मुख्य पृष्ठ › सूरतें › सूरा Al-Waaqia
सूरा Al-Waaqia الواقعة
96 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 46
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ إِذَا وَقَعَتِ ٱلْوَاقِعَةُ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जब घटित होने वाली घटित हो जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَيْسَ لِوَقْعَتِهَا كَاذِبَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसके घटित होने में कोई झूठ नहीं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
خَافِضَةٌ رَّافِعَةٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari नीचे करने वाली, ऊपर उठाने वाली।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِذَا رُجَّتِ ٱلْأَرْضُ رَجًّا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जब धरती तेज़ी से हिलाई जाएगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَبُسَّتِ ٱلْجِبَالُ بَسًّا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और पर्वत ख़ूब चूर्ण-विचूर्ण कर दिए जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَكَانَتْ هَبَآءً مُّنۢبَثًّا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो वे बिखरी हुई धूल हो जाएँगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكُنتُمْ أَزْوَٰجًا ثَلَٰثَةً
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और तुम तीन प्रकार के लोग हो जाओगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَصْحَٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ مَآ أَصْحَٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले![2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَصْحَٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ مَآ أَصْحَٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और बाएँ हाथ वाले, क्या बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَٱلسَّٰبِقُونَ ٱلسَّٰبِقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और जो पहल करने वाले हैं, वही आगे बढ़ने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أُو۟لَٰٓئِكَ ٱلْمُقَرَّبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यही लोग निकट किए हुए हैं।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari नेमत के बाग़ों में।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلْأَوَّلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari पहले लोगों में से एक बहुत बड़ा समूह।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَقَلِيلٌ مِّنَ ٱلْـَٔاخِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा थोड़े-से पिछले लोगों में से होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَلَىٰ سُرُرٍ مَّوْضُونَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari सोने के तारों से बुने हुए तख़्तों पर।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
مُّتَّكِـِٔينَ عَلَيْهَا مُتَقَٰبِلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उनपर तकिया लगाए आमने-सामने बैठे होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
يَطُوفُ عَلَيْهِمْ وِلْدَٰنٌ مُّخَلَّدُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उनके आस-पास (सेवा के लिए) ऐसे बालक फिर रहे होंगे, जो सदा (बालक) ही रहेंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بِأَكْوَابٍ وَأَبَارِيقَ وَكَأْسٍ مِّن مَّعِينٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari ऐसे प्याले َऔर सुराहियाँ और छलकते जाम लेकर जो बहती शराब की होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّا يُصَدَّعُونَ عَنْهَا وَلَا يُنزِفُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे न उससे सिरदर्द से पीड़ित होंगे और न ही उनकी बुद्धि प्रभावित होगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفَٰكِهَةٍ مِّمَّا يَتَخَيَّرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा ऐसे फल लेकर जिन्हें वे पसंद करते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَحْمِ طَيْرٍ مِّمَّا يَشْتَهُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा पक्षियों का मांस लेकर जिसकी वे इच्छा रखते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَحُورٌ عِينٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और बड़ी-बड़ी नैनों वाली गोरियाँ होंगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
كَأَمْثَٰلِ ٱللُّؤْلُؤِ ٱلْمَكْنُونِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari छिपाकर रखे हुए मोतियों के समान।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
