम जानते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَمَدَّكُم بِأَنْعَٰمٍ وَبَنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने चौपायों और बेटों से तुम्हारी मदद की।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَجَنَّٰتٍ وَعُيُونٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा बाग़ों और जल स्रोताें से।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنِّىٓ أَخَافُ عَلَيْكُمْ عَذَابَ يَوْمٍ عَظِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिश्चय ही मैं तुमपर एक बड़े दिन की यातना से डरता हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوا۟ سَوَآءٌ عَلَيْنَآ أَوَعَظْتَ أَمْ لَمْ تَكُن مِّنَ ٱلْوَٰعِظِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : हमारे लिए बराबर है कि तू नसीहत करे, या नसीहत करने वालों में से हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنْ هَٰذَآ إِلَّا خُلُقُ ٱلْأَوَّلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariयह तो केवल पहले लोगों की आदत है।[23]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا نَحْنُ بِمُعَذَّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हम निश्चित रूप से दंडित नहीं होंगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَكَذَّبُوهُ فَأَهْلَكْنَٰهُمْ إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उन्होंने उसे झुठला दिया, तो हमने उन्हें विनष्ट कर दिया। निःसंदेह इसमें निश्चय एक बड़ी निशानी है। और उनमें से अधिकतर लोग ईमानवाले नहीं थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निःसंदेह आपका पालनहार, निश्चय वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ ثَمُودُ ٱلْمُرْسَلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसमूद ने रसूलों[24] को झुठलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذْ قَالَ لَهُمْ أَخُوهُمْ صَٰلِحٌ أَلَا تَتَّقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उनसे उनके भाई सालेह़ ने कहा : क्या तुम डरते नहीं हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنِّى لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَأَطِيعُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः अल्लाह से डरो और जो मैं कहता हूँ, उसका पालन करो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ إِنْ أَجْرِىَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं इसपर तुमसे कोई पारिश्रमिक (बदला) नहीं माँगता। मेरा बदला तो केवल सारे संसारों के पालनहार पर है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَتُتْرَكُونَ فِى مَا هَٰهُنَآ ءَامِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या तुम उन चीज़ों में जो यहाँ हैं, निश्चिंत छोड़ दिए जाओगे?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فِى جَنَّٰتٍ وَعُيُونٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariबाग़ों तथा स्रोतों में।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَزُرُوعٍ وَنَخْلٍ طَلْعُهَا هَضِيمٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा खेतों और खजूर के पेड़ों में, जिनके फल मुलायम और पके हुए हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتَنْحِتُونَ مِنَ ٱلْجِبَالِ بُيُوتًا فَٰرِهِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा तुम पर्वतों को काटकर बड़ी निपुणता के साथ घर बनाते हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَأَطِيعُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः अल्लाह से डरो और मेरा आज्ञापालन करो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا تُطِيعُوٓا۟ أَمْرَ ٱلْمُسْرِفِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हद से आगे बढ़ने वालों का हुक्म न मानो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّذِينَ يُفْسِدُونَ فِى ٱلْأَرْضِ وَلَا يُصْلِحُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो धरती में बिगाड़ पैदा करते हैं और सुधार नहीं करते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوٓا۟ إِنَّمَآ أَنتَ مِنَ ٱلْمُسَحَّرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : निःसंदेह तू उन लोगों में से है जिनपर प्रबल जादू किया गया है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَآ أَنتَ إِلَّا بَشَرٌ مِّثْلُنَا فَأْتِ بِـَٔايَةٍ إِن كُنتَ مِنَ ٱلصَّٰدِقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतू तो बस हमारे ही जैसा एक मनुष्य है। अतः कोई निशानी ले आ, यदि तू सच्चों में से है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ هَٰذِهِۦ نَاقَةٌ لَّهَا شِرْبٌ وَلَكُمْ شِرْبُ يَوْمٍ مَّعْلُومٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : यह एक ऊँटनी[25] है। इसके लिए पानी पीने की एक बारी है और तुम्हारे लिए एक निश्चित दिन पानी पीने की बारी है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا تَمَسُّوهَا بِسُوٓءٍ فَيَأْخُذَكُمْ عَذَابُ يَوْمٍ عَظِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा उसे किसी बुराई से हाथ न लगाना, अन्यथा तुम्हें एक बड़े दिन की यातना पकड़ लेगी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَعَقَرُوهَا فَأَصْبَحُوا۟ نَٰدِمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उन्होंने उसकी कूँचें काट दीं, फिर पछताने वाले हो गए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَخَذَهُمُ ٱلْعَذَابُ إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उन्हें यातना ने पकड़ लिया। निःसंदेह इसमें निश्चय एक बड़ी निशानी है। और उनमें से अधिकतर ईमानवाले नहीं थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह आपका पालनहार, निश्चय वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَتْ قَوْمُ لُوطٍ ٱلْمُرْسَلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariलूत की जाति ने रसूलों को झुठलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذْ قَالَ لَهُمْ أَخُوهُمْ لُوطٌ أَلَا تَتَّقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उनके भाई लूत ने उनसे कहा : क्या तुम डरते नहीं हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنِّى لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَأَطِيعُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः तुम अल्लाह से डरो और मेरी बात मानो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ إِنْ أَجْرِىَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं इस (कार्य) पर तुमसे कोई पारिश्रमिक (बदला) नहीं माँगता, मेरा बदला तो केवल सारे संसारों के पालनहार पर है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَتَأْتُونَ ٱلذُّكْرَانَ مِنَ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या सभी संसारों में से तुम पुरुषों के पास आते[26] हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتَذَرُونَ مَا خَلَقَ لَكُمْ رَبُّكُم مِّنْ أَزْوَٰجِكُم بَلْ أَنتُمْ قَوْمٌ عَادُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा उन्हें छोड़ देते हो, जो तुम्हारे पालनहार ने तुम्हारे लिए तुम्हारी पत्नियाँ पैदा की हैं। बल्कि तुम हद से आगे बढ़ने वाले लोग हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوا۟ لَئِن لَّمْ تَنتَهِ يَٰلُوطُ لَتَكُونَنَّ مِنَ ٱلْمُخْرَجِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : ऐ लूत! निःसंदेह यदि तू नहीं रुका, तो निश्चित रूप से तू अवश्य निष्कासित लोगों में से हो जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ إِنِّى لِعَمَلِكُم مِّنَ ٱلْقَالِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : निःसंदेह मैं तुम्हारे काम से सख़्त घृणा करने वालों में से हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

