सूरा Al-A'laa الأعلى
19 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 8
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ سَبِّحِ ٱسْمَ رَبِّكَ ٱلْأَعْلَى
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअपने सर्वोच्च पालनहार के नाम की पवित्रता का वर्णन करो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِى خَلَقَ فَسَوَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसने पैदा किया और ठीक-ठीक बनाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّذِى قَدَّرَ فَهَدَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जिसने (हर चीज़ को) अनुमानित किया, फिर मार्ग दिखाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلَّذِىٓ أَخْرَجَ ٱلْمَرْعَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जिसने चारा उगाया।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَجَعَلَهُۥ غُثَآءً أَحْوَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उसे (सुखाकर) काले रंग का कूड़ा बना दिया।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سَنُقْرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(ऐ नबी!) हम तुम्हें ऐसा पढ़ाएँगे कि तुम नहीं भूलोगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا مَا شَآءَ ٱللَّهُ إِنَّهُۥ يَعْلَمُ ٱلْجَهْرَ وَمَا يَخْفَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariपरन्तु जो अल्लाह चाहे। निश्चय ही वह खुली बात को जानता है और उस बात को भी जो छिपी हुई है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنُيَسِّرُكَ لِلْيُسْرَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर हम तुम्हारे लिए सरल मार्ग आसान कर देंगे।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَذَكِّرْ إِن نَّفَعَتِ ٱلذِّكْرَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो आप नसीहत करते रहें। अगर नसीहत करना लाभदायक हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سَيَذَّكَّرُ مَن يَخْشَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariवह व्यक्ति उपदेश ग्रहण करेगा, जो डरता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَيَتَجَنَّبُهَا ٱلْأَشْقَى
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उससे दूर रहेगा, जो सबसे बड़ा अभागा है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِى يَصْلَى ٱلنَّارَ ٱلْكُبْرَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजो सबसे बड़ी आग में प्रवेश करेगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحْيَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वह उसमें न मरेगा, न जिएगा।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قَدْ أَفْلَحَ مَن تَزَكَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिश्चय वह सफल हो गया, जो पाक हो गया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَذَكَرَ ٱسْمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतथा अपने पालनहार के नाम को याद किया और नमाज़ पढ़ी।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلْ تُؤْثِرُونَ ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariबल्कि तुम सांसारिक जीवन को प्राथमिकता देते हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْـَٔاخِرَةُ خَيْرٌ وَأَبْقَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहालाँकि आख़िरत बहुत उत्तम और अधिक बाक़ी रहने वाली है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ هَٰذَا لَفِى ٱلصُّحُفِ ٱلْأُولَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह यह बात पहले सह़ीफ़ों (ग्रंथों) में है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
صُحُفِ إِبْرَٰهِيمَ وَمُوسَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइबराहीम तथा मूसा के सह़ीफ़ों (ग्रंथों) में।[6]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→