جَزَآءًۢ بِمَا كَانُوا۟ يَعْمَلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari उसके बदले में जो वे (संसार में) किया करते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَا يَسْمَعُونَ فِيهَا لَغْوًا وَلَا تَأْثِيمًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे उस में न कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न पाप की बात।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِلَّا قِيلًا سَلَٰمًا سَلَٰمًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari केवल सलाम ही सलाम की आवाज़ होगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَصْحَٰبُ ٱلْيَمِينِ مَآ أَصْحَٰبُ ٱلْيَمِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى سِدْرٍ مَّخْضُودٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari वे बिना कँटीले बेरियों में होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَطَلْحٍ مَّنضُودٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा परत-दर-परत लगे हुए केलों में।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَظِلٍّ مَّمْدُودٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और ऐसी छाया में जो अच्छी तरह फैली हुई है।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَمَآءٍ مَّسْكُوبٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और प्रवाहित जल में।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفَٰكِهَةٍ كَثِيرَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा बहुत अधिक फलों में।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّا مَقْطُوعَةٍ وَلَا مَمْنُوعَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो न कभी समाप्त होंगे और न उनसे कोई रोक-टोक होगी।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَفُرُشٍ مَّرْفُوعَةٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और ऊँचे बिस्तरों पर होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّآ أَنشَأْنَٰهُنَّ إِنشَآءً
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह हमने उनको एक विशेष रूप से पैदा किया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَجَعَلْنَٰهُنَّ أَبْكَارًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो हमने उन्हें कुँवारियाँ बनाया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عُرُبًا أَتْرَابًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो पतियों को प्रिय और समान आयु वाली हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لِّأَصْحَٰبِ ٱلْيَمِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari दाहिने हाथ वालों के लिए।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلْأَوَّلِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari एक बड़ा समूह पहले लोगों में से हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَثُلَّةٌ مِّنَ ٱلْـَٔاخِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा एक बड़ा समूह पिछले लोगों में से हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَصْحَٰبُ ٱلشِّمَالِ مَآ أَصْحَٰبُ ٱلشِّمَالِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और बाएँ हाथ वाले, क्या ही बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى سَمُومٍ وَحَمِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari (वे) गर्म हवा तथा खौलते जल में होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَظِلٍّ مِّن يَحْمُومٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और काले धुएँ के साये में होंगे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّا بَارِدٍ وَلَا كَرِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari जो न शीतल होगा और न देखने में अच्छी ही लगेगा।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُمْ كَانُوا۟ قَبْلَ ذَٰلِكَ مُتْرَفِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय वे इससे पहले (दुनिया की) सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكَانُوا۟ يُصِرُّونَ عَلَى ٱلْحِنثِ ٱلْعَظِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा वे बड़े गुनाह पर अड़े रहते थे।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَكَانُوا۟ يَقُولُونَ أَئِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَبْعُوثُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और वे कहा करते थे कि क्या जब हम मर जाएँगे और हम मिट्टी तथा हड्डियाँ हो जाएँगे, तो क्या सचमुच हम अवश्य उठाए जाने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَوَءَابَآؤُنَا ٱلْأَوَّلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और क्या हमारे पहले बाप-दादा भी?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