رَبِّ نَجِّنِى وَأَهْلِى مِمَّا يَعْمَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐ मेरे पालनहार! मुझे तथा मेरे घर वालों को उससे बचा ले, जो ये करते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَنَجَّيْنَٰهُ وَأَهْلَهُۥٓ أَجْمَعِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो हमने उसे और उसके सभी घर वालों को बचा लिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِلَّا عَجُوزًا فِى ٱلْغَٰبِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसिवाय एक बुढ़िया[27] के, जो पीछे रहने वालों में से थी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ دَمَّرْنَا ٱلْـَٔاخَرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर हमने दूसरों को विनष्ट कर दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَمْطَرْنَا عَلَيْهِم مَّطَرًا فَسَآءَ مَطَرُ ٱلْمُنذَرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हमने उनपर ज़ोरदार बारिश[28] बरसाई। तो उन लोगों की बारिश बहुत बुरी थी, जिन्हें डराया गया था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह इसमें निश्चय एक बड़ी निशानी है। और उनमें से अधिकतर ईमानवाले नहीं थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह आपका पालनहार, निश्चय वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَّبَ أَصْحَٰبُ لْـَٔيْكَةِ ٱلْمُرْسَلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐका[29] वालों ने रसूलों को झुठलाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِذْ قَالَ لَهُمْ شُعَيْبٌ أَلَا تَتَّقُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजब उनसे शुऐब ने कहा : क्या तुम डरते नहीं हो?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنِّى لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَٱتَّقُوا۟ ٱللَّهَ وَأَطِيعُونِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः तुम अल्लाह से डरो और मेरी बात मानो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَسْـَٔلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ إِنْ أَجْرِىَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariमैं इस (कार्य) पर तुमसे कोई पारिश्रमिक (बदला) नहीं माँगता, मेरा बदला तो केवल सारे संसारों के पालनहार पर है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَوْفُوا۟ ٱلْكَيْلَ وَلَا تَكُونُوا۟ مِنَ ٱلْمُخْسِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनाप पूरा दो और कम देने वालों में से न बनो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَزِنُوا۟ بِٱلْقِسْطَاسِ ٱلْمُسْتَقِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर सीधे तराज़ू से तोलो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَا تَبْخَسُوا۟ ٱلنَّاسَ أَشْيَآءَهُمْ وَلَا تَعْثَوْا۟ فِى ٱلْأَرْضِ مُفْسِدِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर लाेगों को उनका सामान कम न दो। और धरती में उपद्रव फैलाते मत फिरो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱتَّقُوا۟ ٱلَّذِى خَلَقَكُمْ وَٱلْجِبِلَّةَ ٱلْأَوَّلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उससे डरो, जिसने तुम्हें तथा पहले लोगों को पैदा किया है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالُوٓا۟ إِنَّمَآ أَنتَ مِنَ ٱلْمُسَحَّرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउन्होंने कहा : निःसंदेह तू तो उन लोगों में से है जिनपर ताक़तवर जादू किया गया है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَنتَ إِلَّا بَشَرٌ مِّثْلُنَا وَإِن نَّظُنُّكَ لَمِنَ ٱلْكَٰذِبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर तू तो बस हमारे ही जैसा एक मनुष्य[30] है और निःसंदेह हम तो तुझे झूठों में से समझते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَسْقِطْ عَلَيْنَا كِسَفًا مِّنَ ٱلسَّمَآءِ إِن كُنتَ مِنَ ٱلصَّٰدِقِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो हम पर आसमान से कुछ टुकड़े गिरा दे, यदि तू सच्चों में से है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

