सूरा Al-Aadiyaat العاديات
11 आयतें · मक्का · अवतरण क्रम 14
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ وَٱلْعَٰدِيَٰتِ ضَبْحًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariक़सम है उन घोड़ों की, जो पेट से साँस की आवाज़ निकालते हुए डौड़ने वाले हैं!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلْمُورِيَٰتِ قَدْحًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर टाप मारकर चिंगारियाँ निकालने वाले घोड़ों की क़सम!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَٱلْمُغِيرَٰتِ صُبْحًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर सुबह के समय हमला करने वाले (घोड़ों) की क़सम!
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَأَثَرْنَ بِهِۦ نَقْعًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर उससे धूल उड़ाते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
فَوَسَطْنَ بِهِۦ جَمْعًا
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariफिर वे उसके साथ (दुश्मन की) सेना के बीच घुस जाते हैं।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ ٱلْإِنسَٰنَ لِرَبِّهِۦ لَكَنُودٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह इनसान अपने पालनहार का बड़ा कृतघ्न (नाशुक्रा) है।
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّهُۥ عَلَىٰ ذَٰلِكَ لَشَهِيدٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह वह इसपर स्वयं गवाह है।[1]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَإِنَّهُۥ لِحُبِّ ٱلْخَيْرِ لَشَدِيدٌ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर निःसंदेह वह धन के मोह में बड़ा सख़्त है।[2]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
أَفَلَا يَعْلَمُ إِذَا بُعْثِرَ مَا فِى ٱلْقُبُورِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariतो क्या वह नहीं जानता, जब क़ब्रों में जो कुछ है, निकाल बाहर किया जाएगा?
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
وَحُصِّلَ مَا فِى ٱلصُّدُورِ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariऔर जो कुछ सीनों में है, वह प्रकट कर दिया जाएगा।[3]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
إِنَّ رَبَّهُم بِهِمْ يَوْمَئِذٍ لَّخَبِيرٌۢ
Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omariनिःसंदेह उनका पालनहार उस दिन उनके बारे में पूरी ख़बर रखने वाला है।[4]
इस आयत के सभी अनुवाद देखें →
कोई विषय ढूँढ रहे हैं? अर्थ-आधारित खोज आज़माएँ — आपका प्रश्न 6,236 आयतों में खोजा जाता है।
→