قُلْ إِنَّ ٱلْأَوَّلِينَ وَٱلْـَٔاخِرِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari आप कह दें : निःसंदेह अगले तथा पिछले (सभी) लोग।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَمَجْمُوعُونَ إِلَىٰ مِيقَٰتِ يَوْمٍ مَّعْلُومٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari एक ज्ञात दिन के निश्चित समय पर अवश्य एकत्र किए जाने वाले हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ثُمَّ إِنَّكُمْ أَيُّهَا ٱلضَّآلُّونَ ٱلْمُكَذِّبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर निःसंदेह तुम ऐ गुमराहो! झुठलाने वालो!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَـَٔاكِلُونَ مِن شَجَرٍ مِّن زَقُّومٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निश्चय ही ज़क़्क़ूम (थूहड़) के वृक्ष में से खाने वाले हो।[5]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَمَالِـُٔونَ مِنْهَا ٱلْبُطُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उससे अपने पेट भरने वाले हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَشَٰرِبُونَ عَلَيْهِ مِنَ ٱلْحَمِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर उसपर खौलते पानी से पीने वाले हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَشَٰرِبُونَ شُرْبَ ٱلْهِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर पीने वाले हो प्यास की बीमारी वाले ऊँट[6] के समान।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
هَٰذَا نُزُلُهُمْ يَوْمَ ٱلدِّينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यह बदले के दिन उनकी मेहमाननवाज़ी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
نَحْنُ خَلَقْنَٰكُمْ فَلَوْلَا تُصَدِّقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हमने ही तुम्हें पैदा किया, फिर तुम (पुनः जीवित किए जाने को) क्यों सच नहीं मानते?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَرَءَيْتُم مَّا تُمْنُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो क्या तुमने उस वीर्य पर विचार किया, जो तुम टपकाते हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ءَأَنتُمْ تَخْلُقُونَهُۥٓ أَمْ نَحْنُ ٱلْخَٰلِقُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या तुम उसे पैदा करते हो, या हम ही पैदा करने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
نَحْنُ قَدَّرْنَا بَيْنَكُمُ ٱلْمَوْتَ وَمَا نَحْنُ بِمَسْبُوقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हम ही ने तुम्हारे बीच मृत्यु का समय निश्चित किया है और हम कदापि विवश नहीं हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ أَمْثَٰلَكُمْ وَنُنشِئَكُمْ فِى مَا لَا تَعْلَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कि हम तुम्हारे रूप को परिवर्तित कर दें और तुम्हें ऐसी शक्ल-सूरत में पैदा कर दें, जिसे तुम नहीं जानते।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَلَقَدْ عَلِمْتُمُ ٱلنَّشْأَةَ ٱلْأُولَىٰ فَلَوْلَا تَذَكَّرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा निश्चय ही तुम पहली पैदाइश को जान चुके हो, फिर तुम नसीहत ग्रहण क्यों नहीं करते?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَرَءَيْتُم مَّا تَحْرُثُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर क्या तुमने उसपर विचार किया जो कुछ तुम बोते हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ءَأَنتُمْ تَزْرَعُونَهُۥٓ أَمْ نَحْنُ ٱلزَّٰرِعُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या तुम उसे उगाते हो, या हम ही उगाने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَوْ نَشَآءُ لَجَعَلْنَٰهُ حُطَٰمًا فَظَلْتُمْ تَفَكَّهُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यदि हम चाहें, तो अवश्य उसे चूर-चूर कर दें, फिर तुम आश्चर्य करते रह जाओ।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّا لَمُغْرَمُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari कि निःसंदेह हमपर दाँड डाल दिया गया।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
بَلْ نَحْنُ مَحْرُومُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari बल्कि हम वंचित हो गए हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَرَءَيْتُمُ ٱلْمَآءَ ٱلَّذِى تَشْرَبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर क्या तुमने उस पानी पर विचार किया, जो तुम पीते हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ءَأَنتُمْ أَنزَلْتُمُوهُ مِنَ ٱلْمُزْنِ أَمْ نَحْنُ ٱلْمُنزِلُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या तुमने उसे बादल से उतारा है, या हम ही उतारने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَوْ نَشَآءُ جَعَلْنَٰهُ أُجَاجًا فَلَوْلَا تَشْكُرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यदि हम चाहें, तो उसे अत्यंत खारा बना दें, फिर तुम शुक्र अदा क्यों नहीं करते?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَرَءَيْتُمُ ٱلنَّارَ ٱلَّتِى تُورُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर क्या तुमने उस आग पर विचार किया, जो तुम सुलगाते हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
ءَأَنتُمْ أَنشَأْتُمْ شَجَرَتَهَآ أَمْ نَحْنُ ٱلْمُنشِـُٔونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari क्या तुमने उसके वृक्ष को पैदा किया है, या हम ही पैदा करने वाले हैं?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
