caseriqक़ुरआन में अर्थ-आधारित खोज

सूरा Ad-Dhuhaa الضحى

11 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 11

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلضُّحَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariकस़म है धूप चढ़ने के समय की!

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَٱلَّيْلِ إِذَا سَجَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर क़सम है रात की, जब वह छा जाए।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

مَا وَدَّعَكَ رَبُّكَ وَمَا قَلَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari(ऐ नबी!) तेरे पालनहार ने तुझे न तो छोड़ा और न नाराज़ हुआ।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَلْـَٔاخِرَةُ خَيْرٌ لَّكَ مِنَ ٱلْأُولَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निश्चित रूप से आख़िरत आपके लिए दुनिया से बेहतर है।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَلَسَوْفَ يُعْطِيكَ رَبُّكَ فَتَرْضَىٰٓ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निश्चय तेरा पालनहार तुझे प्रदान करेगा, तो तू प्रसन्न हो जाएगा।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

أَلَمْ يَجِدْكَ يَتِيمًا فَـَٔاوَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक्या उसने आपको अनाथ पाकर शरण नहीं दी?

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَوَجَدَكَ ضَآلًّا فَهَدَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर आपको मार्ग से अनभिज्ञ पाया, तो सीधा मार्ग दिखाया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَوَجَدَكَ عَآئِلًا فَأَغْنَىٰ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर उसने आपको निर्धन पाया, तो संपन्न कर दिया।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

فَأَمَّا ٱلْيَتِيمَ فَلَا تَقْهَرْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariअतः आप अनाथ पर कठोरता न दिखाएँ।[1]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَمَّا ٱلسَّآئِلَ فَلَا تَنْهَرْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर माँगने वाले को न झिड़कें।

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

وَأَمَّا بِنِعْمَةِ رَبِّكَ فَحَدِّثْ

Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर अपने रब के उपकार का वर्णन करते रहें।[2]

इस आयत के सभी अनुवाद देखें →

कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
भाषा — 70