सूरा Al-Alaq العلق
19 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 1
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ ٱقْرَأْ بِٱسْمِ رَبِّكَ ٱلَّذِى خَلَقَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअपने पालनहार के नाम से पढ़, जिसने पैदा किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
خَلَقَ ٱلْإِنسَٰنَ مِنْ عَلَقٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसने मनुष्य को रक्त के लोथड़े से पैदा किया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱقْرَأْ وَرَبُّكَ ٱلْأَكْرَمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariपढ़ और तेरा पालनहार बड़े करम (उदारता) वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ٱلَّذِى عَلَّمَ بِٱلْقَلَمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariजिसने क़लम के द्वारा सिखाया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَلَّمَ ٱلْإِنسَٰنَ مَا لَمْ يَعْلَمْ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariउसने इनसान को वह सिखाया, जो वह नहीं जानता था।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّآ إِنَّ ٱلْإِنسَٰنَ لَيَطْغَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकदापि नहीं, निःसंदेह मनुष्य सीमा पार कर जाता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَن رَّءَاهُ ٱسْتَغْنَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariइसलिए कि वह स्वयं को बेनियाज़ (धनवान्) देखता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلرُّجْعَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह, तेरे पालनहार ही की ओर वापस लौटना है।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَرَءَيْتَ ٱلَّذِى يَنْهَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या आपने उस व्यक्ति को देखा, जो रोकता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَبْدًا إِذَا صَلَّىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariएक बंदे को, जब वह नमाज़ अदा करता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَرَءَيْتَ إِن كَانَ عَلَى ٱلْهُدَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या आपने देखा यदि वह सीधे मार्ग पर हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَوْ أَمَرَ بِٱلتَّقْوَىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariया अल्लाह से डरने का आदेश देता हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَرَءَيْتَ إِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या आपने देखा यदि उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा?[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَلَمْ يَعْلَم بِأَنَّ ٱللَّهَ يَرَىٰ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या उसने नहीं जाना कि अल्लाह देख रहा है?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّا لَئِن لَّمْ يَنتَهِ لَنَسْفَعًۢا بِٱلنَّاصِيَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकदापि नहीं, निश्चय यदि वह नहीं माना, तो हम अवश्य उसे माथे की लट पकड़कर घसीटेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
نَاصِيَةٍ كَٰذِبَةٍ خَاطِئَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऐसे माथे की लट जो झूठा और पापी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلْيَدْعُ نَادِيَهُۥ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो वह अपनी सभा को बुला ले।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
سَنَدْعُ ٱلزَّبَانِيَةَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariहम भी जहन्नम के फ़रिश्तों को बुला लेंगे।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَلَّا لَا تُطِعْهُ وَٱسْجُدْ وَٱقْتَرِب
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकदापि नहीं, आप उसकी बात न मानें, (बल्कि) सजदा करें और (अल्लाह के) निकट हो जाएँ।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→