نَحْنُ جَعَلْنَٰهَا تَذْكِرَةً وَمَتَٰعًا لِّلْمُقْوِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari हमने ही उसे यात्रियों के लिए एक नसीहत तथा लाभ का सामान बनाया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَسَبِّحْ بِٱسْمِ رَبِّكَ ٱلْعَظِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः (ऐ नबी!) आप अपने महान पालनहार के नाम की तसबीह करें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلَآ أُقْسِمُ بِمَوَٰقِعِ ٱلنُّجُومِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः नहीं! मैं सितारों के गिरने की जगहों की क़सम खाता हूँ!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّهُۥ لَقَسَمٌ لَّوْ تَعْلَمُونَ عَظِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और निःसंदेह यह निश्चय ऐसी क़सम है कि यदि तुम जानो तो बहुत बड़ी है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّهُۥ لَقُرْءَانٌ كَرِيمٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह, यह निश्चित रूप से एक प्रतिष्ठित क़ुरआन है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فِى كِتَٰبٍ مَّكْنُونٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari एक छिपाकर रखी हुई[7] किताब में (अंकित) है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
لَّا يَمَسُّهُۥٓ إِلَّا ٱلْمُطَهَّرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari इसे कोई नहीं छूता सिवाय उनके जो बहुत पवित्र किए गए हैं।[8]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تَنزِيلٌ مِّن رَّبِّ ٱلْعَٰلَمِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari यह सारे संसार के पालनहार की ओर से उतारा गया है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَبِهَٰذَا ٱلْحَدِيثِ أَنتُم مُّدْهِنُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर क्या तुम इस वाणी की उपेक्षा करने वाले हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَجْعَلُونَ رِزْقَكُمْ أَنَّكُمْ تُكَذِّبُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा तुम (क़ुरआन से) अपना हिस्सा यह बनाते हो कि तुम (इसे) झुठलाते हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلَوْلَآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلْحُلْقُومَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर क्यों नहीं जब वह (प्राण) गले को पहुँच जाता है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَنتُمْ حِينَئِذٍ تَنظُرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और तुम उस समय देख रहे होते हो।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَنَحْنُ أَقْرَبُ إِلَيْهِ مِنكُمْ وَلَٰكِن لَّا تُبْصِرُونَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा हम तुमसे अधिक उसके निकट होते हैं, परंतु तुम नहीं देखते।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَلَوْلَآ إِن كُنتُمْ غَيْرَ مَدِينِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो अगर तुम (किसी के) अधीन नहीं हैं तो क्यों नहीं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
تَرْجِعُونَهَآ إِن كُنتُمْ صَٰدِقِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तुम उसे वापस ले आते, यदि तुम सच्चे हो?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلْمُقَرَّبِينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari फिर यदि वह निकटवर्तियों में से है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَرَوْحٌ وَرَيْحَانٌ وَجَنَّتُ نَعِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो उसके लिए आराम और अच्छी जीविका और नेमतों से भरी जन्नत है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنْ أَصْحَٰبِ ٱلْيَمِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और यदि वह दाहिने हाथ वालों में से है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَسَلَٰمٌ لَّكَ مِنْ أَصْحَٰبِ ٱلْيَمِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो (कहा जाएगा) तेरे लिए सलामती है (कि तू) दाहिने हाथ वालों में से है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلْمُكَذِّبِينَ ٱلضَّآلِّينَ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari और यदि वह व्यक्ति झुठलाने वाले गुमराहों में से है,
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَنُزُلٌ مِّنْ حَمِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तो उसके लिए खौलते हुए पानी का अतिथि सत्कार है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَتَصْلِيَةُ جَحِيمٍ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari तथा जहन्नम की आग में जलना है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ حَقُّ ٱلْيَقِينِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari निःसंदेह यक़ीनन यही है वह सत्य जो निश्चित है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَسَبِّحْ بِٱسْمِ رَبِّكَ ٱلْعَظِيمِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari अतः आप अपने महान पालनहार के नाम की महिमा करें।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
← सूरा Ar-Rahmaan
सूरा Al-Hadid →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→
अरबी पाठ और अनुवाद Tanzil तथा QuranEnc के माध्यम से — यथावत, अपरिवर्तित · अनुवाद उनके अनुवादकों के हैं और स्वयं क़ुरआन नहीं हैं
यह एक शोध सहायक है, धार्मिक निर्णय का स्रोत नहीं।