मुख्य पृष्ठ › सूरतें › सूरा Ad-Dukhaan
सूरा Ad-Dukhaan الدخان
59 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 64
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ حمٓ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ह़ा, मीम।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلْكِتَٰبِ ٱلْمُبِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क़सम है स्पष्ट करने वाली पुस्तक की।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّآ أَنزَلْنَٰهُ فِى لَيْلَةٍ مُّبَٰرَكَةٍ إِنَّا كُنَّا مُنذِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हमने इसे[1] एक बरकत वाली रात में उतारा है। निःसंदेह हम डराने वाले थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِيهَا يُفْرَقُ كُلُّ أَمْرٍ حَكِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari इसी (रात) में प्रत्येक अटल मामले का निर्णय किया जाता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَمْرًا مِّنْ عِندِنَآ إِنَّا كُنَّا مُرْسِلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हमारी ओर से आदेश के कारण। निःसंदेह हम ही भेजने वाले थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
رَحْمَةً مِّن رَّبِّكَ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلسَّمِيعُ ٱلْعَلِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari आपके पालनहार की दया के कारण। निश्चय वही सब कुछ सुनने वाला, सब कुछ जानने वाला है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
رَبِّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَآ إِن كُنتُم مُّوقِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो आकाशों तथा धरती और उन दोनों के बीच मौजूद सारी चीज़ों का पालनहार है, यदि तुम विश्वास करने वाले हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَآ إِلَٰهَ إِلَّا هُوَ يُحْىِۦ وَيُمِيتُ رَبُّكُمْ وَرَبُّ ءَابَآئِكُمُ ٱلْأَوَّلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसके अतिरिक्त कोई सत्य पूज्य नहीं। वही जीवित करता और मारता है। तुम्हारा पालनहार तथा तुम्हारे पहले बाप-दादाओं का पालनहार है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلْ هُمْ فِى شَكٍّ يَلْعَبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बल्कि वे संदेह में पड़े खेल रहे हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱرْتَقِبْ يَوْمَ تَأْتِى ٱلسَّمَآءُ بِدُخَانٍ مُّبِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो आप उस दिन की प्रतीक्षा करें, जब आकाश प्रत्यक्ष धुआँ[2] लाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَغْشَى ٱلنَّاسَ هَٰذَا عَذَابٌ أَلِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो लोगों को ढाँप लेगा। यह दुःखदायी यातना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
رَّبَّنَا ٱكْشِفْ عَنَّا ٱلْعَذَابَ إِنَّا مُؤْمِنُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ऐ हमारे पालनहार! हमसे यह यातना दूर कर दे। निःसंदेह हम ईमान लाने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَنَّىٰ لَهُمُ ٱلذِّكْرَىٰ وَقَدْ جَآءَهُمْ رَسُولٌ مُّبِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उनके लिए नसीहत कहाँ? हालाँकि, निश्चित रूप से उनके पास स्पष्ट करने वाला रसूल आ चुका।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ تَوَلَّوْا۟ عَنْهُ وَقَالُوا۟ مُعَلَّمٌ مَّجْنُونٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उन्होंने उससे मुँह फेर लिया और उन्होंने कहा : यह तो सिखाया हुआ है, यह पागल है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا كَاشِفُوا۟ ٱلْعَذَابِ قَلِيلًا إِنَّكُمْ عَآئِدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हम इस यातना को थोड़ी देर के लिए दूर करने वाले हैं। (परंतु) निःसंदेह तुम फिर वही कुछ करने वाले हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ نَبْطِشُ ٱلْبَطْشَةَ ٱلْكُبْرَىٰٓ إِنَّا مُنتَقِمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिस दिन हम बड़ी पकड़[3] पकड़ेंगे, निःसंदेह हम बदला लेने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ فَتَنَّا قَبْلَهُمْ قَوْمَ فِرْعَوْنَ وَجَآءَهُمْ رَسُولٌ كَرِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हमने इनसे पूर्व फ़िरऔन की जाति की परीक्षा ली तथा उनके पास एक अति सम्मानित रसूल आया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَنْ أَدُّوٓا۟ إِلَىَّ عِبَادَ ٱللَّهِ إِنِّى لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यह कि अल्लाह के बंदों को मेरे हवाले कर दो। निश्चय मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَن لَّا تَعْلُوا۟ عَلَى ٱللَّهِ إِنِّىٓ ءَاتِيكُم بِسُلْطَٰنٍ مُّبِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा यह कि अल्लाह के मुक़ाबले में सरकशी न करो, निःसंदेह मैं तुम्हारे पास स्पष्ट प्रमाण लाने