قَالَ رَبِّىٓ أَعْلَمُ بِمَا تَعْمَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने कहा : मेरा पालनहार अधिक जानने वाला है जो कुछ तुम कर रहे हो।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَكَذَّبُوهُ فَأَخَذَهُمْ عَذَابُ يَوْمِ ٱلظُّلَّةِ إِنَّهُۥ كَانَ عَذَابَ يَوْمٍ عَظِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariचुनाँचे उन्होंने उसे झुठला दिया। तो उन्हें छाया[31] के दिन की यातना ने पकड़ लिया। निश्चय वह एक बड़े दिन की यातना थी।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَـَٔايَةً وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह इसमें निश्चय एक बड़ी निशानी है। और उनमें से अधिकतर ईमानवाले नहीं थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह आपका पालनहार, निश्चय वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّهُۥ لَتَنزِيلُ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निःसंदेह, यह (क़ुरआन) निश्चय सारे संसारों के पालनहार का उतारा हुआ है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

نَزَلَ بِهِ ٱلرُّوحُ ٱلْأَمِينُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइसे रूह़ुल-अमीन[32] (अत्यंत विश्वसनीय फ़रिश्ता) लेकर उतरा है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

عَلَىٰ قَلْبِكَ لِتَكُونَ مِنَ ٱلْمُنذِرِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariआपके दिल पर, ताकि आप सावधान करने वालों में से हो जाएँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

بِلِسَانٍ عَرَبِىٍّ مُّبِينٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariस्पष्ट अरबी भाषा में।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَإِنَّهُۥ لَفِى زُبُرِ ٱلْأَوَّلِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा निःसंदेह यह निश्चित रूप से पहले लोगों की पुस्तकों में मौजूद है।[33]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَوَلَمْ يَكُن لَّهُمْ ءَايَةً أَن يَعْلَمَهُۥ عُلَمَٰٓؤُا۟ بَنِىٓ إِسْرَٰٓءِيلَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या उनके लिए यह एक निशानी न थी है कि इसे बनी इसराईल के विद्वान[34] जानते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَوْ نَزَّلْنَٰهُ عَلَىٰ بَعْضِ ٱلْأَعْجَمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यदि हम इसे ग़ैर-अरब[35] लोगों में से किसी पर उतार देते।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَقَرَأَهُۥ عَلَيْهِم مَّا كَانُوا۟ بِهِۦ مُؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वह इसे उनके सामने पढ़ता, तो भी वे उसपर ईमान लाने वाले न होते।[36]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

كَذَٰلِكَ سَلَكْنَٰهُ فِى قُلُوبِ ٱلْمُجْرِمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइसी प्रकार हमने इसे अपराधियों के हृदयों में प्रवेश कर दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

لَا يُؤْمِنُونَ بِهِۦ حَتَّىٰ يَرَوُا۟ ٱلْعَذَابَ ٱلْأَلِيمَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे उसपर ईमान नहीं लाएँगे, यहाँ तक कि वे दर्दनाक यातना देख लें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَيَأْتِيَهُم بَغْتَةً وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो वह उनपर अचानक आ पड़े और वे सोचते भी न हों।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَيَقُولُوا۟ هَلْ نَحْنُ مُنظَرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वे कहें : क्या हम मोहलत दिए जाने वाले हैं

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَفَبِعَذَابِنَا يَسْتَعْجِلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो क्या वे हमारी यातना के लिए जल्दी मचा रहे हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَفَرَءَيْتَ إِن مَّتَّعْنَٰهُمْ سِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो क्या आपने विचार किया यदि हम इन्हें कुछ वर्षों तक लाभ दें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ثُمَّ جَآءَهُم مَّا كَانُوا۟ يُوعَدُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उनपर वह (यातना) आ जाए, जिसका उनसे वादा किया जाता था।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَآ أَغْنَىٰ عَنْهُم مَّا كَانُوا۟ يُمَتَّعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो उन्हें जो लाभ दिया जाता था, वह उनके किस काम आएगा?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَآ أَهْلَكْنَا مِن قَرْيَةٍ إِلَّا لَهَا مُنذِرُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हमने किसी बस्ती को विनष्ट नहीं किया, परंतु उसके लिए कई सावधान करने वाले थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ذِكْرَىٰ وَمَا كُنَّا ظَٰلِمِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariयाद दिलाने के लिए। और हम अत्याचारी नहीं थे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا تَنَزَّلَتْ بِهِ ٱلشَّيَٰطِينُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा इस (क़ुरआन) को लेकर शैतान नहीं उतरे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَمَا يَنۢبَغِى لَهُمْ وَمَا يَسْتَطِيعُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर न यह उनके योग्य है, और न वे ऐसा कर सकते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّهُمْ عَنِ ٱلسَّمْعِ لَمَعْزُولُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह वे तो (इसके) सुनने ही से अलग[37] कर दिए गए हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَلَا تَدْعُ مَعَ ٱللَّهِ إِلَٰهًا ءَاخَرَ فَتَكُونَ مِنَ ٱلْمُعَذَّبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप अल्लाह के साथ किसी अन्य पूज्य को न पुकारें, अन्यथा आप दंड पाने वालों में हो जाएँगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنذِرْ عَشِيرَتَكَ ٱلْأَقْرَبِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आप अपने निकटतम रिश्तेदारों को डराएँ।[38]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱخْفِضْ جَنَاحَكَ لِمَنِ ٱتَّبَعَكَ مِنَ ٱلْمُؤْمِنِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर ईमान वालों में से जो आपका अनुसरण करे, उसके लिए अपना बाज़ू[39] झुका दें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَإِنْ عَصَوْكَ فَقُلْ إِنِّى بَرِىٓءٌ مِّمَّا تَعْمَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफि यदि वे आपकी अवज्ञा करें, तो आप कह दें कि तुम जो कुछ कर रहे हो उसकी ज़िम्मेदारी से मैं बरी हूँ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتَوَكَّلْ عَلَى ٱلْعَزِيزِ ٱلرَّحِيمِ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा उस सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान् पर भरोसा करें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

ٱلَّذِى يَرَىٰكَ حِينَ تَقُومُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो आपको देखता है, जब आप खड़े होते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَتَقَلُّبَكَ فِى ٱلسَّٰجِدِينَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर सजदा करने वालों में आपके फिरने को भी।[40]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِنَّهُۥ هُوَ ٱلسَّمِيعُ ٱلْعَلِيمُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह वही सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

هَلْ أُنَبِّئُكُمْ عَلَىٰ مَن تَنَزَّلُ ٱلشَّيَٰطِينُ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या मैं आपको बताऊँ कि शैतान किस पर उतरते हैं?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

تَنَزَّلُ عَلَىٰ كُلِّ أَفَّاكٍ أَثِيمٍ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे हर बड़े झूठे और बड़े पापी[41] पर उतरते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

يُلْقُونَ ٱلسَّمْعَ وَأَكْثَرُهُمْ كَٰذِبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवे सुनी हुई बात को (काहिनों तक) पहुँचा देते हैं, और उनमें से अधिकतर झूठे हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلشُّعَرَآءُ يَتَّبِعُهُمُ ٱلْغَاوُۥنَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर कवि लोग, उनके पीछे भटके हुए लोग ही चलते हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَمْ تَرَ أَنَّهُمْ فِى كُلِّ وَادٍ يَهِيمُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या आपने नहीं देखा कि वे प्रत्येक वादी में भटकते फिरते[42] हैं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَنَّهُمْ يَقُولُونَ مَا لَا يَفْعَلُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर यह कि निःसंदेह ऐसी बात कहते हैं, जो करते नहीं।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّٰلِحَٰتِ وَذَكَرُوا۟ ٱللَّهَ كَثِيرًا وَٱنتَصَرُوا۟ مِنۢ بَعْدِ مَا ظُلِمُوا۟ وَسَيَعْلَمُ ٱلَّذِينَ ظَلَمُوٓا۟ أَىَّ مُنقَلَبٍ يَنقَلِبُونَ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariसिवाय उन (कवियों) के, जो[43] ईमान लाए, और अच्छे कर्म किए और अल्लाह को बहुत याद किया तथा बदला लिया, इसके बाद कि उनके ऊपर ज़ुल्म किया गया। तथा वे लोग, जिन्होंने अत्याचार किया, शीघ्र ही जान लेंगे कि वे किस जगह लौटकर जाएँगे।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70