वाला हूँ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنِّى عُذْتُ بِرَبِّى وَرَبِّكُمْ أَن تَرْجُمُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह मैंने अपने पालनहार तथा तुम्हारे पालनहार की इससे शरण ली है कि तुम मुझपर पथराव कर मेरी जान ले लो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِن لَّمْ تُؤْمِنُوا۟ لِى فَٱعْتَزِلُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और अगर तुम मेरी बात नहीं मानते, तो मुझसे दूर रहो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَدَعَا رَبَّهُۥٓ أَنَّ هَٰٓؤُلَآءِ قَوْمٌ مُّجْرِمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अंततः उसने अपने पालनहार को पुकारा कि निःसंदेह ये अपराधी लोग हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَسْرِ بِعِبَادِى لَيْلًا إِنَّكُم مُّتَّبَعُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः तुम मेरे बंदों को लेकर रातों-रात चले जाओ। निःसंदेह तुम्हारा पीछा किया जाएगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱتْرُكِ ٱلْبَحْرَ رَهْوًا إِنَّهُمْ جُندٌ مُّغْرَقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा सागर को अपनी दशा पर ठहरा हुआ छोड़ दे। निःसंदेह वे एक ऐसी सेना हैं, जो डुबोए जाने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَمْ تَرَكُوا۟ مِن جَنَّٰتٍ وَعُيُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे कितने ही बाग़ और जल स्रोत छोड़ गए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَزُرُوعٍ وَمَقَامٍ كَرِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा खेतियाँ और बढ़िया स्थान।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَعْمَةٍ كَانُوا۟ فِيهَا فَٰكِهِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा सुख-सामग्री, जिनमें वे आनंद ले रहे थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَذَٰلِكَ وَأَوْرَثْنَٰهَا قَوْمًا ءَاخَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ऐसा ही हुआ और हमने उनका उत्तराधिकारी दूसरे[4] लोगों को बना दिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَا بَكَتْ عَلَيْهِمُ ٱلسَّمَآءُ وَٱلْأَرْضُ وَمَا كَانُوا۟ مُنظَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर न उनपर आकाश और धरती रोए और न वे मोहलत पाने वाले हुए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ نَجَّيْنَا بَنِىٓ إِسْرَٰٓءِيلَ مِنَ ٱلْعَذَابِ ٱلْمُهِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हमने इसराईल की संतान को अपमानकारी यातना से बचा लिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مِن فِرْعَوْنَ إِنَّهُۥ كَانَ عَالِيًا مِّنَ ٱلْمُسْرِفِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फ़िरऔन से। निःसंदेह वह हद से बढ़ने वालों में से एक सरकश व्यक्ति था।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدِ ٱخْتَرْنَٰهُمْ عَلَىٰ عِلْمٍ عَلَى ٱلْعَٰلَمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निःसंदेह हमने उन्हें ज्ञान के आधार पर संसार वासियों पर चुन लिया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَءَاتَيْنَٰهُم مِّنَ ٱلْـَٔايَٰتِ مَا فِيهِ بَلَٰٓؤٌا۟ مُّبِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हमने उन्हें ऐसी निशानियाँ प्रदान कीं, जिनमें खुली परीछा थी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ هَٰٓؤُلَآءِ لَيَقُولُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह ये[5] लोग निश्चय कहते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنْ هِىَ إِلَّا مَوْتَتُنَا ٱلْأُولَىٰ وَمَا نَحْنُ بِمُنشَرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कि हमारी इस पहली मृत्यु के सिवा कोई (मृत्यु) नहीं, और न हम कभी दोबारा उठाए जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأْتُوا۟ بِـَٔابَآئِنَآ إِن كُنتُمْ صَٰدِقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो तुम हमारे बाप-दादा को ले आओ, यदि तुम सच्चे हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَهُمْ خَيْرٌ أَمْ قَوْمُ تُبَّعٍ وَٱلَّذِينَ مِن قَبْلِهِمْ أَهْلَكْنَٰهُمْ إِنَّهُمْ كَانُوا۟ مُجْرِمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या ये लोग बेहतर हैं, अथवा तुब्बा' की जाति[6] तथा वे लोग जो उनसे पूर्व थे? हमने उन्हें विनष्ट कर दिया। निःसंदेह वे अपराधी थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَا خَلَقْنَا ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا لَٰعِبِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और हमने आकाशों और धरती को और जो कुछ उनके बीच है, खेलते हुए नहीं बनाया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مَا خَلَقْنَٰهُمَآ إِلَّا بِٱلْحَقِّ وَلَٰكِنَّ أَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हमने उन दोनों को सत्य ही के साथ पैदा किया है, किंतु उनमें से अधिकतर लोग नहीं जानते।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ يَوْمَ ٱلْفَصْلِ مِيقَٰتُهُمْ أَجْمَعِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय फ़ैसले[7] का दिन उन सब का नियत समय है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَوْمَ لَا يُغْنِى مَوْلًى عَن مَّوْلًى شَيْـًٔا وَلَا هُمْ يُنصَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जिस दिन कोई साथी किसी साथी के कुछ काम न आएगा और न उनकी सहायता की जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا مَن رَّحِمَ ٱللَّهُ إِنَّهُۥ هُوَ ٱلْعَزِيزُ ٱلرَّحِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari किंतु जिसपर अल्लाह ने दया की, निःसंदेह वही सबपर प्रभुत्वशाली, अत्यंत दयावान है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ شَجَرَتَ ٱلزَّقُّومِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह ज़क़्क़ूम (थूहड़) का वृक्ष।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
طَعَامُ ٱلْأَثِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari पापी का भोजन है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَٱلْمُهْلِ يَغْلِى فِى ٱلْبُطُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari पिघले हुए ताँबे (या तलछट) की तरह, पेटों में खौलता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَغَلْىِ ٱلْحَمِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari गर्म पानी के खौलने की तरह।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
خُذُوهُ فَٱعْتِلُوهُ إِلَىٰ سَوَآءِ ٱلْجَحِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari इसे पकड़ो, फिर इसे धधकती आग के बीच तक घसीटकर ले जाओ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ صُبُّوا۟ فَوْقَ رَأْسِهِۦ مِنْ عَذَابِ ٱلْحَمِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर खौलते हुए पानी की कुछ यातना उसके सिर पर उँडेल दो।[8]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ذُقْ إِنَّكَ أَنتَ ٱلْعَزِيزُ ٱلْكَرِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari चख, निःसंदेह तू ही वह व्यक्ति है जो बड़ा बलशाली और सम्माननीय है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ هَٰذَا مَا كُنتُم بِهِۦ تَمْتَرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदे यह वही है जिसके बारे में तुम संदेह करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى مَقَامٍ أَمِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह परहेज़गार लोग शांति एवं सुरक्षा वाली जगह में होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى جَنَّٰتٍ وَعُيُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बाग़ों तथा जल स्रोतों में।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَلْبَسُونَ مِن سُندُسٍ وَإِسْتَبْرَقٍ مُّتَقَٰبِلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे बारीक और गाढ़े रेशम के वस्त्र पहनेंगे, आमने-सामने बैठे होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَذَٰلِكَ وَزَوَّجْنَٰهُم بِحُورٍ عِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ऐसा ही होगा और हम उनका विवाह गोरे बदन, काली आँखों वाली औरतों से कर देंगे, जो बड़ी-बड़ी आँखों वाली होंगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَدْعُونَ فِيهَا بِكُلِّ فَٰكِهَةٍ ءَامِنِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे उसमें निश्चिंत होकर हर प्रकार के फल मंगवाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَا يَذُوقُونَ فِيهَا ٱلْمَوْتَ إِلَّا ٱلْمَوْتَةَ ٱلْأُولَىٰ وَوَقَىٰهُمْ عَذَابَ ٱلْجَحِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे उसमें मृत्यु[9] का स्वाद नहीं चखेंगे, परंतु वह मृत्यु जो पहली थी, और वह (अल्लाह) उन्हें दहकती हुई आग के अज़ाब से बचा लेगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَضْلًا مِّن رَّبِّكَ ذَٰلِكَ هُوَ ٱلْفَوْزُ ٱلْعَظِيمُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari आपके पालनहार की ओर से अनुग्रह के कारण। यही बहुत बड़ी सफलता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَإِنَّمَا يَسَّرْنَٰهُ بِلِسَانِكَ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सो तथ्य यही है कि हमने इसे आपकी भाषा में आसान कर दिया है, ताकि वे नसीहत ग्रहण करें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱرْتَقِبْ إِنَّهُم مُّرْتَقِبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः आप प्रतीक्षा करें,[10] निःसंदेह वे भी प्रतीक्षा करने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
← सूरा Az-Zukhruf
सूरा Al-Jaathiya →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→
अरबी पाठ और अनुवाद Tanzil तथा QuranEnc के माध्यम से — यथावत, अपरिवर्तित · अनुवाद उनके अनुवादकों के हैं और स्वयं क़ुरआन नहीं हैं
यह एक शोध सहायक है, धार्मिक निर्णय का स्रोत नहीं।